शुक्ला परिवार से जुड़े प्रजापति ने कार पर लिखवाया बाणेश्वरी, वृद्धा को कुचला, मौत
The Sootr | Feb 18, 2025, 13:23 IST
thesootr
विधायक गोलू शुक्ला और पूर्व विधायक संजय शुक्ला के भतीजे यश शुक्ला के करीबी मित्र राधाकिशन प्रजापति के नाम पर यह कार है। कार का नंबर वीवीआईपी एमपी 09 डीक्यू 9999 है।
विश्वनाथ सिंह @ INDORE
कारों पर तेज हूटर बजाते हुए, बिना रुके, रौब जमाते हुए तेज रफ्तार से कार चलाना शुक्ला परिवार (संजय शुक्ला, गोलू शुक्ला) के परिवार का शौक है। इनका भौकाल पुलिस देख चुकी है। 'द सूत्र' इसे लेकर पहले ही खुलासा कर चुका है। अब ऐसी ही बाणेश्वरी लिखी एक काली स्कॉर्पियो ने बेदर्दी से वृद्धा को कुचलकर जान ले ली।
![thesootr]()
![thesootr]()
![thesootr]()
इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान शनिवार को आईपीएस एसीपी करणदीप सिंह ने एक एसयूवी को रोका, जिस पर हूटर लगा था। कार पर बाणेश्वरी लिखा था। कार मोनू खत्री नाम का व्यक्ति चला रहा था। कार रोके जाने के बाद उसने रौब दिखाते हुए फोन लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे रोक दिया और सख्ती दिखाते हुए हूटर हटाने के लिए कहा। इसके बाद हूटर हटवाया गया।
तेजाजी नगर प्वाइंट पर पुलिस की चेकिंग में बैरिकेड्स लगे थे। एसयूवी एंडेवर कार नंबर MP09CT2500 ने पुलिस बैरिकेड्स देखकर हूटर बजाना शुरू कर दिया और कार निकालने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने उसे रोक लिया। कार पर हूटर लगे होने का कारण वह नहीं बता सका। कार की नंबर प्लेट के ऊपर एक लाल रंग की कवर नेम प्लेट थी।
बाणेश्वरी, इंदौर विधानसभा क्षेत्र एक के शुक्ला परिवार की गाड़ियों पर लिखा होता है, चाहे वह पूर्व विधायक संजय शुक्ला हो, विधायक गोलू शुक्ला हो या अन्य। जनसंघ के समय में पंडित विष्णु शुक्ला और उनके परिवार ने इस ब्रांड की स्थापना की थी। यह बाण माता या बाणेश्वरी माता के भक्त हैं, इसलिए यह नाम अपनी कारों पर लिखते हैं। इनके सभी वाहनों पर, चाहे वे स्वयं चलाएं या कोई और, 'बाणेश्वरी' लिखा होता है। यह एक तरह से दादागिरी का टैग बन गया है, जिसे लिखकर खूब भौकाल मचाया जाता है और कोई रोकने वाला नहीं होता। इंदौर-उज्जैन के बीच बाणेश्वरी लिखी बसें ही चलती हैं और इनका टोल से लेकर सवारी बैठाने तक में रौब चलता है, और ये कोई नियम नहीं मानते। अब तो इस परिवार के करीबी लोग भी अपने वाहनों पर 'बाणेश्वरी' लिखवाने लगे हैं।
कारों पर तेज हूटर बजाते हुए, बिना रुके, रौब जमाते हुए तेज रफ्तार से कार चलाना शुक्ला परिवार (संजय शुक्ला, गोलू शुक्ला) के परिवार का शौक है। इनका भौकाल पुलिस देख चुकी है। 'द सूत्र' इसे लेकर पहले ही खुलासा कर चुका है। अब ऐसी ही बाणेश्वरी लिखी एक काली स्कॉर्पियो ने बेदर्दी से वृद्धा को कुचलकर जान ले ली।
thesootr
विधायक के भतीजे के साथ रहता है आरोपी
विधायक गोलू शुक्ला और पूर्व विधायक संजय शुक्ला के भतीजे यश शुक्ला के करीबी मित्र राधाकिशन प्रजापति के नाम पर यह कार है। कार का नंबर वीवीआईपी एमपी 09 डीक्यू 9999 है। कार चालक ने तेज गति से कार चलाते हुए वृद्धा कौशल्या बाई (उम्र 85 साल) को चपेट में ले लिया। हालत यह थी कि चालक ने कोई परवाह नहीं की और उन्हें दूर तक घसीटता ले गया। बाद में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। चालक ने इतना रौब दिखाया कि न तो कार रोकी और न ही पीड़िता को अस्पताल पहुंचाने की जहमत उठाई। चालक पर बीएनएस की धारा 106(1) के तहत केस दर्ज किया गया है।
thesootr
thesootr
खबर यह भी...
बाणेश्वरी लिखी हुई कारों पर लगे होते हैं हूटर
खबर यह भी...
बैरिकेड्स देखकर हूटर बजा दिया
यह है बाणेश्वरी ब्रांड
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari