इंदौर में जनसुनवाई में पहुंची सस्पेंड SDM मोहम्मद सिराज की पत्नी, बोली- मेरी व परिवार की जान को खतरा

Vishwanath Singh | Published:
Share
Sourabh833
Sourabh833

महिला का आरोप था कि उसके पति मोहम्मद सिराज जो पहले उज्जैन के एसडीएम थे, 3 लाख रुपए रिश्वत लेने के मामले में निलंबित चल रहे हैं। अब उन्हें भोपाल मंत्रालय में अटैच कर दिया गया है।

इंदौर में मंगलवार को हुई जनुसनवाई में एक बड़ा मामला सामने आया है। इंदौर में तहसीलदार रह चुके और उज्जैन एसडीएम पद से हटाए गए मोहम्मद सिराज की पत्नी उन्हीं की शिकायत लेकर पहुंची। वे अभी भोपाल में अटैच हैं। जनसुनवाई में उसने आरोप लगाया कि एसडीएम उसे काफी प्रताड़ित करते हैं और उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। उसे जान का खतरा है, जिसके चलते वह जनसुनवाई में पहुंची है। यहां पर उसने न्याय की गुहार लगाई है।

महिला ने यह लगाए आरोप

महिला ने आरोप लगाया है कि उनके पति मोहम्मद सिराज उज्जैन एसडीएम के रूप में पदस्थ थे। अभी वो 3 लाख रुपए रिश्वत लेने के मामले में सस्पैंड चल रहे हैं। उनको भोपाल मंत्रालय में अटैच करके रखा हुआ है। वह घटना सितंबर 2024 की है।

उन्होंने मस्जिद के निर्माण कार्य को लेकर रिश्वत मांगी थी। महिला ने बताया कि मेरी शादी को 17 साल हो गए हैं। उन्होंने इतना ज्यादा परेशान करके रखा हुआ है। अभी दो साल से मैं मायके में रह रही थी।

यह खबर भी पढ़ें...क्या कलश स्थापना के बिना अधूरी है नवरात्रि की पूजा, जानें बिना कलश के मां दुर्गा को कैसे करें प्रसन्न

धमका रहे हैं एनकाउंटर करवा दूंगा

महिला ने बताया कि वे बार-बार विदेश यात्रा करते थे, जैसे कि थाईलैंड, दुबई, इराक आदि। इसका मेरे द्वारा विरोध किया जाता था। पूरे परिवार के नाम पर बेनामी संपत्ति इकट्‌ठा कर रखी थी। जब मैंने इसका विरोध किया तो उन्होंने मुझे काफी प्रताड़ित किया। ये काफी बुरी भाषा का उपयोग करते हैं। मेरे पूरे परिवार को धमकी दे रहे हैं कि परिवार को एनकाउंटर करवा दूंगा। मैं छिपकर यहां जनसुनवाई में आई हूं।

यह खबर भी पढ़ें...GST सुधार के बाद मदर डेयरी ने दाम घटाए : दूध, घी और पनीर समेत क्या-क्या हुआ सस्ता, देखें लिस्ट

सारे काले कारनामे के सबूत हैं

एसडीएम ने इंदौर में मेरे परिवार पर झूठा प्रकरण दर्ज करवा दूंगा और तेरा व तेरे परिवार का एनकाउंटर कर देंगे। मेरे पास इनके सारे काले कारनामे की रिकॉर्डिंग मौजूद है। क्लब के फोटो और वीडियो भी उपलब्ध हैं। ये मुझे मरवा देंगे या फिर मैं खुद ही आत्महत्या कर लूंगी।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के डेली कॉलेज की प्रिंसिपल के काम पर उठे सवाल, नियम तोड़े, मिनट्स में हेराफेरी और मनमानी करने के आरोप

हिंदू महिला के साथ एक ही घर में रह रहे

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि ये पिछले 6 महीने से गांव की एक हिंदू महिला के साथ अपने ही घर में रह रहे हैं। वह महिला अपने पति को छोड़कर रह रही है। पूर्व में भी घर में आती रहती थी। जब हमको एक जगह से दूसरी जगह पर शिफ्ट करना होता था तो वह काम करवाने के लिए आती थी। एक दिन जब मैं घर आई तो मैंने उसे महिला को इनके साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसी कारण से मेरा विवाद हुआ। उसका भी मेरे पास वीडियो है।

यह खबर भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर की करतूत, युवक को दे डाली प्राइवेट पार्ट में अंगूठी पहनने की सलाह, बिगड़ी हालत



Tags:
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • महिला
  • आरोप
  • एसडीएम
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर