महू विधायक उषा ठाकुर ने अपने समर्थक, चुनाव संचालक को बांटी सीएम स्वेच्छानुदान राशि
Sanjay Gupta | Oct 30, 2025, 11:53 IST
indore-mahu-mla-usha-thakur-cm-swechchhanudan-fund
महू विधायक उषा ठाकुर ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान राशि का उपयोग निजी संस्थाओं को देने के लिए किया। यह राशि उनकी विधानसभा के बाहर और भीतर स्थित संस्थाओं को दी गई, जबकि महू विधानसभा के सरकारी स्कूलों की हालत जर्जर बनी हुई है।
INDORE. मध्यप्रदेश शासन गरीब व जरूरतमंदों की मदद के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान राशि देती है। यह राशि जनप्रतिनिधियों विधायकों के जरिए दी जाती है। वहीं, जरूरतमंद की जगह इस राशि का उपयोग जब विधायक अपने समर्थकों और चुनाव संचालकों को ही उपकृत करने लगें, तो क्या कहेंगे। ऐसा ही किया है इंदौर जिले में महू की विधायक और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: एयरपोर्ट रोड ट्रक हादसे को विधायक उषा ठाकुर ने बताया साजिश, बोलीं–उच्च स्तरीय जांच हो
सीएम ने जनवरी में सीएम स्वेच्छानुदान के तहत विधायकों को 10-10 लाख रुपए दिए थे। इससे वह अपनी विधानसभा में जरूरतमंद, गरीब और सामाजिक संस्थाओं की मदद कर सकें।
विधायक ठाकुर ने इसमें से पांच लाख रुपए अपने क्षेत्र के बाहर इंदौर विधानसभा एक में स्थित संस्था निराला शिक्षा समिति बाणगंगा को दी। साथ ही, पांच लाख महू विधानसभा के मानपुर की निजी संस्था यूनिक एजुकेशन सोसायटी को दे दी।
यूनिक एजुकेशन सोसायटी के संचालक बीजेपी नेता सुभाष महोदय हैं। इन्होंने बीते चुनाव में ठाकुर का चुनाव संचालन किया था। उन्हें यह राशि स्कूल में अतिरिक्त कक्ष बनाने के लिए दी गई। दोनों ही संस्थाएं निजी स्कूल चलाती हैं।
ये खबर भी पढ़िए...छांगुर बाबा पर भड़कीं बीजेपी विधायक उषा ठाकुर, बोलीं- नरपिशाच है...प्राइवेट पार्ट काट देना चाहिए
महू विधानसभा में ही कई सरकारी जर्जर स्कूल हैं। एक साल पहले 37 भवनों को जर्जर होने के कारण तोड़ा गया था। वहीं 90 स्कूल और जर्जर हैं। इन्हें राशि की काफी जरूरत है, जो विधायक यहां दे सकती थीं, लेकिन इसकी जगह निजी संस्थाओं को चुना गया।
ये खबर भी पढ़िए...महू विधायक उषा ठाकुर का लव जिहाद पर विवादित बयान : इन नरपिशाचों के काटे जाएं प्रजनन अंग
विधायक ठाकुर (MLA Usha Thakur) का कहना है कि स्वेच्छानुदान विधायक के विवेक पर निर्भर है। कोर कमेटी के निर्णय पर समाजसेवी संस्थाओं को ही राशि दी गई है। मानपुर संस्था संचालक बीजेपी से जुड़े हैं लेकिन वह अच्छा काम कर रहे हैं। उधर, सुभाष महोदय ने माना कि पांच लाख रुपए मिले हैं। इससे स्कूल में निर्माण कार्य कराया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: मंत्री विजय शाह की अनर्गल बयानबाजी की गवाह विधायक उषा ठाकुर बोलीं- जुबान फिसल जाती है
ठाकुर ने महू और इंदौर एक की संस्था को दी राशि
ठाकुर ने दो संस्थाओं को 10 लाख की राशि दी है। इसमें एक संस्था उनकी विधानसभा महू की है, जबकि दूसरी इंदौर विधानसभा एक की है, जहां उनका मूल निवास है। यह विधानसभा एक मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की है।
इन्हें दी गई राशि, एक चुनाव संचालक
विधायक ठाकुर ने इसमें से पांच लाख रुपए अपने क्षेत्र के बाहर इंदौर विधानसभा एक में स्थित संस्था निराला शिक्षा समिति बाणगंगा को दी। साथ ही, पांच लाख महू विधानसभा के मानपुर की निजी संस्था यूनिक एजुकेशन सोसायटी को दे दी।
यूनिक एजुकेशन सोसायटी के संचालक बीजेपी नेता सुभाष महोदय हैं। इन्होंने बीते चुनाव में ठाकुर का चुनाव संचालन किया था। उन्हें यह राशि स्कूल में अतिरिक्त कक्ष बनाने के लिए दी गई। दोनों ही संस्थाएं निजी स्कूल चलाती हैं।
ये खबर भी पढ़िए...छांगुर बाबा पर भड़कीं बीजेपी विधायक उषा ठाकुर, बोलीं- नरपिशाच है...प्राइवेट पार्ट काट देना चाहिए
महू में ही कई सरकारी जर्जर स्कूल
ये खबर भी पढ़िए...महू विधायक उषा ठाकुर का लव जिहाद पर विवादित बयान : इन नरपिशाचों के काटे जाएं प्रजनन अंग
क्या बोल रही विधायक ठाकुर
ये खबर भी पढ़िए...MP News: मंत्री विजय शाह की अनर्गल बयानबाजी की गवाह विधायक उषा ठाकुर बोलीं- जुबान फिसल जाती है
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari