इंदौर नगर निगम का विवादित प्रस्ताव- अतिक्रमणकारियों से वसूलेंगे संपत्तिकर, होगा रद्द
Sanjay Gupta | Aug 18, 2026, 11:57 IST
इंदौर नगर निगम का विवादित प्रस्ताव
इंदौर नगर निगम की मेयर-इन-काउंसिल (एमआईसी) में मंगलवार को एक विवादित प्रस्ताव आ रहा है। अपनी आय बढ़ाने के चक्कर में, निगम प्रस्ताव ला रहा है कि अवैध कब्जाधारियों और अतिक्रमणकारियों के संपत्तिकर खाते खोले जाएंगे और उनसे टैक्स वसूला जाएगा।
इंदौर नगर निगम की माली हालत खराब है। इसे सुधारने के लिए अब निगम अधिकारियों ने एक अनोखा प्रस्ताव रख दिया है। इसके तहत सरकारी व निगम की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के नाम से संपत्तिकर खाते खोले जाएंगे और इनसे संपत्तिकर वसूला जाएगा। हालांकि यह कहा गया है कि इससे कब्जाधारी को मालिकाना हक नहीं मिलेगा और कब्जा वैध नहीं माना जाएगा।
राजस्व नियमों में साफ है कि यदि तीन माह तक किसी संपत्ति पर कोई कब्जाधारी रहता है और इसके औपचारिक सबूत होते हैं, तो फिर कब्जा हटाने की एक अलग प्रक्रिया होती है। मामला स्वामित्व तक आ जाता है। यह खाते खोलकर निगम खुद उन्हें एक ऐसी रसीद दे रहा है कि संबंधित व्यक्ति औपचारिक कब्जाधारी है।
इससे आगे जाकर कानूनी जटिलता और बढ़ेगी। यदि कब्जा लंबे समय (सालों) तक टिका रहा, तो फिर संपत्ति भी हाथ से निकलने का खतरा बढ़ेगा। वहीं, निगम अधिकारियों ने इन बिंदुओं पर ज्यादा गौर न करते हुए मात्र कुछ करोड़ का टैक्स जुटाने के लिए सैंकड़ों करोड़ की संपत्ति दांव पर लगाने वाला प्रस्ताव तैयार कर दिया।
वहीं इस मामले में द सूत्र की राजनीतिक प्रतिनिधियों से हुई चर्चा में तय हुआ कि वे इसके लिए तैयार नहीं हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव खुद कानूनविद रहे हैं और एएजी भी रहे हैं, ऐसे में उन्हें कानून की खासी समझ है। बताया जा रहा है कि वह इस प्रस्ताव से खुश नहीं हैं और इसे पास करने के मूड में नहीं हैं। यानी यह तय है कि अधिकारियों का यह विवादित प्रस्ताव रद्द होगा।
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर नगर निगम अब 1 लाख राशि तक के चेक नहीं लेगा, वजह 15 रुपए के भी चेक बाउंस
इंदौर नगर निगम ने कचरा गाड़ी के शराबी ड्राइवर पर कसी नकेल, तैनात किए 60 ब्रेथ एनालाइजर
इंदौर नगर निगम MIC मेंबर राजेश उदावत पर विधवा महिला के गंभीर आरोप, HC में केस
इंदौर नगर निगम में नामांतरण घोटाला! आधी रात अधिकारियों की ID से संपत्ति खातों में हेरफेर
क्यों है यह विवादित प्रस्ताव?
इससे आगे जाकर कानूनी जटिलता और बढ़ेगी। यदि कब्जा लंबे समय (सालों) तक टिका रहा, तो फिर संपत्ति भी हाथ से निकलने का खतरा बढ़ेगा। वहीं, निगम अधिकारियों ने इन बिंदुओं पर ज्यादा गौर न करते हुए मात्र कुछ करोड़ का टैक्स जुटाने के लिए सैंकड़ों करोड़ की संपत्ति दांव पर लगाने वाला प्रस्ताव तैयार कर दिया।
लेकिन प्रस्ताव नहीं होगा पास
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर नगर निगम अब 1 लाख राशि तक के चेक नहीं लेगा, वजह 15 रुपए के भी चेक बाउंस
इंदौर नगर निगम ने कचरा गाड़ी के शराबी ड्राइवर पर कसी नकेल, तैनात किए 60 ब्रेथ एनालाइजर
इंदौर नगर निगम MIC मेंबर राजेश उदावत पर विधवा महिला के गंभीर आरोप, HC में केस
इंदौर नगर निगम में नामांतरण घोटाला! आधी रात अधिकारियों की ID से संपत्ति खातों में हेरफेर
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari