इंदौर महापौर की एक और चिट्ठी, निगम घोटाले से स्मार्ट सिटी टेंडर और अब पाकिस्तानियों पर पत्र

Sanjay Gupta | Apr 28, 2025, 14:23 IST
Share
The sootr
The sootr

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा एक और चिठ्ठी सामने आई है, जिसे उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेजी है। इस चिठ्ठी का मुख्य विषय इंदौर की आंतरिक सुरक्षा है। यह पहली बार नहीं है कि महापौर ने ऐसे मुद्दे पर चिठ्ठी लिखी हो।

MP News : इंदौर महापौर पुषयमित्र भार्गव की अब एक और चिट्ठी सामने आई है। यह चिट्ठी उन्होंने मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लिखी है। यह इंदौर की आंतरिक सुरक्षा को लेकर लिखी गई है। यह पहली बार नहीं है। महापौर अक्सर चिट्ठी लिखते हैं, लेकिन इनका होता क्या है यह बड़ी बात है। इसमें कुछ चिट्ठियों का असर हुआ तो कुछ को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Indore में सफाई को लेकर पूर्व महापौर के निशाने पर आए pushyamitra bhargav !

अभी यह चिट्ठी लिखी-

महापौर ने अभी सीएम को यह पत्र लिखा है और इसमें पहलगाम की आतंकवादी घटना का हवाला देते हुए कहा है कि इंदौर में भी रोहिंग्या बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठिए यहां रह रहे हैं। इन्हें चिन्हांकित कर बाहर किए जाने की जरूरत है। निवेदन है कि इस पर अभियान चलाकर घुसपैठियों को बाहर किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें : AICTSL के बोर्ड में महापौर, कलेक्टर, निगमायुक्त, फिर भी होगी कुर्की

इसके पहले यह चिट्ठियां लिखी-

1- महापौर ने इसके पहले सूर्यदेव नगर के मंदिर को तोड़े जाने पर तत्कालीन कलेक्टर इलैयाराजा टी को काफी तीखी चिट्ठी लिखी थी। इसमें कहा था निगम के काम में सीधे हस्तक्षेप करते हुए निगम अधिकारियों को निर्देश देकर मंदिर तुड़वाया गया, भविष्य में ऐसा नहीं हो ऐसी ताकीद दी जाती है। इस पर काफी हो हल्ला मचा था और प्रशासन बैकफुट पर आ गया।

2- महापौर ने नाइट कल्चर को लेकर भी चिट्ठी लिखी और कलेक्टर, सीपी को पत्र लिखकर कहा कि इससे अपराध हो रहे हैं। इसे रोका जाना चाहिए। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय लगातार इसका विरोध करते आए हैं। आखिर में इंदौर में नाइट कल्चर बंच हुआ।

ये खबर भी पढ़ें : मंत्री विजयवर्गीय, महापौर, सांसद और अधिकारियों ने किया इंदौर मेट्रो का सफर, PM करेंगे उद्घाटन

3- महापौर ने निगम के 150 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले की उच्चस्तरीय जांच के लिए पत्र लिखा, जांच के लिए शासन ने कमेटी भी बनाई। नगरीय प्रशासन मंत्री ने भी जांच के लिए कहा। पीएस अमित राठौर एक दिन जांच के लिए इंदौर भी पहुंचे लेकिन फिर जांच कमेटी का और जांच का क्या हुआ आज तक खुद महापौर को पता नहीं है।

4- महापौर ने स्मार्ट सिटी द्वारा नेप्रा कंपनी को कचरे के निपटान के लिए दिए गए टेंडर में घोटाले की बात उठाई और तत्कालीन स्मार्ट सिटी बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाए। जांच के लिए तत्कालीन सीएस वीरा राणा को पत्र लिखा। शासन ने स्मार्ट सिटी से इस बारे में जानकीरी मांगी, इसमें बता दिया गया कि टेंडर सही हुआ था और यह नियमानुसार था। इसके बाद मामले को बंद कर दिया गया।

5- महापौर ने हाल ही में कलेक्टर इंदौर को पत्र लिखा कि स्कूल की टाइमिंग कम की जाए गर्मियां बहुत है। हालांकि यह बात वह फोन पर भी हो सकती थी लेकिन इस पर चिट्ठी क्यों लिखी, यह किसी को समझ नहीं आया। खैर दो दिन बाद कलेक्टर ने आदेश कर दिए और इसे महापौर की चिट्ठी का इम्पैक्ट बताया गया।

ये खबर भी पढ़ें : इंदौर में मंत्री विजयवर्गीय, महापौर, सांसद के मेट्रो सफर में दूसरे मंत्री, विधायक को बुलाया ही नहीं

कमेटियां भी बनाते हैं महापौर

महापौर जहां नाराज होते हैं, या बड़ा मुद्दा दिखता है वहां अपने स्तर पर जांच कमेटियां भी बना देते हैं। कुछ समय पहले सराफा की सुरक्षा को लेकर मामला उठा, एमआईसी मेंबर की कमेटी बनाई गई, इसमें सुझाव भी आए, लेकिन कमेटी की सिफारिशें ताक पर रख दी गई। वहीं हाल ही में नगर निगम की कुर्की कराने वाले मिश्रा के घर पर निगम की टीम ने अचानक दबिश दी जिसे बदले की कार्रवाई बताया गया। महापौर उनके घर गए और बाद में निगम की इस कार्रवाई को अराजकता बताते हुए तीन एमआईसी मेंबर की कमेटी बना दी गई। हालांकि यह भी कछुआ गति से चल रही है और इसमें कुछ होगा इसकी भी कोई संभावना फिलहाल तो नहीं है।

Tags:
  • स्मार्ट सिटी
  • मुख्यमंत्री
  • महापौर
  • इंदौर महापौर
  • पाकिस्तानी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि