इंदौर में लव जिहादी मोहसिन पर 6ठी FIR, एक और किरदार आया सामने
Vishwanath Singh | May 28, 2025, 21:21 IST
The Sootr
पीड़ित ने एफआईआर में लिखवाया कि उनका बेटा कक्षा 9 वीं का छात्र है और केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ता है। केन्द्रीय विद्यालय के स्पोर्ट्स टीचर शाहिद अंसारी ने उसे बोला कि मेरे मित्र मोहसिन खान की शूटिंग एकेडमी सिल्वर ऑक्स कॉलोनी में चलती है।
इंदौर में लव जिहादी मोहसिन खान पर अन्नपूर्णा थाने में बुधवार को 6ठी एफआईआर भी हो गई। उसने एक स्टूडेंट से 1 लाख 40 हजार रुपए बंदूक दिलाने के नाम पर लिए और फिर लौटाए ही नहीं। वहीं, एक अन्य युवती भी बजरंग दल के संपर्क में आई है। उसने भी मोहसिन पर तंत्र-मंत्र करने के आरोप लगाए हैं। संभवत: गुरुवार को वह भी एफआईआर कराने के लिए पहुंचेगी।
पीड़ित ने एफआईआर में लिखवाया कि उनका बेटा कक्षा 9 वीं का छात्र है और केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ता है। केन्द्रीय विद्यालय के स्पोर्ट्स टीचर शाहिद अंसारी ने उसे बोला कि मेरे मित्र मोहसिन खान की शूटिंग एकेडमी सिल्वर ऑक्स कॉलोनी में चलती है। उसके यहां आप अपने बेटे को ट्रेनिंग के लिए भेज दो। वह आपके बेटे को नेशनल शूटिंग में मैडल दिलवा देगा।
उन्होंने बताया कि शाहिद अंसारी की बातों में आकर मैं मोहसिन खान से मिलने उसके एकेडमी सिल्वर ऑक्स कॉलोनी में गया। उसने मुझे बड़े-बड़े सपने दिखाए कि आपके बच्चे को मैं नेशनल गेम में पहुंचाउंगा। उसके लिए आपके बच्चे के लिए एक अच्छी बंदूक और किट लेना पड़ेगी।
यह खबर भी पढ़ें...MP में मानसून की होगी धमाकेदार एंट्री, काउंटडाउन शुरू, 108 फीसदी से ज्यादा बारिश का अनुमान
फरियादी ने बताया कि मोहसिन से जब मैंने बोला कौन-सा ब्रांड लेना पड़ेगा। तो मोहसिन ने झांसा दिया कि वह आपको समझ नहीं आएगा। आप तो मुझे ही पैसे दे दो। मैं ही लाकर दे दूंगा। उसकी बातों में आकर मैंने बंदूक और किट के लिए मोहसिन को 2 अप्रैल 2025 को रुपए दे दिए। उसके अलावा मुझसे हर महीने फीस के रूप में 8600 रुपए भी लिए थे।
यह खबर भी पढ़ें...पूर्वी रेलवे की ब्लॉगर-यूट्यूबर को चेतावनी, स्टेशनों पर वीडियो और फोटोग्राफी बैन
उन्होंने आरोप लगाए हैं कि पेमेंट देने के बाद कई बार कोचिंग गया। बोला कि बच्चे को कब से भेजूं तो मोहसिन बोला कि उसकी बंदूक व किट आ जाए फिर उसे भेजना। उसके बाद भी कई बार मोहसिन मिला पर वह हर बार कोई ना कोई बहाना बनाकर बात को टाल देता। मैंने जब बोला कि मुझे पेमेंट वापस कर दे तो भी नहीं किए। इसके बाद अन्नपूर्णा पुलिस ने आरोपी पर बीएनएस की धारा 318(4), 316(2) में प्रकरण दर्ज किया है।
यह खबर भी पढ़ें...जबलपुर रेलवे स्टेशन पर चार दिन का ब्लॉक, मदनमहल से होगी रवाना इंटरसिटी एक्सप्रेस
लव जिहादी मोहसिन खान के गंदे कारनामों की सूची बड़ती ही जा रही है। इसमें महू निवासी एक छात्रा भी पुलिस के संपर्क में आई है। उसने भी शूटिंग एकेडमी में शोषण का आरोप लगाया है। वहीं, मोहसिन हिंदू युवतियों संग तांत्रिका क्रिया करने का ढ़ोंग भी करता था। इससे पीड़ित एक और युवती बजरंग दल के संपर्क में आई है। संभवत: वह आरोपी मोहसिन पर इसी मामले में 7वीं एफआईआर कराने गुरुवार को अन्नपूर्णा थाने पहुंच सकती है।
यह खबर भी पढ़ें...सिंहस्थ महाकुंभ 2028 की तैयारी शुरू: शिप्रा तट पर बनेंगे भव्य घाट, पीएम मोदी करेंगे भूमिपूजन
लव जिहादी मोहसिन के घर पर महू नगर परिषद ने नोटिस चिपकाया है। परिषद ने शासकीय नाले की भूमि पर अवैध निर्माण के मामले में कार्रवाई की है। सीएमओ चंद्र शेखर ने बताया कि शासकीय नाले की भूमि पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण की शिकायत मिली थी। यह निर्माण मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 223 का उल्लंघन है। नोटिस में मकान मालिक को 48 घंटे के भीतर भू-स्वामित्व और भवन निर्माण की अनुमति के दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है। दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर नगर परिषद अवैध अतिक्रमण को हटाएगी। इस कार्रवाई का खर्च मकान मालिक से वसूला जाएगा।
पीड़ित ने 6ठी एफआईआर में यह की शिकायत
स्पोर्ट्स टीचर बच्चाें को गुमराह कर भेजता था एकेडमी
यह खबर भी पढ़ें...MP में मानसून की होगी धमाकेदार एंट्री, काउंटडाउन शुरू, 108 फीसदी से ज्यादा बारिश का अनुमान
बंदूक और किट के नाम पर ले लिए 1 लाख 40 हजार
यह खबर भी पढ़ें...पूर्वी रेलवे की ब्लॉगर-यूट्यूबर को चेतावनी, स्टेशनों पर वीडियो और फोटोग्राफी बैन
बंदूक का पूछा तो टालमटोल करने लगा
यह खबर भी पढ़ें...जबलपुर रेलवे स्टेशन पर चार दिन का ब्लॉक, मदनमहल से होगी रवाना इंटरसिटी एक्सप्रेस
नोटों की बारिश करवाने का झांसा देकर किया कौमार्य परीक्षण
लव जिहादी मोहसिन के कारनामों की परतें खुलती जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह करीब 4 साल पूर्व मोहसीन की ड्रीम ओलिंपिक शूटिंग एकेडमी में निशानेबाजी सीखने गई थी। मोहसिन ने उससे कहा कि उसके भाई के लाइसेंस पर शूटिंग एकेडमी खुलवा देगा। इसके लिए 10 लाख रुपए का खर्चा आएगा। एक बार वह युवती को बाणगंगा क्षेत्र में ले गया था। उसने कहा था कि तंत्र क्रिया के माध्यम से नोटों की बरसात करवा सकता है, लेकिन इसके लिए कौमार्य परीक्षण करना होगा। इस घिनौने काम में एक महिला ने मोहसिन की मदद की थी। इसके एवज में मोहसीन ने युवती से करीब 7 लाख रुपए ले भी लिए थे।
तांत्रिक क्रिया में माेहसिन पर गुरुवार को हो सकती है 7वीं एफआईआर
यह खबर भी पढ़ें...सिंहस्थ महाकुंभ 2028 की तैयारी शुरू: शिप्रा तट पर बनेंगे भव्य घाट, पीएम मोदी करेंगे भूमिपूजन
महू नगर परिषद ने मोहसिन के घर को अवैध बताया
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari