इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड ने आयकर विभाग से छिपाई 132 करोड़ की जानकारी, जांच शुरू

Sanjay Gupta | Sept 26, 2025, 19:24 IST
Share
indore-premier-cooperative-bank-tax
Photograph: (THESOOTR)

इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर आयकर विभाग ने 132 करोड़ रुपए की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है। यह राशि 60 से अधिक सोसायटी और व्यक्तिगत खातों में जमा की गई थी। आयकर विभाग ने स्पॉट वेरिफिकेशन के दौरान यह जानकारी प्राप्त की।

INDORE. इंदौर के इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की आयकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। मामला सोसायटी के खातों में जमा 132 करोड़ की राशि का है, जिसकी विभाग को जानकारी नहीं दी गई थी। यह राशि 60 से ज्यादा सोसायटी की होना बताई जा रही है।

स्पाट वेरिफिकेशन हो रहा है

आयकर अधिनियम के प्रावधानों के तहत इस राशि को लेकर विभाग को सूचित किया जाना आवश्यक था। ऐसा नहीं होने पर अब आयकर विभाग की ओर से 24 सितंबर से बैंक के मुख्य कार्यालय में जाकर स्पॉट वेरिफिकेशन किया गया जो दो दिन तक चला। इस दो दिन की जांच में सामने आया कि बैंक ने वित्तीय साल 2021-22 से 2024-25 तक की अवधि में 60 से अधिक खातों की जानकारी विभाग को नहीं दी थी।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर गैंगस्टर सलमान लाला के वीडियो वायरल करने में दो गिरफ्तार, फॉलोवर बढ़ाने के लिए किया था काम

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा बोले- सामने होते तो आज महिलाएं जिंदा आग लगा देती

आयकर विभाग जांच में यह भी आया

जांच में सोसायटी के कई खातों के साथ व्यक्तिगत खातों को भी देखा गया। इसमें आया कि कई व्यक्तिगत चालू खातों में 50 लाख से भी अधिक नकदी जमा है, जिसकी जानकारी नहीं दी गई। साथ ही कई बचत खातों में 10 लाख से अधिक की राशि है। साथ ही 10 लाख से अधिक राशि के एफडी भी मौजूद है, जिनकी जानकारी नहीं दी गई है।

इन सभी लेन-देन को मिलाकर कुल राशि लगभग 132 करोड़ रुपए होती है, जिसकी जानकारी SFT फाइलिंग (स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंस ट्रांजेक्शन फाइलिंग) के माध्यम से आयकर विभाग देना थी जो नहीं गई।

आयकर अधिनियम की धारा 285 BA के अनुसार को-ऑपरेटिव बैंक्स को भी वित्त वर्ष के दौरान चालू खाते में 50 लाख से ज्यादा एवं बचत खाते में 10 लाख रुपए से अधिक नकद जमा करने एवं 10 लाख से अधिक के फिक्स डिपाजिट बनाने वाले खातों की जानकारी देने की आयकर विभाग को सही-सही एवं पूर्ण जानकारी देने की बाध्यता है।

be indian-buy indian
be indian-buy indian

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर के नए IAS अपर कलेक्टर पवार नवजीवन की 3 दिन की कार्यशैली से ही भड़के एसडीएम, तहसीलदार

इंदौर पुलिस ने ट्रैफिक जाम और CRIME WATCH की सूचना के लिए जारी किए व्हाट्सएप नंबर

अपनी प्रोसेस को ठीक करने का वादा

बैंक प्रबंधन ने अब इस मामले में आयकर अधिकारियों को कहा है कि वह प्रक्रिया में सुधार करेंगे। वह SFT फाइलिंग प्रक्रिया में हुई गलतियों को सुधारने के लिए कदम उठाएगा। यह स्पॉट वेरिफिकेशन की कार्यवाही आयकर निदेशक डॉ. सुधाकर एन. शिंदे के निर्देशन में हुई।

Tags:
  • आयकर अधिनियम
  • आयकर विभाग जांच
  • इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक
  • स्पॉट वेरिफिकेशन
  • SFT फाइलिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग