MPPSC Exam 2023, 2024 के रिजल्ट और 2025 नोटिफिकेशन पर क्या है स्थिति
Sanjay Gupta | Nov 28, 2024, 15:22 IST
psc 2025 result
मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) की भर्ती परीक्षाओं के लिए लाखों युवा मप्र में तैयारी करते हैं। हाल में 27% OBC आरक्षण केस और 87-13 फार्मूले पर विवाद के कारण रिजल्ट में हो रही देरी के चलते अभ्यर्थियों के मन में कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) की भर्ती परीक्षाओं को लेकर लाखों युवा मप्र में तैयारी करते हैं। अभी हाल के समय में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण केस और विवादित 87-13 फार्मूले के सिवा सबसे ज्यादा जिज्ञासा है तो साल 2023 के मेन्स रिजल्ट को लेकर, फिर 2024 का रिजल्ट कब आएगा और राज्य सेवा परीक्षा 2025 को लेकर क्या स्थिति है। 'द सूत्र' को मिली जानकारी के अनुसार अभी हालत यह है।
राज्य सेवा परीक्षा 2023 को लेकर जो जानकारी मिली है उसके अनुसार भले ही एजी ने 14 नवंबर की सुनवाई में बोल दिया था कि रिजल्ट देने की प्रोसेस हो रही है। लेकिन इसे लेकर आयोग और एजी के बीच में कोई चर्चा ही नहीं हुई। इसके चलते आयोग ने इसमें कोई कदम नहीं उठाया। अब इस मामले में दो दिसंबर रिट अपील 1232 पर सुनवाई होना है। ऐसे में आयोग इस सुनवाई में मिलने वाले डायरेक्शन पर ही आगे बढ़ेगा, लेकिन मुश्किल यह है कि, हाईकोर्ट में सितंबर और नवंबर को हुई दो सुनवाई केवल यह पूछकर कि इसमें क्या कोई अर्जेंसी है आगे बढ़ा दिया था। हालांकि, इस बार 14 नवंबर को उम्मीदवारों की ओर से अधिवक्ता ने कहा भी था कि रिजल्ट जारी नहीं हो रहा है, जिस पर एजी ने कह दिया कि हम प्रोसेस में हैं, लेकिन इस पर कुछ नहीं हुआ। इस पर अब जरूरी होगा कि उम्मीदवारों की ओर से मजबूती से यह बात रखी जाए कि एजी के आश्वासन पर भी कुछ नहीं हुआ और आयोग ने रिजल्ट जारी नहीं किया और अब बहुत अर्जेंसी है, इसलिए सुनवाई कर आयोग को सीधे आदेश दिया जाए, नहीं तो फिर मामला अटक जाएगा। हाईकोर्ट से आदेश जारी हुए तो रिजल्ट जारी होने में दो-तीन से ज्यादा का समय नहीं लगेगा। इसकी मेन्स मार्च में हुई थी और अब आठ माह हो चुके हैं।
राज्य सेवा परीक्षा मेन्स 2024 केवल 110 पदों के लिए हुई है। इसके रिजल्ट जारी करने में कोई रोक नहीं है। यह परीक्षा 26 अक्टूबर को ही खत्म हुई है। इसका रिजल्ट आने में करीब दो माह का समय और लगने की बात सामने आ रही है। आयोग इसे लेकर इसलिए भी जल्दी में नहीं है क्योंकि इसके लिए अभी उसके पास इंटरव्यू विंडो ही नहीं है। अभी 2022 के इंटरव्यू चल रहे हैं, फिर दिसंबर अंत में असिस्टेंट प्रोफेसर के इंटरव्यू पर विचार जारी है। इसके बाद 2023 की स्थिति साफ होने पर मार्च-अप्रैल में उसके संभावित शेड्यूल है। वहीं वरिष्ठता के इश्यू के चलते आयोग क्रम से ही एक-एक परीक्षा में आगे बढ़ेगा और इसी क्रम में अंतिम रिजल्ट जारी होंगे।
राज्य सेवा परीक्षा 2025 को लेकर आयोग ने एक अच्छा कदम जरूर उठाया है और पहले से ही 16 फरवरी इसकी प्री की तारीख घोषित कर दी है। लेकिन अब उम्मीदवारों को इंतजार इसके विज्ञापन जारी होने का है, जिससे फाइनली पदों को लेकर भी स्थिति साफ हो सके। 'द सूत्र' को मिली जानकारी के अनुसार कुछ विभागों के पदों की जानकारी मिल चुकी है, लेकिन आयोग अभी और पदों की जानकारी का इंतजार कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह इंतजार वह 20 दिसंबर के करीब तक करेगा और इसके बाद विज्ञप्ति जारी कर देगा। वहीं साल 2025 का परीक्षा कैलेंडर भी मिड दिसंबर के करीब जारी किए जाने की बात कही जा रही है।
हाल के समय में 2024 में जिस तरह केवल 110 पद आए और इसके पहले 2023 के लिए 229 पद थे, साल 2022 में ही सबसे ज्यादा 457 पद है, वहीं 2021 में केवल 229 पद और 2020 में मात्र 260 पद थे। इसके चलते उम्मीदवारों की संख्या भी पौने चार लाख से गिरकर 1.89 लाख पर पहुंच गई थी। जिस तरह सीएन ने एक लाख पदों पर भर्ती की बात कही है और सीएस ने विभागों को रिक्त पदों की जानकारी जुटाने के लिए आदेश किया है, ऐसे में इस बार पहले से बेहतर पद संख्या आने की उम्मीद है।
राज्य सेवा परीक्षा 2023 पर
क्यों अटका है रिजल्ट
2023 की मेन्स विरोध के बीच में कम समय में आयोग ने करा ली थी। लेकिन इसके प्री के सवालों को लेकर आपत्ति लगी और दो सवाल हाईकोर्ट ने गलत माने, इसके आधार पर प्री राज्य वन सेवा का रिजल्ट रिवाइज करने का भी बोला, लेकिन वह नहीं हुआ और आयोग स्टे ले आया, रिट अपील यह आयोग की ही है। लेकिन मजे की बात यह है कि आयोग ने इसमें राज्य वन सेवा मेन्स का भी रिजल्ट निकाल दिया, ना उसका प्री का रिजल्ट रिवाइज किया हाईकोर्ट के आदेश पर और ना ही मेन्स का रिजल्ट रोका। लेकिन उलटे राज्य सेवा का रिजल्ट जरूर रोक दिया इसी आदेश का हवाला देकर। जबकि रिजल्ट जारी करने पर किसी तरह की रोक नहीं लगी है।
राज्य सेवा परीक्षा 2024 मेन्स
राज्य सेवा परीक्षा 2025 की स्थिति
2025 में पदों को लेकर सबकी नजरें
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari