भावना सिंह हत्याकांडः पार्टी में तेज आवाज में गाने बजाने से रोकने पर मारी थी गोली

Vishwanath Singh | Published:
Share
The Sootr
The Sootr

लसूड़िया पुलिस के मुताबिक 21 मार्च को इंदौर के महालक्ष्मी नगर में एक फ्लैट में ग्वालियर की रहने वाली भावना गोली लगने से घायल हो गई थी। तीन लोग उसे लेकर कार से बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे और छोड़कर भाग गए।

इंदौर में दोस्तों संग पार्टी कर रहीइंदौर में भावना सिंह हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया गया है। आरोपी स्वास्तिका, आशु यादव और मुकुल पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस के मुताबिक, गोली मुकुल ने चलाई थी। उसके और भावना के बीच तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था। भावना ने तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर मना किया था। इस पर उसका मुकुल से झगड़ा हो गया था। इस पर मुकुल ने उस पर गोली चला दी थी। पुलिस ने आरोपियों के फ्लैट की तलाशी ली, जहां से 28 मोबाइल, 4 लैपटॉप, 50 से ज्यादा एटीएम कार्ड और 50 से अधिक बैंक खातों की पासबुक बरामद हुई हैं। दो मैगजीन और कारतूस भी मिले हैं। आरोपी ऑनलाइन सट्टे का काम करते हैं। आरोपी ने दुबई भागने की प्लानिंग की थी।

यह था मामला

लसूड़िया पुलिस के मुताबिक 21 मार्च को इंदौर के महालक्ष्मी नगर में एक फ्लैट में ग्वालियर की रहने वाली भावना गोली लगने से घायल हो गई थी। तीन लोग उसे लेकर कार से बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे और छोड़कर भाग गए। इलाज के दौरान भावना की मौत हो गई थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी भोपाल से थार जीप से भागे हैं।पुलिस टीम द्वारा आरोपियों आशु यादव निवासी दतिया, स्वास्ती राय निवासी दतिया, मुकुल यादव निवासी दतिया को कसोल हिमाचल प्रदेश से वापस लौटते समय ग्वालियर बायपास से पकड़ा है।

The Sootr
The Sootr
यह खबर भी पढ़ें...अल्पा, रसोमा और मॉडर्न कंपनी की दवाएं टेस्ट में फेल, कर्नाटक सरकार ने वापस बुलाने का कहा

लुकआउट नोटिस किया जारी, 10 हजार का इनाम रखा

डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि भावना हत्याकांड के आरोपियों पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को आशंका थी कि आरोपी विदेश भी भाग सकते हैं। इसे देखते हुए उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। आरोपी इंदौर के रास्ते भोपाल गए। फिर ट्रेन से झांसी पहुंचे। झांसी से दिल्ली, फिर कसौली और उसके बाद उत्तराखंड गए। वहां से वे नेपाल के रास्ते दुबई भागने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। इसके बाद वे ग्वालियर आ गए।

https://www.youtube.com/watch?v=yWp4X15sza4

The Sootr
The Sootr


यह खबर भी पढ़ें...इंदौर की दवा कंपनियां मॉडर्न, नंदिनी सहित जेनेथ, सिंडिकेट के सैंपल लगातार फेल

आरोपियों ने कबूला सट्‌टा चलाते थे

आरोपियों ने पूछताछ में यह भी बताया कि वह ऑनलाइन सट्टा एप के माध्यम से पूरे भारत में ऑनलाइन सट्टा चलाते हैं। फ्लैट पर तलाशी करते समय वहां से 20 अलग-अलग कंपनी के मोबाइल लैपटॉप व 30 से अधिक अलग-अलग बैंक खातों की पासबुक, 50 एटीएम कार्ड मिले। जिनके आधार पर आरोपी आशु यादव, मुकुल यादव व इनके साथियों के विरुद्ध धारा-3/4 पब्लिक गेम्ब्लिंग एक्ट धारा 318(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

The Sootr
The Sootr
यह खबर भी पढ़ें...ताई के साथ विजयवर्गीय, लेकिन प्रहलाद पटेल गए थे करोसिया के पास

इस पुलिस टीम ने पकड़ा आरोपियों को

इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी लसूडिया तारेश कुमार सोनी, उप निरीक्षक अरुण मलिक, उप निरीक्षक संजय बिश्नोई, उप निरीक्षक सचिन आर्य, सहायक उप निरीक्षक भूपेन्द्र गुर्जर, सहायक उप निरीक्षक प्रवेश बिसेन, प्रआर आजय प्रजापति, प्रआर नीरज रघुवंशी, प्रआर प्रणीत भदौरिया, प्रधान आरक्षक नरेश चौहान, आरक्षक दिनेश गुर्जर, आरक्षक आनंद जाट, आकाश त्रिवेदी, रामकुमार मीणा, राधे राठौर, सुभाष चंदेल और साइबर सेल जोन 2 से आरक्षक प्रवीण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह खबर भी पढ़ें... इंदौर के मेडिकल गिरवा रहे अनचाहा गर्भ, ड्रग इंस्पेक्टरों की नाक के नीचे हो रहा यह धंधा

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • police
  • Crime
  • gun
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर