इंदौर नगर निगम MIC सदस्य, नेता प्रतिपक्ष, नेताओं पर ही संपत्ति कर बकाया

Sanjay Gupta | Dec 04, 2025, 12:45 IST
Share
indore-municipal-corporation-mic-members-property-tax-due
indore-municipal-corporation-mic-members-property-tax-due

इंदौर नगर निगम ने संपत्तिकर खातों में सुधार के लिए एक अभियान शुरू किया है। एमआईसी सदस्य, नेता प्रतिपक्ष और अन्य नेताओं के खातों में संपत्ति कर बकाए का मामला सामने आया है।

INDORE. इंदौर नगर निगम आर्थिक हालत ठीक करने के लिए संपत्तिकर खातों में सुधार के लिए कैंप लगा रहा है। इसके पहले वार्ड 74 में छापामार एक्शन शुरू कर जांच भी शुरू करवाई थी। वहीं, उनके अपने ही एमआईसी (मेयर इन काउंसिल) सदस्य, नेता, नेता प्रतिपक्ष के संपत्ति कर खातों में ही झोल है।

किसी ने पक्के मकान को कच्चा दिखा रखा है, तो किसी पर हजारों का संपत्तिकर बकाया है। बावजूद इसके, निगम अपने नेताओं के गिरेबां में नहीं झांक रहा है।

इस तरह नेताओं पर बकाया है संपत्तिकर

इंदौर नगर निगम के 4 एमआईसी सदस्यों पर कुल एक लाख 18 हजार 657 रुपए बकाया संपत्ति कर है। साथ ही, 7 पार्षदों पर करीब 3 लाख 36 हजार 695 रुपए बाकी थे। विधानसभा दो के नेताओं के करीबी और गरीबों को मिलने वाले गेहूं, चावल की अवैध बिक्री को ढूंढ-ढूंढ कर पकड़ने वाले एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा पर 37 हजार 893 रुपए बकाया है। एमआईसी सदस्य बबलू शर्मा व रिश्तेदार की दो संपत्तियों पर संपत्तिकर के ड्यूस रहे हैं। इनके अन्नपूर्णा नगर स्थित मकान पर 1 लाख 8 हजार 179 बकाया थे। इसे 30 अक्टूबर को ही भरा गया था। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे पर 5 हजार 57 रुपए और पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वर्तमान वार्ड-53 की पार्षद फौजिया शेख अलीम पर 52 हजार रुपए बकाया है।
ये खबर भी पढ़िए...सराफा चौपाटी दुकानदारों के आगे बेबस इंदौर नगर निगम, जानें क्या है पूरा मामला

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...

इस तरह संपत्तिकर खातों में झोल

  • एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया का मकान 10, रेसकोर्स रोड का निर्माण कच्चा बताया गया है। वहीं, मौके पर 3 मंजिला पक्का मकान है।
  • एमआईसी सदस्य प्रिया डांगी के 33 छत्रीबाग स्थित मकान पर 73 हजार 657 रुपए का टैक्स बकाया है।
  • एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा (मामा) के कलाली मोहल्ला वाले मकान पर 37 हजार 893 और पारसी मोहल्ला वाले मकान पर 3915 रुपए बकाया है।
  • निगम के पूर्व सभापति व एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर के गुलमोहर ग्रीन में मौजूद प्लॉट पर 27,854 रुपए बकाया।
  • नेता प्रतिपक्ष चिंटू (चिंतामण) चौकसे के सी-697, सुखलिया पर 5,057 रुपए संपत्तिकर बकाया है।
(यह जानकारी 30 नवंबर की स्थिति में है और नेताओं के जरिए जो शपथपत्र में पते बताए हैं, उनके संपत्तिकर खातों की है)

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: नगर निगम की मतदाता सूची पर हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को दिया नोटिस

पूर्व नेता प्रतिपक्ष, पार्षदों पर बकाया संपत्तिकर

वहीं बीजेपी हो या कांग्रेस, दोनों के ही निगम के नेताओं, पार्षदों पर संपत्तिकर बकाया है। इसकी वसूली के लिए निगम के अधिकारी भी पल्ला झाड़ लेते हैं। निगम को भी कार्रवाई के लिए आम जनता ही नजर आती है। साथ ही, अपने वालों के लिए आंखें मूंद ली जाती हैं।

वार्ड-8 की रुखसाना अनवर दस्तक के मकान 36, शांति नगर पर 98 हजार 408 रुपए बकाया है। वहीं मंत्री तुलसी सिलावट के करीबी वार्ड-72 में बीजेपी के योगेश गोविंद गेंदर के धानगली स्थित मकान पर 3 साल से 66 हजार 971 रुपए बाकी हैं।

वार्ड-53, फौजिया शेख अलीम के मकान 177 आजाद नगर पर 52 हजार 190 रुपए बकाया हैं। सांसद शंकर लालवानी समर्थक वार्ड–66 पार्षद कंचन गिदवानी के मकान 57 विश्वकर्मा नगर पर 3 साल से 38 हजार 343 रुपए संपत्तिकर बकाया हैं। इसी तरह पार्षद संध्या जायसवाल, फातिमा खान या सुनीता हार्डिया सभी पर बकाया है।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: पीएम आवास की जमीन पर कब्जे के हटाने में इंदौर नगर निगम ने की खानापूर्ति

क्या बोल रहे हैं महापौर

इस मामले में महापौर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है कि वह खातों की जानकारी दिखवाएंगे। साथ ही, सभी सदस्यों से इस टैक्स को भरने के लिए कहेंगे। एक साल से ज्यादा बकाया है तो पेनल्टी भी लगाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर नगर निगम को संपत्तिकर में झटका, चमेलीदेवी स्कूल के मामले में हाईकोर्ट के ये आदेश

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर नगर निगम
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे
  • एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया
  • एमआईसी सदस्य प्रिया डांगी
  • एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा
  • एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती