इंदौर के महालक्ष्मीनगर, स्कीम 94 में व्यावसायिक निर्माण पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का खुलासा

Sanjay Gupta | Feb 28, 2026, 13:57 IST
Share
indore-mahalakshmire-scheme94-commercial-construction
indore-mahalakshmire-scheme94-commercial-construction

इंदौर के महंगे इलाके में बने हॉस्टल, होटल और स्टूडियो अपार्टमेंट जैसे व्यावसायिक निर्माण पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा खुलासा किया है। यह खुलासा उन्होंने बीजेपी विधायक महेंद्र हार्डिया के सवाल पर किया है।

Indore. इंदौर के महंगे इलाकों जैसे महालक्ष्मीनगर, सांईकृपा, स्कीम 94 और वीणानगर में भूखंड का व्यावसायिक निर्माण और उसका इस्तेमाल करने वालों को बड़ा झटका लगा है।

क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया के एक सवाल पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जवाब दिया है। उनके जवाब ने यहां (इंदौर) व्यावसायिक उपयोग करने वालों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

होटल-हॉस्टल यह सभी वैध नहीं

विधायक महेंद्र हार्डिया ने इन क्षेत्रों में हो रहे व्यावसायिक उपयोग (commercial use) को लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा में सवाल लगाया था। खासकर होटल, हॉस्टल, स्टूडियो अपार्टमेंट के निर्माण व उपयोग की वैधता पर सवाल उठाया गया था। सवाल में पूछा गया था कि क्या इन्हें नगर निगम से मंजूरी दी गई है?

इस पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने साफ कहा कि यह आवासीय कॉलोनी है। होटल, हॉस्टल और स्टूडियो अपार्टमेंट संबंधी नक्शे को नगर निगम इंदौर से मंजूरी जारी नहीं की गई है। यानी इस तरह के सभी निर्माण और इनका व्यावसायिक उपयोग गैर कानूनी है।

2d96994b-21c
2d96994b-21c

विधायक ने ये सवाल पूछे और मंत्री ने ये जवाब दिए

विधायक हार्डिया- क्या इंदौर स्थित महालक्ष्मीनगर आवासीय कॉलोनी है और यहां का नक्शा आवासीय मंजूर है? हां तो अवैध हॉस्टल में बीते सालों से निर्माण हो रहे हैं। रहवासियों द्वारा शिकायतें की जा रही लेकिन कितनों पर कार्रवाई हुई।

मंत्री विजयवर्गीय- हां यह आवासीय कॉलोनी है। कार्रवाई नगर निगम द्वारा की जा रही है।

विधायक हार्डिया- आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को संचालित करने की मंजूरी किसके द्वारा की गई है?

मंत्री विजयवर्गीय- भूमि विकास नियम 2012 व इंदौर विकास योजना 2021 के तहत निगम द्वारा पात्र भूखंड़ पर मिश्रित उपयोग के लिए भवन निर्माण मंजूरी दी जाती है।

विधायक हार्डिया- क्षेत्र में महालक्ष्मीनगर, वीणा नगर, स्कीम नंबर 94, सांईकृपा कॉलोनी, आदि में हॉस्टल, होटल, स्टूडियो अपार्टमेंट की मंजूरियां क्या जारी हुई हैं? क्या जनहित में यह निरस्त होंगी।

मंत्री विजयवर्गीय- इन आवासीय कॉलोनियों में यह मंजूरियां जारी नहीं हुई हैं। इसलिए निरस्त करने का सवाल नहीं उठता है।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में ये शराब दुकान सबसे महंगी, हर दिन इतने करोड़ की शराब पिएंगे इंदौरी

MP News: इंदौर के साथ धार, झाबुआ और आलीराजपुर में बड़े शराब ठेकेदारों को झटका

इंदौर में कैसे चल रहा है हवा में लटकता रेस्टोरेंट, हाईकोर्ट ने अनुमति पर उठाए सवाल, मांगा जवाब

इंदौर के ये SDM क्या बना रहे फर्जी जाति प्रमाणपत्र? एमपी विधानसभा में सवाल, सभी की कॉपी मांगी

Tags:
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • इंदौर
  • Indore
  • विधायक महेंद्र हार्डिया
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में सवाल
  • नगर निगम इंदौर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि