इंदौर से इंडिगो फ्लाइट को 90 मिनट में पहुंचना था पुणे, 12 घंटे से ज्यादा लग गए

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore-indigo-flight
indore-indigo-flight

इंदौर से पुणे जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को रविवार को खराब मौसम के कारण 12 घंटे से ज्यादा समय लग गया। यात्रियों को पूरी रात परेशानियों का सामना करना पड़ा, और फ्लाइट को दो बार डायवर्ट किया गया।

मध्यप्रदेश के इंदौर से पुणे की चली इंडिगो फ्लाइट को रविवार को 12 घंटे से ज्यादा लग गए। यात्री बेजार हो गए। वह पूरी रात परेशान हुए और सुबह जाकर पुणे में उतर सके। यह सब महाराष्ट्र में खराब मौसम के कारण हुआ। इस दौरान फ्लाइट को एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार डायवर्ट करना पड़ा।

यह हुआ इस फ्लाइट में

इंडिगो की इंदौर-पुणे उड़ान 6E147 के यात्रियों को रविवार रात भारी परेशानी हुई। फ्लाइट रविवार रात 10 बजे इंदौर से रवाना हुई थी और जिसे केवल 90 मिनट में पुणे उतरना था, भारी बारिश के कारण लैंड नहीं कर सकी। विमान को पहले सूरत डायवर्ट किया गया, यहां यह लगभग दो घंटे तक रुका। इसके बाद इसने फिर से उड़ान भरी, लेकिन बिगड़ते मौसम के कारण इसे फिर से अहमदाबाद डायवर्ट करना पड़ा, जहां यह सोमवार सुबह लगभग 5 बजे पुणे में उतरा।

0885aa59-1cf
0885aa59-1cf


ये खबर भी पढ़िए...सीएम आवास घेरने निकले नरेश मीणा, उन पर समर्थकों पर पत्थर फेंकने-लात मारने का आरोप

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-इंदौर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, फ्लाइट में थे 161 यात्री

यात्री ने यह बताया

एक यात्री नेहा जैन ने बताया कि हम रविवार रात 9.30 बजे उड़ान में सवार हुए, दो बार डायवर्ट किया गया और इंडिगो ने हमें अहमदाबाद से पुणे जाने वाली दूसरी उड़ान में समायोजित कर दिया। इसी तरह रांची से पुणे जाने वाली इंडिगो की एक अन्य उड़ान के यात्रियों को भी अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया, जिससे हवाई अड्डे पर प्रतीक्षा कर रहे परेशान यात्रियों की भीड़ और बढ़ गई।

ये खबर भी पढ़िए...जयपुर एयरपोर्ट : पायलट नहीं करवा पाया फ्लाइट की लैंडिंग, 17 मिनट तक यात्रियों में रहा खौफ

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में ट्रक ड्राइवर ने राहगीरों को कुचला, 4 की मौत की आशंका, कई घायल

इस कारण यह हुआ

महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई में तीन घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया, जिसमें 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी गई थी।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंडिगो
  • इंदौर
  • भारी बारिश
  • पुणे
  • फ्लाइट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर