इंदौर को मिली एक और बड़ी सौगात: मुंबई-इंदौर तेजस स्पेशल ट्रेन को मिली मंजूरी

Manish Kumar | Jul 19, 2025, 22:35 IST
Share
indore-mumbai-tejas-special-train-approval
Photograph: (The Sootr)

इंदौर और मुंबई के बीच सुपरफास्ट तेजस स्पेशल ट्रेन को मंजूरी मिल गई है। यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी। सांसद शंकर लालवानी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। ट्रेन की बुकिंग 21 जुलाई से शुरू होगी।

INDORE. इंदौर और मुंबई के बीच अब तेजस स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी। यह मुसाफिरों को दोनों शहरों के बीच सुपरफास्ट और आरामदायक यात्रा का अनुभव देगी। अब इंदौरवासी आसानी से मुंबई जा सकेंगे और वही मुंबईवाले भी इंदौर आकर अपना काम निपटा सकेंगे।

इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने इसे इंदौर के लिए बहुत बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि मुंबई जैसे बड़े और व्यापारिक शहर से इंदौर का सीधा जुड़ाव इंदौर के विकास को एक नई दिशा देगा। इससे न केवल बिजनेस में बढ़ोतरी होगी, बल्कि रोजगार, शिक्षा और मेडिकल क्षेत्र में भी नए मौके मिलेंगे।
इसके साथ ही सांसद लालवानी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से इंदौर को ये नया कनेक्शन मिल रहा है। अब इंदौरवासी सिर्फ दिल्ली तक नहीं, बल्कि मुंबई तक भी तेजस स्पेशल ट्रेन से आसानी से यात्रा कर सकेंगे। यह ट्रेन अब इंदौर और मुंबई के बीच एक नई शुरुआत करेगी, जो दोनों शहरों के बीच संपर्क और विकास को बढ़ावा देगी।

ये भी पढ़ें... MP News: इंदौर सफाई में नंबर 1 बना तो पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले- एक कड़वी सच्चाई बताता हूं

इंदौर-मुंबई के बीच तेजस स्पेशल ट्रेन से जुड़ी जरूरी जानकारियां

ट्रेन संख्यारूटयात्रा की दिनांकखुलने का समयआने का समय
09085मुंबई सेंट्रल- इंदौरसोमवार, बुधवार, शुक्रवाररात 11:20 बजेदोपहर 1:00 बजे
09086इंदौर-मुंबई सेंट्रलमंगलवार, गुरुवार, शनिवारशाम 5:00 बजेसुबह 7:10 बजे

23 जुलाई से चलेगी इंदौर-मुंबई तेजस ट्रेन

इंदौर-मुंबई तेजस ट्रेन की 23 जुलाई से चालू होगी और यह 29 अगस्त 2025 तक चलेगी। ट्रेन संख्या 09085 (मुंबई सेंट्रल-इंदौर) सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रात 11:20 बजे मुंबई से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:00 बजे इंदौर पहुंचेगी। दूसरी ओर, ट्रेन संख्या 09086 (इंदौर-मुंबई सेंट्रल) मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को शाम 5:00 बजे इंदौर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:10 बजे मुंबई पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें... राजस्थान से दिल्ली की 27 ट्रेन कैंसिल, 22 का बदला रूट, लाखों यात्रियों पर पड़ेगा यह असर

इन स्टेशनों पर रूकेगी ट्रेन

यह ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें बोरिवली, वापी, सूरत, वडोदरा, दाहोद, रतलाम और उज्जैन शामिल हैं। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर और एसी 3-टियर कोच होंगे, जिससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

कब से शुरू होगी इंदौर-मुंबई तेजस ट्रेन में बुकिंग

ट्रेन संख्या 09085 और 09086 की बुकिंग 21 जुलाई 2025 से शुरू होगी। बुकिंग आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट और पीआरएस काउंटरों पर की जा सकती है।

तेजस स्पेशल ट्रेन में मिलेंगी ये सुविधाएं



👉 ट्रेन की स्पीड 160 किमी प्रति घंटा होगी।

👉 अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेन में बिजली की खपत होगी कम

👉 ट्रेन की हर सीट के बैक साइड पर लगी है एक एलसीडी

👉 ट्रेन में मिलेगी मुफ्त वाईफाई

👉 यात्रियों को 25 लाख रुपए का मुफ्त रेल यात्रा बीमा

👉 हर कोच में इंटिग्रेटेड ब्रेल डिस्प्ले, डिजिटल डेस्टिनेशन बोईस और इलेक्ट्रॉनिक रिजर्वेशन चार्ट भी

2017 में चली थी भारत की पहली तेज ट्रेन

भारत की पहली तेजस ट्रेन 24 मई 2017 को मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से गोवा के करमाली के बीच शुरू की गई थी। यह एक सेमी-हाई स्पीड, पूरी तरह से वातानुकूलित ट्रेन है, जिसे भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी, आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम) द्वारा चलाया जाता है।

ये भी पढ़ें... काचीगुडा से भगत की कोठी के बीच चलेगी नई दैनिक ट्रेन, MP के इन शहरों को मिलेगा फायदा

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Tags:
  • MP News
  • रतलाम
  • MP
  • इंदौर
  • Indore
  • इंदौर सांसद शंकर लालवानी
  • केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
  • उज्जैन
  • इंदौर-मुंबई के बीच तेजस स्पेशल ट्रेन
  • तेजस स्पेशल ट्रेन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा