इंदौर संभागायुक्त, कलेक्टर, CP और निगमायुक्त, किसका X अकाउंट ज्यादा सक्रिय?

Sanjay Gupta | Nov 15, 2025, 13:58 IST
Share
indore-officials-twitter-activity
indore-officials-twitter-activity

इंदौर के सरकारी अधिकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (Twitter) पर अपनी सक्रियता को बढ़ा रहे हैं। इस खबर में कई अधिकारियों के ट्विटर अकाउंट्स और उनकी सक्रियता के आंकड़े दिए गए हैं। जानिए, कौन है सबसे ज्यादा सक्रिय?

INDORE. सरकारी महकमों के फैसलों और काम की जानकारी, संबंधित विभाग के अधिकारी आजकल सबसे पहले सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। इसमें भी पसंदीदा प्लेटफार्म ट्विटर यानी X है।

आमजन के हिसाब से देखा जाए तो सबसे अहम अधिकारी/ विभाग इंदौर संभागायुक्त, कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर, डीसीपी, इंदौर नगर निगम होते हैं। आखिर यह कितने सक्रिय हैं। इनके अकाउंट को जब द सूत्र ने खंगाला तो यह सामने आई है।

इंदौर संभागायुक्त- 74.2 हजार फॉलोअर

f428bce9-e26
f428bce9-e26


आईएएस डॉ. सुदाम खाड़े अभी संभागायुक्त हैं। इंदौर कमिश्नर नाम से बने X अकाउंट पर 74.2 हजार फॉलोअर्स हैं। यह खुद पांच को ही फॉलो करते हैं। इसमें मुख्यमंत्री के अकाउंट के साथ ही चुनाव आयोग, जनसंपर्क के अकाउंट हैं। इसमें बैठक और दौरों की जानकारी आती है।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: SIR पर निर्वाचन आयोग सचिव को खुलकर बोला इंदौर प्रशासन, हमारे अधिकारी दिन-रात जुटे

इंदौर पुलिस कमिशनर- 23.3 हजार फॉलोअर

556028c4-6ef
556028c4-6ef


आईपीएस संतोष सिंह इंदौर पुलिस कमिशनर हैं। कमिश्नर ऑफ पुलिस इंदौर के नाम से बने X अकाउंट पर 23.3 हजार फॉलोअर्स हैं। इसमें भी पुलिस कमिश्नर के लिए गए फैसले, बैठकों की जानकारी अपलोड का जाती है।

इंदौर कलेक्टर- 185 हजार फॉलोअर

285de367-d39
285de367-d39


आईएएस शिवम वर्मा अभी इंदौर कलेक्टर हैं। कलेक्टर इंदौर के नाम से अकाउंट है। इनके 1 लाख 85 हजार फॉलोअर्स हैं। इसमें लगातार बैठक, फैसलों की जानकारी अपलोड होती है। यह खुद सात को फॉलो करते हैं। इसमें सीएम, चुनाव आयोग, इंदौर नगर निगम के अकाउंट हैं।

ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश हरदा को इंदौर हाईकोर्ट से जोड़ने पर नाराजगी, जबलपुर के वकील करेंगे आंदोलन

इंदौर नगर निगम- 13.8 हजार फॉलोअर

5aabf8de-3b6
5aabf8de-3b6


इंदौर नगर निगम के नाम से औपचारिक अकाउंट है। इसमें 13.8 हजार फॉलोअर्स हैं। वहीं खुद निगमायुक्त दिलीप यादव का भी अकाउंट है। वहीं, यह अकाउंट उनके कटनी कलेक्टर रहने तक ही सक्रिय था। अभी इसमें कोई मैसेज नहीं है। इसमें 8 हजार 923 फॉलोअर्स हैं।

ये खबर भी पढ़िए...NHAI का 106 करोड़ का इंदौर-मुंबई रोड पर बना बाकानेर/गणपति घाट 6 माह में उखड़ा, HC ने मांगी रिपोर्ट

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव- 44.9 हजार फॉलोअर्स

69e20f23-fca
69e20f23-fca


इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का पुष्यमित्र भार्गव के नाम से X अकाउंट है। वहीं, राजनीतिक व्यक्ति के नाते इनका अकाउंट भी खासे सक्रिय रहता है। उनके 44.9 हजार फॉलोअर्स हैं। इसपर लगातार निगम के काम, फैसले, सरकार के फैसले, पार्टी के कामों आदि की जानकारी डाली जाती है।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: 200 करोड़ की हेराफेरी के सबूत खंगालने एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के इंदौर कैंपस में घंटों ईओडब्ल्यू का डेरा

इंदौर पुलिस में डीसीपी अकाउंट के हाल

इंदौर पुलिस में सीपी के साथ ही एडिशनल सीपी अमित सिंह का भी X अकाउंट है। इनके पास 34 फॉलोअर्स ही हैं। वह खुद अधिक सक्रिय नहीं हैं। वहीं डीसीपी जोन 1 के 431 फॉलोअर्स हैं।

डीसीपी जोन 2 के 2 हजार 552 फॉलोअर्स हैं। डीसीपी जोन 3 के 311 फॉलोअर्स हैं। साथ ही, डीसीपी जोन 4 के ट्विटर अकाउंट पर 1353 फॉलोअर्स हैं। इसमें डीसीपी जोन 1, 2, 4 तो सक्रिय हैं और जानकारी अपलोड करते हैं।

वहीं, जोन 3 का अकाउंट सक्रिय नहीं है। डीसीपी ट्रैफिक का अकाउंट सक्रिय है। इसके 2 हजार 779 फॉलोअर्स हैं। वहीं खुद क्राइम ब्रांच इंदौर के ट्विटर अकाउंट पर 3 हजार 888 फॉलोअर्स हैं और सक्रिय है।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर नगर निगम
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • इंदौर पुलिस कमिशनर
  • इंदौर कलेक्टर
  • इंदौर संभागायुक्त
  • इंदौर महापौर
  • आईपीएस संतोष सिंह
  • आईएएस शिवम वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज