इंदौर-पुणे बस में कंटेनर से टकराने के बाद लगी आग, ड्राइवर के साथ 8 यात्री घायल

Sanjay Gupta | Published:
Share
Indore Pune bus
Indore Pune bus

इंदौर से पुणे जा रही यात्री बस में भयानक आग लग गई। हादसा महू के पास टीही गांव के नजदीक हुआ। बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। घटना में ड्राइवर सहित आठ यात्री घायल हुए हैं।

MP NEWS: इंदौर से पुणे जा रही यात्री वाल्वो बस में भयानक आग लग गई। खुशकिस्मती रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हादसा महू के पास टीही गांव के नजदीक हुई है। बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। घटना में ड्राइवर सहित आठ यात्रियों के घायल होने की खबर है।

इस तरह हुई घटना

हादसा महू के टीही गांव के पास एबी हाईवे पर हुई। रविवार रात करीब आठ बजे हादसा हुआ। बस करीब सात बजे इंदौर से पुणे के लिए निकली थी, इसमें 30 यात्री सवार थे। किशनगंज थाना क्षेत्र के टीही गांव के पास बस को अचानक झटका लगा और इसके बाद केबिन से धुआं निकलने लगा।

cb906df1-afe
cb906df1-afe


ये खबर भी पढ़िए... दुबई-स्पेन से लौटे सीएम मोहन यादव ने बताया- दुबई से सीधी फ्लाइट और 11,000 करोड़ के निवेश का रास्ता खुला

धुआं निकलता देख यात्री तत्काल बस से उतरने लगे। इसके बाद बस का हिस्सा आग की चपेट में आ गया।। बस के कंडक्टर जीतू राठौड़ ने कहा कि हाईवे पर एक कंटेनर से धुआं उठ रहा था, इसके चलते कुछ दिखा नहीं और बस कंटेनर से पीछे से टकरा गई। जिससे बस में आग लग गई।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर की पोलोग्राउंड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन में संजय पटवर्धन अध्यक्ष, प्रदीप हरियाणी सचिव

ड्राइवर को मुश्किल से निकाला

बताया जा रहा है कि आग पहले आगे के हिस्से में लगी, इसमें ड्राइवर और आगे बैठे लोग घिर गए। सभी को मुश्किल से निकाला गया, खासकर ड्राइवर इसमें घायल हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को वापस निकाला गया।। यात्रियों में एक महिला की हालत और ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए... एमपी में चुनाव आयोग ने दी इन जिलों को मान्यता, जानें आयोग की लिस्ट में कुल कितने जिले

ये खबर भी पढ़िए... एमपी को मिलेगी एक और वंदेभारत ट्रेन, इंदौर-दिल्ली के बीच का सफर होगा आसान

3 प्वाइंट्स में समझे पूरी स्टोरी

👉 इंदौर से पुणे जा रही एक यात्री वाल्वो बस में महू के पास टीही गांव के नजदीक भयानक आग लग गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

👉 हादसा रविवार रात करीब आठ बजे महू के टीही गांव के पास हुआ। बस इंदौर से पुणे के लिए निकली थी और इसमें 30 यात्री सवार थे।

👉 आग पहले बस के आगे के हिस्से में लगी, जिससे ड्राइवर और अन्य यात्री घिर गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को मुश्किल से निकाला गया। ड्राइवर और एक महिला गंभीर रूप से घायल हुए।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

स्लीपर बस में आग



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • इंदौर
  • स्लीपर बस में आग
  • बस में आग
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर