द सूत्र की खबर के बाद मेडिकल दुकानों पर पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर, बंद करवाए

Vishwanath Singh | Published:
Share
The Sootr
The Sootr

ड्रग इंस्पेक्टर जब दुकानों पर कार्रवाई के लिए पहुंचे तो दुकान संचालक अलग–अलग तरह से बहाने बनाने लगे कि ये दवाईयां उनकी दुकानों से नहीं खरीदी गई हैं। वे तो ये दवाईयां बेचते ही नहीं हैं। हमें नहीं पता दुकान से किसने ये दवाईयां दी हैं।

इंदौर के मूसाखेड़ी और रोबोट चौराहा क्षेत्र में बिना डॉक्टर की पर्ची के गर्भ गिराने के लिए मेडले और डीकेटी इंडिया कंपनी की दवाई बेचे जाने को लेकर द सूत्र ने बड़ा खुलासा किया था। इसके बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने इसमें तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई के आदेश दिए। अपर कलेक्टर आईएएस गौरव बैनल ने टीम बनाकर मौके पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और 5 मेडिकल दुकानों को बंद करवाया। वहीं, निरीक्षण में दो और दुकानों पर भी अनियमितता मिलने पर उन्हें अपना रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। यहां पर फार्मासिस्ट भी नहीं मिले थे।

दुकानों पर दिनभर हुई कार्रवाई

ड्रग इंस्पेक्टर जब दुकानों पर कार्रवाई के लिए पहुंचे तो दुकान संचालक अलग–अलग तरह से बहाने बनाने लगे कि ये दवाईयां उनकी दुकानों से नहीं खरीदी गई हैं। वे तो ये दवाईयां बेचते ही नहीं हैं। हमें नहीं पता दुकान से किसने ये दवाईयां दी हैं। ये दवाई तो कोई और हमारी दुकान पर लेकर आया और हमसे इसे लेने के बारे में पूछ रहा था। इस पर जब ड्रग इंस्पेक्टरों ने उन्हें स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो दिखाए जिसमें उनकी दुकानों से ही दवाईयां दिया जाना दिख रहा है तो उनकी बोलती बंद हो गई। इसके बाद उनकी दुकानों को बंद करवाया गया।

यह खबर भी पढ़ें...🔴 Sootrdhar Live | बस 450 रुपए दो और गर्भपात करवाओ | Madhya Pradesh में Abortion का शर्मनाक खेल

The Sootr
The Sootr
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में कारोबारी की रेंज रोवर चुराने वाले ड्राइवर को हरदा से पकड़ा



इन दुकानों पर हुई कार्रवाई

यह खबर भी पढ़ें... मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज कौन से किरदार में रहेंगे, बताएं और जीतें ढाई लाख रुपए

लंबे समय बाद हुई दवा दुकानों पर बड़ी कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक मूसाखेड़ी और रोबोट चौराहे के आसपास की दुकानों से गर्भ गिराने की दवाएं बेचे जाने को लेकर लंबे समय से शिकायतें ड्रग डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अफसरों को की जा रही थीं, लेकिन पर्याप्त सबूत नहीं होने के कारण ये मेडिकल दुकान वाले हर बार किसी ना किसी तरह से कार्रवाई से बच निकलते थे। इस बार वीडियो से स्पष्ट होने के कारण वे अपनी सफाई में कुछ बोल ही नहीं पाए।

यह खबर भी पढ़ें... विनय बाकलीवाल के मंच पर धुर विरोधी कैलाश विजयवर्गीय और सज्जन वर्मा एक साथ

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • medicine
  • Medical
  • collecter
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?