इंदौर में अवैध खनन करने वाले बड़े लोगों से 55 करोड़ की वसूली के कलेक्टर ने दिए आदेश

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore illegal mining
Photograph: (THESOOTR)

इंदौर में अवैध खनन पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने 55 करोड़ से अधिक की वसूली के आदेश जारी कर दिए हैं। कई बड़े खनन कारोबारियों पर भारी जुर्माना लगाया है। वहीं 140 करोड़ के अवैध खनन केस में पूर्व विधायक संजय शुक्ला की सुनवाई भी दोबारा शुरू हो गई है।

INDORE. इंदौर में चल रहे अवैध खनन की कमर तोड़ने के लिए सख्ती शुरू हो गई है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने इस मामले में अर्थदंड नहीं भरने वालों पर नकेल कसना शुरू कर दी है। इसके तहत एक साल के जितने भी केस में भारी राशि लगी है, इनकी वसूली के आदेश हो गए हैं। यह राशि 55 करोड़ रुपए से अधिक है।

यह है बड़े अवैध खनन करने वाले कारोबारी...

  1. उषा चौहान- 28 करोड़ 56 लाख
  2. मेसर्स बालाजी स्टोन- 16 करोड़.64 लाख
  3. मांगीलाल- पांच करोड़ 90 लाख रुपए
  4. आद्या हर्बल- तीन करोड़ 24 लाख
  5. मुन्ना उर्फ असलम- 48.48 लाख
  6. हरिनारायण- 42 लाख 63 हजार
  7. सत्यम पटेल- 32 लाख 45 हजार
इसके साथ ही दिनेश नागर, संजय चौहान से भी इंदौर में अवैध खनन पर वसूली के आदेश हुए हैं।

indore illegal mining
indore illegal mining


ये खबरें भी पढ़ें...

पूर्व विधायक संजय शुक्ला को 140 करोड़ के अवैध खनन में नहीं मिलेगी राहत, हाईकोर्ट ने दिया झटका

भावांतर योजना में सोयाबीन खरीदी शुरू, लेकिन मॉडल रेट अभी नहीं; किसानों को डर, भाव ना गिरा दें व्यापारी

संजय शुक्ला केस की सुनवाई फिर शुरू

उधर पूर्व विधायक और अब बीजेपी में शामिल संजय शुक्ला को भी 140 करोड़ के अवैध खनन केस में अभी राहत नहीं मिली है। इस मामले में पक्षकार मेहरबान सिंह की मौत हो चुकी थी और पत्नी हाईकोर्ट गई थी कि केस की सुनवाई रोकी जाए, लेकिन हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी और इंदौर जिला प्रशासन को इस केस में सुनवाई जारी रखने की बात कही है। इसके बाद फिर से इस केस में सुनवाई शुरू हो गई है।

ये खबरें भी पढ़ें...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महामंत्री गौरव रणदिवे को खिलाई मिठाई, डिनर विधायक मालिनी के साथ

इंदौर के पार्षद जीतू यादव वकीलों के साथ पहुंचे थाने, बोले- छवि खराब करने किया बेटे का वीडियो वायरल

ये है मामला...

जनवरी 2024 में 140 करोड़ 63 लाख रुपए के अवैध खनन को लेकर शुक्ला के साथ कई अन्य लोगों को नोटिस जारी किया गया था। इसमें संजय शुक्ला के भाई राजेंद्र शुक्ला, ईडन गार्डन गृह निर्माण सोसायटी के अध्यक्ष निलेश पंसारी व खनन करने वाले मेहरबान सिंह शामिल थे।

कुछ समय पूर्व मेहरबान सिंह की मौत हो गई। उनकी पत्नी कलाबाई ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने मेहरबान सिंह के वारिसों से वसूली करने पर रोक की मांग की थी।

इस पर इंदौर हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए इस मांग को खारिज कर दिया। साथ ही कहा कि वसूली नोटिस पर पहले ही पक्षकारों ने जवाब दे दिए हैं। जब अन्य भी इसमें हैं तो एक को केस से अलग नहीं कर सकते। साथ ही अपर कलेक्टर, जिला प्रशासन को केस को यथावत चलाने की मंजूरी दी।

Tags:
  • इंदौर जिला प्रशासन
  • संजय शुक्ला
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • इंदौर में अवैध खनन पर वसूली
  • अवैध खनन केस
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर