नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आरोप, जीतू के बदले सरपरस्त विधायक ने नगराध्यक्ष पद मांगा

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore jitu yadav controversy congress reaction
इंदौर जीतू यादव मामला। Photograph: (the sootr)

इंदौर में चल रहे जीतू यादव के मामले में कांग्रेस ने पहली बार अपना रुख स्पष्ट किया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राजवाड़ा से निकलने वाली जन आक्रोश यात्रा को समर्थन दिया और इस मामले में मंत्री गुट पर निशाना साधा।

इंदौर में चल रहे जीतू यादव (जाटव) के गंभीर मुद्दे पर सब कुछ होने के बाद अब कांग्रेस की ओर से पहली प्रतिक्रिया आई है। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मामले में रविवार को राजवाड़ा पर निकलने वाली जन आक्रोश यात्रा को समर्थन दिया। वहीं इस मामले में बिना नाम लिए ही मंत्री गुट पर निशाना साध दिया।

जीतू के बदले नगराध्यक्ष का सौदा

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने X पर लिखा कि- इतना होने के बाद भी अपना जिला अध्यक्ष बनवाने की शर्त पर हिस्ट्रीशीटर जीतू जाटव के सरपरस्त विधायक जी ने संगठन से सौदेबाजी कर गुंडे के इस्तीफे के बदले अपने दूसरे समर्थक सुमित मिश्रा के लिए नगर अध्यक्ष का पद मांग लिया... चाल, चरित्र और चेहरा ???

indore jitu yadav controversy
indore jitu yadav controversy


पुलिस पर भी उठाया सवाल

इसके साथ ही उमंग सिंघार ने कहा कि-राजनीति से परे होकर जनआक्रोश यात्रा को सैद्धांतिक समर्थन। एक मासूम बच्चे के साथ दिन दहाड़े ऐसी घटना होने के इतने दिनों बाद भी इन्दौर पुलिस का जीतू जाटव को गिरफ्तार नहीं करना, कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाता है। द सूत्र भी लगातार मुद्दा उठा रहा है कि ऑडियो और वीडियो में जीतू यादव के खिलाफ पर्याप्त सबूत है लेकिन पुलिस ने अभी तक जीतू पर मेहरबानी बनाए हुई है और उसे आरोपी नहीं बनाया और ना ही गिरफ्तारी की। साथ ही ना ही गिरफ्तार किए समर्थक गुंडों की रिमांड लेकर जीतू के लिए बयान लिया।

पार्षद जीतू यादव को महापौर ने MIC से हटाया, संभागायुक्त पार्षद पद से भी ऐसे हटा सकते हैं

11 साल उम्र में चाकूबाजी की, जीतू यादव पर 11 केस, BJP और पुलिस दोनों ठंडे, जनता में उबाल

सुमित मिश्रा का नाम रायशुमारी में डलवाया था

उल्लेखनीय है मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा एक हो या उनके करीबी विधायक रमेश मेंदोला की विधानसभा दो या फिर गोलू शुक्ला की विधानसभा तीन, इन तीनों ही जगह से रायशुमारी में नगराध्यक्ष के लिए पहले नंबर पर सुमित मिश्रा का नाम रखा गया। देखने में भी आया था कि रायशुमारी वाले दिन विधायक रमेश मेंदोला ने मतदाता मंडल में शामिल सभी नेताओं को पार्टी दफ्तर में अलग-अलग से जाकर बात की और रायशुमारी में सुमित का नाम आगे रखने के लिए कहा। जीतू शुरू से ही विधायक रमेश मेंदोला के कट्टर समर्थक है और जब विवाद की शुरूआत हुई तो तब भी लगातार मेंदोला उनके साथ रहे। वहीं विधानसभा चार से विधायक व पूर्व महापौर मालिनी गौड़ ने पीडित पार्षद कमलेश कालरा के लिए खुलकर मोर्चा खोला।

जीतू यादव का इस्तीफा नामंजूर, मोदी की नाराजगी से BJP ने पार्टी से बाहर किया

जीतू यादव का इस्तीफा, पार्टी से बाहर करने की थी चेतावनी, पुलिस अब तो करो गिरफ्तार

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • रमेश मेंदोला
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष
  • मध्य प्रदेश
  • Umang Singhar
  • पार्षद जीतू यादव
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल