इंदौर नगर निगम MIC मेंबर मनीष मामा के खिलाफ हुए अधिकारी, निगमायुक्त को लिखा पत्र
Sanjay Gupta | Mar 27, 2025, 21:39 IST
दाएं से बाएं - एमएलसी मेंबर मनीष शर्मा और अपर आयुक्त अनिल बनवारिया
इंदौर नगर निगम में अधिकारियों और एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा (मामा) के बीच विवाद बढ़ गया है। आरोप है कि मनीष शर्मा ने अधिकारियों से अभद्र व्यवहार किया। मामले में अधिकारियों ने निगमायुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
इंदौर नगर निगम में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच चल रही लड़ाई अब खुलकर सामने आ गई है। एमआईसी मेंबर मनीष मामा के व्यवहार को लेकर लगातार अधिकारियों में गुस्सा था जो अब पत्र बनकर बाहर आया है। उन पर आरोप है कि बुधवार 26 मार्च की शाम को अधिकारियों के साथ दुव्यर्वहार किया गया। इस मामले में अधिकारियों ने एकजुट होकर उन पर कार्रवाई के लिए निगमायुक्त शिवम वर्मा को पत्र लिख दिया है।
एडिशनल कमिशनर अनिल बनवारिया, उपायुक्त केएस सगर के साथ संतोष शर्मा, अमित, खुशबू निगम, कृष्णा बनेत, विकास बांगर, विनोद कल्याणे सहित अन्य ने यह पत्र आयुक्त शिवम वर्मा को भेजा है। इसमें बताया गया है कि 26 मार्च को उपायुक्त कार्यालय में सभी स्वास्थ्य, स्थापना व अन्य स्टाफ के साथ लोकायुक्त की 89 फाइल्स पर चर्चा कर रहे थे। यूनियन नेता लीलाधर करोसिया भी साथ थे। इसी दौरान शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ के प्रभारी एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा (मामा) शाम पांच बजे आए और बनवारिया और सगर से तेज आवाज में बोले कि आपको बुलाया जाता है तो आप आते नहीं है। क्या बार-बार फोन लगाना पड़ेगा। क्या आप लोगों को अपनी भाषा में समझाना होगा, मेरी समझाने की भाषा अलग है, क्या चोरी चमारी चल रही है, क्या चोरी-चकारी में लगे रहते हो। बनवारिया के साथ भी गलत व्यवहार किया और धमकी दी कि नहीं सुनोगे तो इस विभाग से हटवा दूंगा।
ये खबर भी पढ़ें... पदोन्नति की राह का रोड़ा बनी अजाक्स-सपाक्स की तकरार, कर्मचारियों को सरकार से ही उम्मीद
अधिकारियों ने आगे लिखा है कि हम सभी अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा निष्ठा, लगन से काम किया जाता है। लेकिन प्रभारी द्वारा अधीनस्थ कर्मचारियों की उपस्थिति में अमानवीय व अभद्र व्यवहार किया गया। इससे हमारी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। ऐसे में हमारे द्वारा इस विभाग में काम किया जाना संभव नहीं है। कृपया आपसे हम सभी की ओर से निवेदन है कि इस घटना को संज्ञान में लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध है।
ये खबर भी पढ़ें... अल्पा, रसोमा और मॉडर्न कंपनी की दवाएं टेस्ट में फेल, कर्नाटक सरकार ने वापस बुलाने का कहा
सात दिन पहले ही नगर निगम की एमआईसी की बैठक में मनीष शर्मा उर्फ मामा ने अफसरों को धौंसे देते हुए यहां तक कह दिया कि मुझे पुरानी स्टाइल में आने के लिए मजबूर मत करो। मनीष शर्मा बोले कि- दीनदयाल रसोई को तीन इमली पर शिफ्ट करना था। अफसरों ने मेरी जानकारी के बिना ही इसका टेंडर निरस्त कर दिया। अफसर फोन तक नहीं उठाते हैं। मुझे पुरानी स्टाइल में आने पर मजबूर मत करो। पुराने अफसरों से पूछना कि जब मेरा स्कूटर निगम के गेट पर आता था तो पता चल जाता था कि मामाजी आ गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में NEYU के राधे जाट पर FIR के बाद छात्रों ने थाने पहुंचकर किया प्रदर्शन
एमआईसी मेंबरों का अफसरों पर बरसना कोई नई बात नहीं है। इसके पूर्व में भी कई बार बैठकों में अफसरों व एमआईसी मेंबरों का विवाद हो चुका है। पूर्व में सदस्यों ने इंजीनियर सुनील गुप्ता को विरोध कर बैठक से बाहर कर दिया था।
ये खबर भी पढ़ें... पीथमपुर में 300 मीट्रिक टन कचरा जलाने से होगा 900 मीट्रिक टन कचरा, HC की सुनवाई में आया सामने
✅ MIC मेंबर मनीष मामा ने निगम अधिकारी से अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी।
✅ अधिकारियों ने इस मामले में निगमायुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की।
✅ मनीष मामा ने निगम अधिकारियों से कहा कि यदि वे उनकी बात नहीं मानते तो वे उन्हें विभाग से हटवा देंगे।
✅ इससे पहले भी नगर निगम की बैठकों में अफसरों और जनप्रतिनिधियों के बीच विवाद हो चुका है।
✅ यह घटना निगम के भीतर एक नया विवाद खड़ा कर रही है और राजनीतिक माहौल को भी गर्म कर दिया है।unicipal Corporation | MIC मेंबर मनीष शर्मा | इंदौर न्यूज | Indore News | मध्य प्रदेश
यह लिखा गया है पत्र
ये खबर भी पढ़ें... पदोन्नति की राह का रोड़ा बनी अजाक्स-सपाक्स की तकरार, कर्मचारियों को सरकार से ही उम्मीद
हमारी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची, कार्रवाई की जाए
ये खबर भी पढ़ें... अल्पा, रसोमा और मॉडर्न कंपनी की दवाएं टेस्ट में फेल, कर्नाटक सरकार ने वापस बुलाने का कहा
एमआईसी बैठक में पहले भी मामा धमका चुके
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में NEYU के राधे जाट पर FIR के बाद छात्रों ने थाने पहुंचकर किया प्रदर्शन
पहले भी हो चुकी है गहमा-गहमी
ये खबर भी पढ़ें... पीथमपुर में 300 मीट्रिक टन कचरा जलाने से होगा 900 मीट्रिक टन कचरा, HC की सुनवाई में आया सामने
5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला
✅ अधिकारियों ने इस मामले में निगमायुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की।
✅ मनीष मामा ने निगम अधिकारियों से कहा कि यदि वे उनकी बात नहीं मानते तो वे उन्हें विभाग से हटवा देंगे।
✅ इससे पहले भी नगर निगम की बैठकों में अफसरों और जनप्रतिनिधियों के बीच विवाद हो चुका है।
✅ यह घटना निगम के भीतर एक नया विवाद खड़ा कर रही है और राजनीतिक माहौल को भी गर्म कर दिया है।unicipal Corporation | MIC मेंबर मनीष शर्मा | इंदौर न्यूज | Indore News | मध्य प्रदेश
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA