इंदौर नगर निगम ने राजबाड़ा पर लगाए बकायादारों के नाम, पूर्व पार्षद अनवर डकैत भी शामिल

Sanjay Gupta | Dec 12, 2025, 20:04 IST
Share
anwar-dakait
anwar-dakait

इंदौर नगर निगम ने संपत्तिकर बकायादारों के नाम सार्वजनिक करना शुरू किया। निगमायुक्त दिलीप यादव ने इस मुहिम की शुरुआत की और राजवाड़ा पर पोस्टर-बैनर लगाए गए।

INDORE. इंदौर नगर निगम ने संपत्तिकर बकायादारों के नाम अब सार्वजनिक करना शुरू कर दिए हैं। इसके लिए निगमायुक्त दिलीप यादव ने नई मुहिम शुरू की। उन्होंने इंदौर के मध्य स्थल राजवाड़ा पर पोस्टर-बैनर लगवाए। इन पर नाम चस्पा करवा दिए गए। अभी यह मुहिम जोन 3 के तीन वार्ड को लेकर की गई है। इसमें वार्ड 56, 57 व 58 के बड़े बकायादारों के नाम चस्पा हुए हैं।

पांच साल से टैक्स नहीं देने वालों के नाम

जोन 3 के एआरओ अनिल निकम ने बताया कि- संपत्तिकर को लेकर लगातार नोटिस दे रहे थे। लेकिन जमा नहीं कराने पर नाम सार्वजनिक हुए हैं। जोन 3 में करीब 60 बड़े बकायादार है जिनके नाम लगाए गए हैं। यह वह है जिन पर एक लाख व इससे अधिक की राशि बकाया है। निगमायुक्त की मंशा है कि लोग नेशनल लोक अदालत में आएं। वे संपत्तिकर और जलकर के सरचार्ज की छूट का लाभ उठाकर बकाया राशि जमा करें। यह उनकी लिस्ट है जिन्होंने पांच साल से टैक्स नहीं भरा है।

इंदौर में SIR के कारण चोर गिरफ्तार, महाराष्ट्र से लेने आया था साल 2003 का डाटा

इंदौर रियल एस्टेट गिरा, कॉलोनी विकास आवेदन एक तिहाई हुए, रजिस्ट्री आय टारगेट से पीछे

इंदौर संभागायुक्त ने की कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की पार्षदी खत्म, 5 साल चुनाव भी नहीं लड़ पाएगा

पूर्व पार्षद कादरी का भी नाम

इस लिस्ट में पूर्व पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत और उसकी पत्नी जुलेखा बी का नाम भी है। लिस्ट के मुताबिक 3 लाख 66 हजार 622 रुपए का टैक्स बकाया इन पर बकाया है। हाल ही में संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने उन्हें पार्षद पद से हटाने और पांच साल तक निर्वाचन लड़ने से प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए थे। हालांकि अभी कादरी ने इस फैसले के खिलाफ राज्य स्तर पर अपील की है।

मध्यप्रदेश: anwar qadri की पार्षदी बचाने पत्नी ने लगाई याचिका, लेकिन ये कर दी चूक, वापस ली

टैक्स जमा नहीं तो होगी कुर्की

इंदौर में 13 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन नगर निगम में हो रहा है। यह सभी बकायादार है। यदि आने वाले समय में राशि नहीं भरी जाती है तो फिर निगम और सख्ती करते हुए कुर्की की कार्रवाई करेगा।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर नगर निगम
  • इंदौर
  • anwar qadri
  • अनवर कादरी उर्फ डकैत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती