मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस में नई लीडरशिप : यश घनघोरिया बने प्रदेश अध्यक्ष
Ramanand Tiwari | Nov 06, 2025, 18:34 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव में यश घनघोरिया ने सबसे ज्यादा वोट पाकर प्रदेश अध्यक्ष की सीट जीत ली। उन्हें 3 लाख 13 हजार 730 वोट मिले। चुनाव डिजिटल और पारदर्शी तरीके से हुआ, जबकि भाजपा ने यश की जीत पर परिवारवाद का आरोप लगाया।
BHOPAL. यश घनघोरिया बने प्रदेश अध्यक्ष: मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव खत्म हो गए हैं और यश घनघोरिया ने सबसे ज्यादा वोट पाकर जीत हासिल की है। वे जबलपुर के विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे हैं।
यश को 3 लाख 13 हजार 730 वोट मिले, जबकि भोपाल के अभिषेक परमार को 2 लाख 38 हजार 780 वोट मिले। इस तरह यश ने लगभग 75 हजार वोटों से बढ़त बनाई। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी के अनुसार, फिलहाल केवल वोटों की गिनती पूरी हुई है। अब विजेता उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा और उसके बाद औपचारिक ऐलान किया जाएगा।
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव से पहले एक ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाया था। हर युवा को 50 रुपए सदस्यता शुल्क देकर ऐप के जरिए जुड़ना था। 20 जून से 19 जुलाई तक चले इस अभियान में 15,37,527 युवाओं ने फॉर्म भरे। इनमें से करीब 63 हजार युवाओं ने शुल्क जमा नहीं किया, जबकि 14.74 लाख युवाओं ने पूरी सदस्यता ली। यह दिखाता है कि युवाओं में कांग्रेस के प्रति दिलचस्पी बढ़ी है, और वे संगठन से जुड़ना चाहते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
कांग्रेस के ऑडियो कांड में BJP नगराध्यक्ष का तंज, दिग्विजय सिंह जनसुनवाई में करें शिकायत, सरकार करेगी जांच
बाकी उम्मीदवारों को इससे कम वोट मिले।
महासचिव पद के लिए 182 उम्मीदवारों में कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें धीरज सिंह परिहार ने 17,716 वोट पाकर पहला स्थान हासिल किया। उनके बाद सत्याम सिंह गुर्जर (15,201) और ऋषभ मिश्रा (14,699) रहे।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर कांग्रेस का ऑडियो कांड दिल्ली पहुंचा, जांच की मांग, प्रभारी बोले- रिकॉर्ड करने वाला बीजेपी का स्लीपर सेल
कांग्रेस का मिशन वोट वॉच : एमपी में वोट चोरी पर रिसर्च और SIR मॉनिटरिंग की नई रणनीति
इस बार युवा कांग्रेस के चुनाव पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी सिस्टम से कराए गए। इससे न केवल युवाओं की भागीदारी बढ़ी, बल्कि संगठन में नई पीढ़ी के नेताओं का रास्ता भी खुला। यश घनघोरिया की जीत कांग्रेस में युवा नेतृत्व के उभार का संकेत मानी जा रही है।
भाजपा का निशाना,
आशीष अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र सिर्फ नाम का है, जहां परिवारवाद ही असली विचारधारा बन चुकी है। उनके मुताबिक, चाहे युवा कितना भी संघर्ष कर लें, अंतिम निर्णय हमेशा परिवार के बंद कमरे में होता है।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में SIR के लिए BJP हुई सक्रिय, BLA टीम बनाई, कांग्रेस अभी भी अधर में अटकी
एक तरफ कांग्रेस में युवा नेतृत्व की नई पीढ़ी का उभार और दूसरी तरफ विपक्ष के आरोप कि “परिवारवाद” अब भी पार्टी की पहचान बना हुआ है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि यश घनघोरिया का नेतृत्व युवाओं को कितना आगे ले जाता है और क्या वे इस आलोचना से खुद को ऊपर साबित कर पाते हैं।
यश को 3 लाख 13 हजार 730 वोट मिले, जबकि भोपाल के अभिषेक परमार को 2 लाख 38 हजार 780 वोट मिले। इस तरह यश ने लगभग 75 हजार वोटों से बढ़त बनाई। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी के अनुसार, फिलहाल केवल वोटों की गिनती पूरी हुई है। अब विजेता उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा और उसके बाद औपचारिक ऐलान किया जाएगा।
साढ़े 14 लाख से ज्यादा युवाओं ने ली सदस्यता
ये खबर भी पढ़ें...
कांग्रेस के ऑडियो कांड में BJP नगराध्यक्ष का तंज, दिग्विजय सिंह जनसुनवाई में करें शिकायत, सरकार करेगी जांच
अध्यक्ष पद पर शीर्ष उम्मीदवार...
| नाम (Name) | वोट (Votes) |
|---|---|
| यश घनघोरिया | 3,13,730 |
| अभिषेक परमार | 2,38,780 |
| देवेंद्र सिंह दादू | 27,566 |
| शिवराज यादव | 19,824 |
| राजवीर कुडिया | 11,058 |
| जावेद पटेल | 10,205 |
महासचिव पद पर धीरज सिंह परिहार की जीत
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर कांग्रेस का ऑडियो कांड दिल्ली पहुंचा, जांच की मांग, प्रभारी बोले- रिकॉर्ड करने वाला बीजेपी का स्लीपर सेल
कांग्रेस का मिशन वोट वॉच : एमपी में वोट चोरी पर रिसर्च और SIR मॉनिटरिंग की नई रणनीति
डिजिटल चुनाव पारदर्शिता की जीत
भाजपा का निशाना, परिवारवाद की जीत
यश की जीत पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने ‘एक्स’ (Twitter) पर लिखा कि कांग्रेस में पद मेहनत से नहीं, वंश और पट्ठावाद से तय होते हैं! पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के सुपुत्र यश बने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष- संगठन चुनाव बस औपचारिकता हैं। परिणाम पहले से तय थे, अध्यक्ष वही जो नेता का बेटा!
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में SIR के लिए BJP हुई सक्रिय, BLA टीम बनाई, कांग्रेस अभी भी अधर में अटकी
इस चुनाव ने दो तस्वीरें सामने रखीं...
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari