इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन फ्रॉड पीड़ितों की नौ माह में 11 करोड़ से अधिक राशि कराई वापस

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore-police-action-cyber-fraud-refunds
indore-police-action-cyber-fraud-refunds

इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में कड़ी कार्रवाई की है। अब तक 11.30 करोड़ रुपए की राशि पीड़ितों को वापस कराई है। पुलिस ने हजारों फर्जी खातों को फ्रीज किया।

INDORE. ऑनलाइन फ्रॉड की बढ़ती शिकायतों के साथ ही इंदौर पुलिस क्राइम ब्रांच की कार्रवाई भी तेजी से बढ़ी है। साल 2025 के 9 माह में पुलिस अब तक 11.30 करोड़ की राशि आवेदकों की वापस करा चुकी है। इस दौरान इंदौर पुलिस को 3500 शिकायतें साइबर फ्रॉड से जुड़ी हुई मिली थीं।

हजारों खाते किए गए फ्रीज, आगे राशि जाने से रोका

क्राइम ब्रांच इंदौर ने शिकायत मिलने के बाद राशि को आगे शिफ्ट होने से रोकने के लिए हजारों फर्जी बैंक खातों को फ्रीज किया। साथ ही 100 से अधिक हैक किए गए सोशल मीडिया (Facebook, Instagram) अकाउंट्स को रिकवर कराया है, और 200 से अधिक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स जिन्हें आवेदकों के नाम और फोटो से बनाया गया था, ब्लॉक भी कराया। इसमें गैंगस्टर सलमान लाला केस भी शामिल है, जिसमें 61 अकाउंट होल्डर्स पर कार्रवाई हुई और अभिनेता एजाज जैसे व्यक्तियों पर भी लाला मामले में फर्जी बातें फैलाने पर केस हुआ।

इस तरह हर माह रिकवर की गई राशि

माहप्राप्त शिकायतों में हुई रिफंड राशि (रुपए में)
जनवरी70 लाख 32 हजार 307
फरवरी81 लाख 95 हजार 694
मार्च60 लाख 10 हजार 955
अप्रैल61 लाख 54 हजार 890
मई173 लाख 04 हजार 552
जून186 लाख 62 हजार 205
जुलाई178 लाख 82 हजार 194
अगस्त149 लाख 71 हजार 122
सितंबर168 लाख 10 हजार

सायबर फ्रॉड में इस तरह की आ रही शिकायतें

d918594e-3a7
d918594e-3a7


इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि साइबर फ्रॉड से संबंधित जो शिकायतें आ रही हैं, वे मुख्य रूप से इन्वेस्टमेंट ऑनलाइन फ्रॉड (जैसे टास्क, ट्रेडिंग, गेमिंग आदि), बैंक अधिकारी बनकर KYC अपडेट, रिवॉर्ड प्वाइंट रिडीम, क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर धोखाधड़ी, और परिचित या रिश्तेदार बनकर ऑनलाइन ठगी से संबंधित हैं। इसके लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जागरूकता और बचाव के लिए यह करें

1b0746fd-81b
1b0746fd-81b


पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह की पहल पर चैटबॉट शुरू किया गया है। दंडोतिया ने बताया कि आमजन से आग्रह है कि ऑनलाइन से किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के Safe Clicks-AI Agentic solutions (Chatbot) को जागरूकता के लिए जरूर देखें। देखने के लिए इसकी वेबसाइट https://safeclicks.in पर जा सकते हैं, या मोबाइल नंबर 7049108197 पर संपर्क कर सकते हैं। या QR कोड को स्कैन कर जानकारी ले सकते हैं। यदि आपके साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होती है, तो तुरंत क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की साइबर हेल्पलाइन नंबर 704912-4445 या 1930/NCRP पोर्टल www.Cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।

ये खबर भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश | इंदौर पुलिस ने ट्रैफिक जाम और CRIME WATCH की सूचना के लिए जारी किए व्हाट्सएप नंबर

MP News | कांग्रेस नेता अमिनुल खान ने वीडियो जारी कर कहा, इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह अशोक चिन्ह की जगह कमल का फूल लगाएं

इंदौर पुलिस ने किया 76 किलो चांदी की डकैती डालने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर न्यूज: पुलिस ने आर्म एक्ट में केस बनाया, जब्ती से लेकर साक्षी तक में की चूक, आरोपी बरी

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर पुलिस
  • इंदौर क्राइम ब्रांच
  • साइबर फ्रॉड
  • राजेश दंडोतिया
  • पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर