इंदौर को 67 साल में इन पदों पर कभी नहीं मिली कोई महिला आईएएस

Pratibha Rana | Mar 08, 2024, 14:05 IST
Share
िनिन
इंदौर संभागायुक्त



इंदौर संभागायुक्त पूरे संभाग का सबसे बड़ा प्रशासनिक पद है, लेकिन इस पद पर कभी कोई महिला आईएएस नहीं आई। हालांकि एडिशनल कमिशनर के तौर पर कई महिलाएं रही और अभी भी महिला अधिकारी नियुक्त है, लेकिन संभागायुक्त पद नहीं मिला।

संजय गुप्ता, INDORE. मप्र की स्थापना को 67 साल हो चुके हैं। इन सालों में कई महिला आईएएस हो चुकी है। निर्मला बुच तो सबसे बड़े पद सीएस पर भी जा चुकी है, लेकिन इंदौर में अहम प्रशासनिक पदों पर कभी कोई महिला आईएएस को मौका नहीं मिला है। इन पदों पर हमेशा पुरूष आईएएस का ही दबदबा रहा है। हालांकि इंदौर नगर निगम की बात करें या पुलिस विभाग की तो इन दोनों जगह पर भी महिला आईएएस और आईपीएस कमान संभाल चुकी है।

ये खबर भी पढ़िए...दर्शन के बाद क्यों उखड़ीं हेमा मालिनी, बोलीं- VIP घेर लेते हैं महाकाल को...

ये खबर भी पढ़िए...खुशखबरी! महिला दिवस पर मोदी का बड़ा ऐलान, 100 रुपए सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, अब जानिए अपने शहर का नया रेट

इन पदों पर महिला आईएएस का अभी भी इंतजार


इंदौर संभागायुक्त (कमिशनर)- इंदौर संभागायुक्त ( Indore Divisional Commissioner ) पूरे संभाग का सबसे बड़ा प्रशासनिक पद है। लेकिन, इस पद पर कभी कोई महिला आईएएस नहीं आई। हालांकि एडिशनल कमिशनर के तौर पर कई महिलाएं रही और अभी भी महिला अधिकारी नियुक्त है, लेकिन संभागायुक्त पद नहीं मिला। यह पद सचिव स्तर का होकर सीनियर आईएएस के लिए है।

इंदौर कलेक्टर- जिले का यह सबसे बड़ा प्रशासनिक पद है। लेकिन, इस पद पर भी कभी महिला आईएएस को बैठने का मौका नहीं मिला। कभी-कभार महिला आईएएस के नाम दावेदारों में जरूर चले लेकिन इस पद पर आया कोई नहीं। हालांकि एक बात है कि कमलनाथ सरकार के समय लोकेश जाटव के बाद एक महिला अधिकारी को कलेक्टर बनाने की पूरी तैयारी हो गई थी लेकिन सरकार ही पलट गई। यह पद उप सचिव स्तर का है, हालांकि इंदौर कलेक्टर, किसी आईएएस के लिए अंतिम कलेक्टरी होती है और इसके बाद वह सचिव स्तर पर प्रमोट होत है।

वाणिज्यिक कर आयुक्त- वाणिज्यिक कर आयुक्त का मुख्यालय इंदौर है, अब इसे स्टेट जीएसटी आयुक्त कहते हैं। इस पद पर भी कभी किसी महिला आईएएस को मौका नहीं मिला है। हालांकि यहां दो अपर आयुक्त के पद आईएएस के लिए हैं, उन पर अभी दोनों महिलाएं ही है, लेकिन आयुक्त का पद किसी महिला को अभी नहीं मिला है। यह पद सचिव स्तर का होकर सीनियर आईएएस का है।
लेबर कमिशनर (श्रमायुक्त)- इसका मुख्यालय भी इंदौर ही। इस पद पर भी कभी कोई महिला आईएएस को मौका नहीं मिला है। यह पद भी स्टेट जीएसटी आयुक्त की तरह सचिव स्तर का यानि सीनियर आईएएस का पद है।

ये खबर भी पढ़िए...भिंड मर्डर: घर में घुसकर चलाई कारोबारी के बेटे पर एक के बाद एक 6 गोलियां

ये खबर भी पढ़िए...महाशिवरात्रि पर मंदिरों में बम भोले, उज्जैन में आधी रात से कतारें

निगम, पुलिस की कमान संभाल चुकी महिला अधिकारी


उधर नगर निगम हो या पुलिस जैसा क्रिमिनल को सुधारने वाला हार्ड विभाग। इन दोनों महकमों की इंदौर में कमान महिलाएं संभाल चुकी है। इंदौर में तो लगातार दो महिला निगमायुक्त रही है। इसमें पहले 2012 बैच की आईएएस प्रतिभा पाल थी तो फिर इसके बाद इसी बैच की आईएएस हर्षिका सिंह के पास यह कमान है। वहीं 1990 बैच की आईपीएस अनुराधा शंकर इंदौर में आईजी रह चुकी है। इसी तरह 2006 बैच की आईपीएस रूचिवर्धन मिश्र एसएसपी बनकर इंदौर पुलिस की कमान संभाल चुकी है।



Tags:
  • इंदौर संभागायुक्त
  • Indore Divisional Commissioner
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल