04705b4a-89b
इंदौर प्रेस्टीज प्रबंधन पर 3 FIR, बसों में मिले थे शराबी ड्राइवर, अब एलन कोचिंग की बस में भी मिला
Sanjay Gupta | Published:
indore-prestige-management-fir-
इंदौर में स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग क्लासेस के वाहनों में ड्राइवरों का नशे में पाया जाना लगातार जारी है। हाल ही में प्रेस्टीज स्कूल की तीन बसों के ड्राइवर शराब के नशे में पाए गए थे, जिसके बाद प्रबंधन पर तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं।
Indore News:इंदौर में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस की बसों और वाहनों में ड्राइवरों का नशे में मिलना बंद नहीं हो रहा है। मेडिकैप्स ग्रुप की बसों से हुए हादसों में तीन लोगों की जान जा चुकी है।
दो दिन पहले प्रेस्टीज स्कूल की तीन बसों के ड्राइवर नशे में मिले। द सूत्र ने सवाल उठाया कि सिर्फ ड्राइवर पर कार्रवाई क्यों, प्रबंधन पर क्यों नहीं?
आखिर में अब प्रेस्टीज प्रबंधन पर भी तीन एफआईआर हुई हैं। उधर लगातार चल रही जांच में अब एलन कोचिंग के वाहन का ड्राइवर शराब के नशे में मिला है।
प्रेस्टीज स्कूल प्रबंधन (इंदौर प्रेस्टीज प्रबंधन पर 3 FIR) पर बीएनएस की धारा 281 के साथ-साथ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 और 179 के तहत तीन केस दर्ज किए गए हैं।
थाना लसूडिया ने इन केसों में अलग-अलग ड्राइवरों पर केस बनाए हैं। सभी में प्रबंधन को भी आरोपी बनाया गया है।
प्रेस्टीज स्कूल की बसों के ड्राइवर, जैसे संतोष दांगी, योगेश उईके और गजराज, सभी नशे में पाए गए थे।
केस में लिखा गया है कि ये ड्राइवर शराब के नशे में बच्चों को बैठाकर तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चला रहे थे, और स्कूल/कॉलेज प्रबंधन की भी लापरवाही सामने आई है।
![04705b4a-89b]()
इंदौर के प्रेस्टीज स्कूल की तीन बसों के ड्राइवर शराब के नशे में मिले, नहीं सुधर रहे ड्राइवर
इंदौर में बेसिक ड्रग डीलर एसोसिएशन ने कफ सिरप कांड के बाद दी चेतावनी, नई कमेटी गठित
रविवार को ट्रैफिक सूबेदार अरुण सिंह रेडिसन चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान, उन्होंने मारुति सुजुकी ईको MP13CE2461 को रोका। इसमें एलन इंस्टीट्यूट (allen indore) के बच्चे जा रहे थे।
जब वाहन को रोका गया, तो ड्राइवर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। फिर उसे विजयनगर थाने लाकर ब्रीथ एनालाइजर से चेक किया गया। इस दौरान ड्राइवर के शरीर में 100 मिलीलीटर में 48.7 मिलीग्राम शराब पाई गई।
उस वाहन में 11 बच्चे बैठे थे। बच्चों को उनके माता-पिता और परिजनों को बुलवाकर घर भेज दिया गया। वाहन को जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ नशे में गाड़ी चलाने, बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने, बिना बीमा और बिना रजिस्ट्रेशन के गाड़ी चलाने पर केस दर्ज किया गया है।
![421b1d52-d1a]()
खबरें ये भी..
स्कूल, कॉलेज और कोचिंग के बच्चों से फीस तो प्रबंधन लेता है लेकिन जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेता है। ये सारी सुविधाएं आउटसोर्स की गई हैं। प्रबंधन यही कहकर अपना पल्ला झाड़ लेता है कि ये आउटसोर्स व्यवस्था है। इसलिए उनकी जिम्मेदारी नहीं है।
इससे पहले मेडिकैप्स (medicaps indore) की बसों से भी दो हादसे हो चुके हैं। इसमें तीन लोगों की जान चली गई, लेकिन प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
दो दिन पहले प्रेस्टीज स्कूल की तीन बसों के ड्राइवर नशे में मिले। द सूत्र ने सवाल उठाया कि सिर्फ ड्राइवर पर कार्रवाई क्यों, प्रबंधन पर क्यों नहीं?
आखिर में अब प्रेस्टीज प्रबंधन पर भी तीन एफआईआर हुई हैं। उधर लगातार चल रही जांच में अब एलन कोचिंग के वाहन का ड्राइवर शराब के नशे में मिला है।
प्रेस्टीज प्रबंधन पर एक नहीं तीन केस
थाना लसूडिया ने इन केसों में अलग-अलग ड्राइवरों पर केस बनाए हैं। सभी में प्रबंधन को भी आरोपी बनाया गया है।
प्रेस्टीज स्कूल की बसों के ड्राइवर, जैसे संतोष दांगी, योगेश उईके और गजराज, सभी नशे में पाए गए थे।
केस में लिखा गया है कि ये ड्राइवर शराब के नशे में बच्चों को बैठाकर तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चला रहे थे, और स्कूल/कॉलेज प्रबंधन की भी लापरवाही सामने आई है।
खबरें ये भी...
इंदौर में बेसिक ड्रग डीलर एसोसिएशन ने कफ सिरप कांड के बाद दी चेतावनी, नई कमेटी गठित
एलन कोचिंग का ड्राइवर भी नशे में
जब वाहन को रोका गया, तो ड्राइवर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। फिर उसे विजयनगर थाने लाकर ब्रीथ एनालाइजर से चेक किया गया। इस दौरान ड्राइवर के शरीर में 100 मिलीलीटर में 48.7 मिलीग्राम शराब पाई गई।
उस वाहन में 11 बच्चे बैठे थे। बच्चों को उनके माता-पिता और परिजनों को बुलवाकर घर भेज दिया गया। वाहन को जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ नशे में गाड़ी चलाने, बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने, बिना बीमा और बिना रजिस्ट्रेशन के गाड़ी चलाने पर केस दर्ज किया गया है।
421b1d52-d1a
खबरें ये भी..
आउटसोर्स का बोल प्रबंधन झाड़ता है पल्ला
इससे पहले मेडिकैप्स (medicaps indore) की बसों से भी दो हादसे हो चुके हैं। इसमें तीन लोगों की जान चली गई, लेकिन प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari