इंदौर के राजा-सोनम केस की जांच CBI करेगी, CM डॉ. मोहन यादव ने गृहमंत्री शाह से की बात
Sanjay Gupta | Jun 07, 2025, 19:29 IST
Photograph: (the sootr)
इंदौर के हनीमून कपल राजा रघुवंशी और सोनम के मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। परिजनों की मांग पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की। सीएम ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी और सोनम की सुरक्षित वापसी के लिए प्रयासों की बात कही।
INDORE. इंदौर के हनीमून कपल राजा रघुवंशी और सोनम के लगातार पेंचीदा होते केस औऱ सोनम के अभी तक लापता होने का मामला अब सीबीआई को जाएगा। परिजन लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे, अब सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस संबंध में बात की है।
सीएम ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि संकट की इस घड़ी में मध्यप्रदेश श्रीमती सोनम रघुवंशी के परिवार के साथ खड़ा है। मैंने इस संबंध में मेघालय के मुख्यमंत्री से चर्चा की है। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मेघालय के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हैं। इस प्रकरण में सीबीआई जाँच आदेशित करने हेतु मैंने माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी से आग्रह किया है। श्रीमती सोनम रघुवंशी की सुरक्षित वापसी हेतु हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इसके पहले भी सीएम डॉ. मोहन यादव इस संबंध में चिंता जाहिर कर चुके हैं और पहले करते हुए केंद्रीय स्तर पर बात की थी और मेघालय में भी बात की थी। वहीं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी केंद्र स्तर पर और मेघालय में बात की थी। सांसद शंकर लालवानी ने भी एक बैठक के दौरान मेघालय में होने के दौरान डीजीपी से व्यक्तिगत मुलाकात की थी।
ये भी पढ़ें...
इंदौर का राजा और सोनम रघुवंशी का 14 मिनट का सीसीटीवी सामने आया, दोनों एक्टिवा से जा रहे
राजा की मौत पर बोले मेघालय CM, आरोपियों को छोड़ेंगे नहीं, मेरी शोक संवेदनाएं परिवार के साथ
इसके पहले शनिवार सुबह ही 14 मिनट का एक वीडियो 22 मई का सामने आया जिसमें वह दोपहर 12.42 से 12.56 बजे तक होटल के बाहर एक्टिवा पर दिख रहे हैं। इसमे वह जैकेट भी दिख रही है जो घटनास्थल के पास मिली है, यह वीडियो में सोनम पहने दिख रही है और फिर सोनम इसे उतारकर एक्टिव की डिक्की में रखती है।
ये भी पढ़ें...
राजा रघुवंशी के भाई के आरोप, शिलांग में पहले भी गायब हुए कपल, पुलिस दबा देती है मामले
इंदौर के राजा और सोनम का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, 22 मई को आखिरी बार दिखे थे होटल में
उधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शनिवार को राजा-सोनम के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मामले की सीबीआई जांच तत्काल शुरू की जाए। जीतू ने कहा, मेरी अभी चीफ सेक्रेटरी से बात हुई है, वे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। परिवार ने बताया कि बांग्लादेश की बॉर्डर पर कई बच्चियों का इस तरह से अपहरण होता है, नवदंपती को मारा पीटा जाता है। इसलिए मुख्यमंत्री जी को यह मामला तत्काल प्रधानमंत्री या गृहमंत्री के संज्ञान में लाना चाहिए। जीतू पटवारी ने कहा, मैं सीएम से चिट्ठी लिखकर भी सीबीआई जांच के लिए आग्रह करूंगा। इसमें राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का मामला नहीं, ये हमारी बेटियों की जान का सवाल है।
राजा और सोनम की 11 मई को शादी इंदौर में हुई थी और इसके बाद वह 20 मई को हनीमून के लिए रवाना हुए थे। 22 मई तक वह होटल के वीडियो में दिख रहे हैं, इसके बाद 23 मई से मोबाइल बंद मिले और लापता हुए। दोनों क परिजन 24 मई को उनक तलाश में शिलांग पहुंचे। पुलिस की जांच में दो जून को राजा का शव खाई में मिला. साथ ही वह जैकेट मिली जो अब वीडियो में सोनम के पास दिख रही है। वहीं सोनम का अभी तक कोई पता नहीं चला है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
सीएम ने X पर दी यह जानकारी
संकट की इस घड़ी में मध्यप्रदेश श्रीमती सोनम रघुवंशी के परिवार के साथ खड़ा है। मैंने इस संबंध में मेघालय के मुख्यमंत्री से चर्चा की है। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मेघालय के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हैं। इस प्रकरण में सीबीआई जाँच आदेशित करने हेतु मैंने माननीय…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) June 7, 2025
इसके पहले भी सीएम, मंत्री और सांसद ने जताई थी चिंता
ये भी पढ़ें...
इंदौर का राजा और सोनम रघुवंशी का 14 मिनट का सीसीटीवी सामने आया, दोनों एक्टिवा से जा रहे
राजा की मौत पर बोले मेघालय CM, आरोपियों को छोड़ेंगे नहीं, मेरी शोक संवेदनाएं परिवार के साथ
shivraj meets raja parents
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह कहा
वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज से राजा-सोनम के परिजन और रघुवंशी समाज के लोग शुक्रवार देर रात मुलाकात करने पहुंचे थे। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। शिवराज ने सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी से फोन पर बात की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा था कि मध्यप्रदेश की बेटी को सुरक्षित घर लाएंगे। केंद्रीय मंत्री चौहान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बात कर सहयोग के लिए निवेदन किया। उन्होंने मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा से भी इस बारे में चर्चा की।
इसके पहले सुबह सामने आया 14 मिनट का वीडियो
sonam jacket
इसके पहले शनिवार सुबह ही 14 मिनट का एक वीडियो 22 मई का सामने आया जिसमें वह दोपहर 12.42 से 12.56 बजे तक होटल के बाहर एक्टिवा पर दिख रहे हैं। इसमे वह जैकेट भी दिख रही है जो घटनास्थल के पास मिली है, यह वीडियो में सोनम पहने दिख रही है और फिर सोनम इसे उतारकर एक्टिव की डिक्की में रखती है।
ये भी पढ़ें...
राजा रघुवंशी के भाई के आरोप, शिलांग में पहले भी गायब हुए कपल, पुलिस दबा देती है मामले
इंदौर के राजा और सोनम का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, 22 मई को आखिरी बार दिखे थे होटल में
राजा के भाई ने वीडियो में देख यह की मांग
मृतक राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने पहले भी सोनम के बांग्लादेश में बेचे जाने का आशंका जताई है। अब नए वीडियो के बाद उन्होंने कहा कि वीडियो में एक लाल रंग की अल्टो कार दिख रही है। उसमें दो लोग हैं। एक फोन पर बात करते हुए इन्हें (राजा-सोनम) देख रहा है। वहीं दूसरा व्यक्ति मास्क पहने है। विपिन ने कहा कि पुलिस को इनकी जांच करना चाहिए।
जीतू पटवारी ने भी की परिजनों से मुलाकात
jitu patwari meets raja parents
उधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शनिवार को राजा-सोनम के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मामले की सीबीआई जांच तत्काल शुरू की जाए। जीतू ने कहा, मेरी अभी चीफ सेक्रेटरी से बात हुई है, वे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। परिवार ने बताया कि बांग्लादेश की बॉर्डर पर कई बच्चियों का इस तरह से अपहरण होता है, नवदंपती को मारा पीटा जाता है। इसलिए मुख्यमंत्री जी को यह मामला तत्काल प्रधानमंत्री या गृहमंत्री के संज्ञान में लाना चाहिए। जीतू पटवारी ने कहा, मैं सीएम से चिट्ठी लिखकर भी सीबीआई जांच के लिए आग्रह करूंगा। इसमें राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का मामला नहीं, ये हमारी बेटियों की जान का सवाल है।
20 मई को गए थे हनीमून पर
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari