cacce84f-db0
इंदौर में जयस का महाआंदोलन: हजारों कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर निकाली रैली, चूहाकांड में डीन, अधीक्षक पर कार्रवाई की मांग
Sanjay Gupta | Updated:
indore-jayse-maha-andolan
इंदौर एमवाय अस्पताल में चूहों के कुतरने से दो नवजातों की मौत के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। वहीं, जयस का जनआक्रोश आंदोलन एक सप्ताह से जारी है, लेकिन उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद रविवार को जयस ने महा आंदोलन किया।
INDORE: इंदौर एमवाय अस्पताल में चूहों के कुतरने से दो नवजातों की मौत के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। उधर जयस का भी जनआक्रोश आंदोलन एक सप्ताह से जारी है। लेकिन इस मामले में उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके बाद जयस ने रविवार को महा आंदोलन किया। इसमें करण सेना व अन्य संगठनों ने भी सड़क पर उतरकर इस आंदोलन को आवाज दी।
एमवाएएच में हजारों कार्यकर्ता अलग-अलग आदिवासी जिलों से जमा हुए। फिर रैली के रूप में कलेक्टोरेट तक पहुंचे। हाथों में इनके न्याय मांग की तख्तियां थी। डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया और अधीक्षक डॉ. अशोक यादव को हटाने के साथ ही इन पर गैर इरादतन हत्या का केस करने की मांग की जा रही है।
सभी जिम्मेदारों ने इस पर पल्ला झाड़ते हुुए छिटपुट कार्रवाई करते हुए मामले को दबा दिया है। हजारों कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतार रखी थी और विरोध स्वरूप अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया, सभी ने कलेक्टोरेट में जमकर प्रदर्शन किया। इसमें करणी सेना के भी समर्थक मौजूद है।
![cacce84f-db0]()
ये भी पढ़ें...इंदौर एमवाय चूहा कांड में जयस का आंदोलन जारी, अब दी रविवार को जनआक्रोश महाआंदोलन की चेतावनी
जयस ने कहा कि न्याय न मिलने और दोषी अधिकारियों पर अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने से आम जनता का आक्रोश और गहराता जा रहा है। जयस राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट लोकेश मुजाल्दा ने बताया कि 21 सितम्बर से एम वाय अस्पताल परिसर में धरना दिया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में युवा, समाज के लोग और पीड़ित परिवारजन शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।
यह आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण, संवैधानिक और अहिंसात्मक तरीके से चलाया जा रहा है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब यह महाआंदोलन किया है। करणी सेना के सिसौदिया ने कहा कि यह मानवजाति के लिए न्याय की मांग है, हम पूरी तरह साथ है और जरूरत हुई तो नेशनल हाइवे भी जाम करेंगे। यह मांग जारी रहेगी।
![d2892f39-745]()
ये भी पढ़ें...इंदौर के MY में चूहा कांड पर बवाल: डीन, सुपरिटेंडेंट को हटाने की मांग पर जयस का रातभर धरना
जयस की मुख्य मांगों में एमवाय अस्पताल डीन व अधीक्षक सहित दोषी अधिकारियों का तत्काल निलंबन, गैर इरादतन हत्या के तहत एफ आई आर दर्ज और बच्चियों के परिवार को न्याय व उचित मुआवजा, तथा स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक सुधार शामिल हैं। मुजाल्दे ने कहा कि हम बच्चियों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। जब तक डीन , अधीक्षक सहित जिम्मेदार दोषियों का निलबंन नही होता, उनपर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज नही होता और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार नहीं होता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें...इंदौर एमवाय अस्पताल में चूहों के कुतरने से नवजातों की मौत पर अब हाईकोर्ट ने खुद लिया संज्ञान, सरकार ने डीन, अधीक्षक को बचाया
ये भी पढ़ें...हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : मध्यप्रदेश में होमगार्ड्स का कॉल ऑफ खत्म, अब पूरे 12 माह ड्यूटी और सभी लाभ मिलेंगे
इस मामले में खुद इंदौर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया था और मामले में सुनवाई की थी। इसे लेकर हाईकोर्ट ने खुद भी पूछा है कि इस केस में एफआईआर क्यों नहीं हुई है। जिम्मेदारों ने हाईकोर्ट में जवाब दिया है कि यह मौत प्राकृतिक है और पीएम रिपोर्ट पेश कर अपनी सफाई दी थी और बताया था कि स्टाफ पर कार्रवाई की है और पेस्ट कंट्रोल कंपनी को टर्मिनेट किया है। लेकिन पूरे मामले में पूर्व मंत्री के दामाद डीन डॉ. घनघोरिया को बचा लिया गया और साथ ही अधीक्षक को केवल मेडिकल लीव पर भेजकर ठंडा कर दिया गया। किसी तरह का कोई केस भी दर्ज नहीं हुआ है।
अर्धनग्न होकर निकले सड़कों पर
सभी जिम्मेदारों ने इस पर पल्ला झाड़ते हुुए छिटपुट कार्रवाई करते हुए मामले को दबा दिया है। हजारों कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतार रखी थी और विरोध स्वरूप अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया, सभी ने कलेक्टोरेट में जमकर प्रदर्शन किया। इसमें करणी सेना के भी समर्थक मौजूद है।
ये भी पढ़ें...इंदौर एमवाय चूहा कांड में जयस का आंदोलन जारी, अब दी रविवार को जनआक्रोश महाआंदोलन की चेतावनी
जयस और करणी सेना ने यह कहा
यह आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण, संवैधानिक और अहिंसात्मक तरीके से चलाया जा रहा है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब यह महाआंदोलन किया है। करणी सेना के सिसौदिया ने कहा कि यह मानवजाति के लिए न्याय की मांग है, हम पूरी तरह साथ है और जरूरत हुई तो नेशनल हाइवे भी जाम करेंगे। यह मांग जारी रहेगी।
d2892f39-745
ये भी पढ़ें...इंदौर के MY में चूहा कांड पर बवाल: डीन, सुपरिटेंडेंट को हटाने की मांग पर जयस का रातभर धरना
यह है जयस की मांग
ये भी पढ़ें...इंदौर एमवाय अस्पताल में चूहों के कुतरने से नवजातों की मौत पर अब हाईकोर्ट ने खुद लिया संज्ञान, सरकार ने डीन, अधीक्षक को बचाया
ये भी पढ़ें...हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : मध्यप्रदेश में होमगार्ड्स का कॉल ऑफ खत्म, अब पूरे 12 माह ड्यूटी और सभी लाभ मिलेंगे
हाईकोर्ट भी पूछ चुका एफआईआर क्यों नहीं हुई
5 लाख नहीं दिए तो समाज से बाहर! उदयपुर में बुजुर्ग के परिवार का बहिष्कार, 6 लोगों पर FIR
By Ashish Bhardwaj
सीएम बदलने की चर्चा को हवा दे गए किरोड़ी, फिर बोले,सीएम भजनलाल पर भरोसा,कहा—गलत अर्थ निकाला
By Mukesh Sharma
फर्जी मरीजों के नाम पर आयुष्मान से करोड़ों की लूट: अब होगी पांच गुना वसूली, 5 अस्पतालों पर 3 साल का बैन
By Umeshwari Baghel
एयरगन रखने वाले हो जाएं सावधान, साफ करते वक्त हादसे में महिला सरपंच की मौत, भूलकर भी न करें ये गलतियां
By Jyoti Mahender Bhardwaj
छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
By Sandeep Kumar
महिला कांग्रेस ने बदल डाले 17 जिलों में संगठन के चेहरे, नई नेत्रियों को कमान, ओबीसी का पलड़ा भारी
By Arun Tiwari
जिला प्रमुख चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस को अपनों से खतरा, कई जिलों में अलग-अलग बाड़ेबंदी
By Ashish Bhardwaj