इंदौर में मेट्रो टर्मिनल का नाम होगा मां अहिल्या, पीएम के झंडी वाली पहली यात्रा में यात्री सभी महिलाएं होंगी

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore-metro-terminal-named-ma-ahilya-first-journey-women-passengers
Photograph: (the sootr)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल में मां अहिल्या की 300वीं जयंती समारोह में इंदौर मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ इंदौर में मेट्रो का नया अध्याय शुरू होगा।

INDORE. इंदौर में अब टेंपो की जगह मेट्रो चलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल में मां अहिल्या की 300वीं जयंती समारोह में इंदौर मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ इंदौर में मेट्रो का नया अध्याय शुरू होगा। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मेट्रो के संबंध में नई घोषणा की है।

मंत्री विजयवर्गीय ने यह की बड़ी घोषणाएं

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस मौके पर तीन बड़ी घोषणाएं बुधवार को की। इस दौरान उनके साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा व अन्य साथ थे।

1- पहले मुख्य टर्मिनल का नाम मां अहिल्या टर्मिनल रखा जाएगा
2- पहली यात्रा में सभी यात्री महिलाएं होंगी, इसके लिए महापौर से कहा गया है कि वह महिला सफार्ईकर्मियों को भी बुलाएं, साथ ही टीसीएस, इन्फोसिस में काम करने वाली महिलाओं को भी, यह समभाव का प्रतीक बनें और सभी महिलाएं एक साथ इसमें सफर करें।
3- एक सप्ताह तक मेट्रो सफर मुफ्त रहेगा।

मैं महापौर था तब टेंपो था, अब मेट्रो

मंत्री विजयवर्गीय ने इस दौरान यह भी कहा कि जब मैं महापौर इंदौर था तब टेंपो चलते थे, एक बार तो मैं भी कार खराब होने पर टेंपो से नगर निगम गया था। अब महापौर पुष्यमित्र भार्गव है और अब मेट्रो का सफर हो रहा है। अभी छोटा 6 किमी का सफर है लेकिन 6 माह में ही यह रेडिसन चौराहे तक सफर हो जाएगा। हमारी कोशिश है कि इंदौर में 60-70 किमी में मेट्रो बने और सिंहस्थ के पहले इंदौर से उज्जैन का सफर भी मेट्रो से हो। अभी शुल्क भी कम है एक स्टेशन का 10 रुपए और शुरूआती कीमत 20 रुपए, इस तरह 30 रुपए होगा, पहले सप्ताह फ्री रहेगा। विकसित भारत 2047 की और कदम है, हम तो चाहेंगे कि 2047 तक फ्लाइंग टैक्सी चलने लगे।
ये भी पढ़ें...

पूर्वी रेलवे की ब्लॉगर-यूट्यूबर को चेतावनी, स्टेशनों पर वीडियो और फोटोग्राफी बैन

ग्वालियर में नहाते समय साबुन से निकला ब्लेड, 10 साल के बच्चे का गाल कटा

अभी यह है तैयारी

मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर के 5.5 किमी रूट को अभी शुरू किया जा रहा है। इस सुपर प्रायोरिटी रूट के बाद स्टेशन नंबर तीन से रेडिसन चौराहे तक 12 स्टेशन तैयार हो चुके हैं। चार स्टेशन पर अभी काम बाकी है। मेट्रो स्टेशन पर अभी एस्केलेटर, प्रवेश व निकासी गेट लग रहे हैं। गांधीनगर स्टेशन से रेडिसन चौराहे तक अगस्त तक मेट्रो चलाने की योजना है।

यह है मेट्रो का पहला चरण

मेट्रो के पहले चरण में कुल 17.50 किमी लंबाई है। लेकिन इसमें भी प्राथमिकता आधार पर हिस्से बांटे गए हैं।
1-पहला सुपर प्रायोरिटी चरण- 5.5 किमी यह गांधीनगर से टीसीएस तक- यहां सबसे पहले चलेगी।
2- टीसीएस से रेडिसन होते हुए रोबोट चौराहे तक- 12 किमी का हिस्सा
दूसरे चरण में यह रहेगा
1- रोबोट चौराहे से रीगल तक- 5.5 किमी
2- रीगल से गांधीनगर तक- 8.5 किमी
( कुल 14 किमी का हिस्सा)
- इस तरह पहले और दूसरे चरण को मिलाकर कुल 31.50 किमी में मेट्रो चलना है। इसकी लागत 7500 करोड़ है।

ये भी पढ़ें...

कैबिनेट का फैसला: रतलाम-नागदा, वर्धा-बल्हारशाह रूट पर नई रेललाइन को मंजूरी

अब मालकिन कहिए... मध्य प्रदेश में महिलाओं ने खरीदी 38 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी

अभी यह किराया तय हुआ है- मिलेगी बंपर छूट

वहीं मेट्रो का प्रारंभिक किराया तय किया गया है। स्टेशन संख्या 1 से दो तक के लिए 20 रुपए, तीन से पांच तक के लिए 30 रुपए, 6 से 8 के लिए 40 रुपए, स्टेशन 9 से 11 तक के लिए 50 रुपए, स्टेशन 12 से 14 तक के लिए 60 रुपए और 15 से अधिक स्टेशन के लिए 80 रुपए होगा।

मेट्रो कॉर्पोरेशन ने किराया सूची जारी कर दी है लेकिन पहले सप्ताह यात्रा पूर तरह से फ्री रहेगी, दूसरे सप्ताह इसमें 75 फीसदी की छूट मिलेगी तो फिर तीसरे सप्ताह 50 फीसदी की और आखिरी चौथे सप्ताह से तीन माह तक टिकट पर 25 फीसदी छूट मिलेगी।

सुबह 8 बजे से चलेगी

मेट्रो सुबह 8 बजे से रात आठ बजे तक 12 घंटे लगातार चलेगी और हर आधे घंटे में एक ट्रेन होगी। यह गांधीनगर से टीसीएस चौराहे तक सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर 5.5 किमी में अभी चलेगी। इस रूट पर कुल पांच स्टेशन होंगे। दिन भर में कुल 50 फेरे होंगे। शुरू में केवल पांच स्टेशन है इसलिए किराया 20 से 30 रुपए के बीच ही होगा।

कैलाश विजयर्गीय | पीएम मोदी | मोहन यादव | लाड़ली बहना

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • पीएम मोदी
  • इंदौर
  • लाड़ली बहना
  • मोहन यादव
  • इंदौर मेट्रो
  • कैलाश विजयर्गीय
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर