इंदौर हाईकोर्ट ने मेट्रो प्रोजेक्ट पर मांगी डिटेल रिपोर्ट, क्या है लागत और टाइमबाउंड प्रोग्राम

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore metro
Photograph: (THESOOTR)

इंदौर हाईकोर्ट ने मेट्रो प्रोजेक्ट की लागत और टाइमबाउंड शेड्यूल की डिटेल रिपोर्ट मांगी है। सुनवाई के दौरान समाजसेवी किशोर कोडवानी ने मेट्रो से संबंधित कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बीआरटीएस को हटाने में देरी हो रही है।

INDORE. इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर रोज नई उठापट चल रही है। इसी बीच आखिरकार इंदौर हाईकोर्ट खंडपीठ ने भी जिम्मेदारों से जवाब मांग लिया है। समाजसेवी किशोर कोडवानी की लगी जनहित याचिका पर 25 नवंबर, मंगलवार को हाईकोर्ट डबल बेंच में सुनवाई हुई। इसमें यह निर्देश दिए गए। अगली सुनवाई 8 दिसंबर को रखी गई है।

तीखी बहस हुई

सुनवाई के दौरान कोडवानी ने मजबूती से अपनी बात रखी और और इस दौरान पक्षकारों के अधिवक्ताओं से तीखी बहस हुई। कोडवानी ने कहा कि मेरी कोई जमीन नहीं है और ना ही मेट्रो में जा रही है। लेकिन हर दिन नई बाते मेट्रो को लेकर आती है, कोई कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है। ना ही इसके लिए जिला योजना समिति में कोई प्रस्ताव आया। पूरा प्रोजेक्ट नियमों को ताक पर रखते हुए अपने हिसाब से जिम्मेदारों द्वारा किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर में एक और अस्पताल का घिनौना खेल: प्रसूता की हालत बिगड़ी तो सरकारी अस्पताल के बाहर फेंक भागे!

बीआरटीएस भी हटाना पड़ा, मैंने 12 साल पहले बोला था

कोडवानी ने यह भी कहा कि इंदौर बीआरटीएस को भी आखिर हटाना पड़ रहा है। इसे लेकर मैंने 12 साल पहले कई अहम मुद्दे उठाए थे। लेकिन यहां भी इनके काम ढीले चल रहे हैं और हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी साल भर होने को आया और बीआरटीएस नहीं हटा पाए।

हाईकोर्ट ने कहा जनहित का मामला, प्रोजेक्ट बताओ

जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच ने सुनवाई के बाद आदेश दिए कि यह जनहित का मामला है। बेंच ने कहा कि मेट्रो के काम में हम हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं, प्रोजेक्ट चलते हैं तो असुविधा होती है, लेकिन यह कब तक होगी, यह बताना चाहिए। इसलिए प्रोजेक्ट की लागत क्या है (शासकीय अधिवक्ता ने कहा कि अब तो 18-20 हजार करोड़ होगा), टाइमबाउंड शेड्यूल क्या है, कब तक पूरा होगा, यह बताएं।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में संविधान दिवस पर 26 नवंबर को होगी जमकर राजनीति, सीएम, दिग्गी शहर में

अजाक्स अध्यक्ष संतोष वर्मा ने द सूत्र में आकर माफी मांगी, ब्राह्मण बेटियों पर विवादित बयान से आए चर्चा में

जिला योजना समिति ने क्यों नहीं सुनी बात

कोडवानी ने बताया कि जिला योजना समिति में यह प्रस्ताव आना था लेकिन कोई ठहराव प्रस्ताव वहां मेट्रो को लेकर नहीं आया। रोज नहीं बातें आ रही है। मेरी एक अन्य याचिका पर अक्टूबर 2021 में निर्देश हुए थे कि जियोस में प्रेजेंटेशन दें, लेकिन तब कलेक्टर ने मुझे पत्र लिखकर कहा कि अभी जियोस भंग है, इसलिए सुन नहीं सकते। अभी तक मेरी बात को नहीं सुना गया। इस पर भी हाईकोर्ट ने निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

अब एमपी में जनता ही चुनेगी नगरीय निकाय के अध्यक्ष, मोहन कैबिनेट से मिली मंजूरी

अंडरग्राउंड को लेकर चल रहा विवाद

मेट्रो प्रोजेक्ट को खजराना से ही अंडरग्राउंड मेट्रो करने की मांग चल रही है। इसके लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी बोल चुके हैं कि इसे अंडरग्राउंड करेंगे और सीएम से इस संबंध में चर्चा करेंगे।

इससे प्रोजेक्ट की लागत 900 करोड़ करीब बढ़ रही है, जिसका भार मप्र शासन पर आएगा। इसे लेकर मामला अटका हुआ है। सीएम की मंजूरी के बाद ही बोर्ड में इसके रूट को लेकर बदलाव हो सकेगा। पूर्व में मेट्रो रूट नोटिफाइड है।

Tags:
  • किशोर कोडवानी
  • इंदौर हाईकोर्ट खंडपीठ
  • इंदौर बीआरटीएस
  • इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट
  • अंडरग्राउंड मेट्रो
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर