इंदौर की रंगपंचमी गेर में सोने की चेन चुराने और पॉकेटमारी के लिए फ्लाइट से आई अंतरराज्यीय गैंग

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore rangpanchami ger interstate gang arrested theft prevention
indore rangpanchami ger interstate gang arrested theft prevention

देश में अब ऐसी गैंग बन रही हैं जो बड़े आयोजनों पर चोरी के मौके तलाशने के लिए फ्लाइट से आना-जाना कर रही हैं। ऐसी ही एक गैंग के 20 सदस्य इंदौर में धरे गए हैं।

INDORE. इंदौर की रंगपंचमी गेर इस बार भव्य माहौल में शांति से निकल गई, जिसमें पांच लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए। इस दौरान इन लोगों के गले की सोने की चेन और पॉकेट पर एक अंतरराज्यीय गैंग की नजर थी।

इस गैंग के 20 सदस्य फ्लाइट से एक दिन पहले इंदौर पहुंच चुके थे। होटल वालों को शक हुआ, तो उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया। इससे पहले कि ये सदस्य गेर में पहुंचकर रंग में भंग डालते, इन्हें पुलिस ने होटल से ही धर लिया।

बिहार के बदमाश शामिल

पुलिस को जांच में पता चला है कि यह गैंग बिहार के बदमाशों की है। यह दिल्ली से फ्लाइट से इंदौर पहुंचे थे। इसके पहले यह गैंग नैनीताल में हुए नंदा देवी उत्सव में सेंध मारकर दर्जन भर लोगों की सोने की चेन चोरी कर चुकी है।

बल लेकर पहुंची पुलिस और पकड़ा

डीसीपी जोन 3 राजेश व्यास ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने संदिग्धों के मोबाइल नंबरों को जांच में लिया। इसके बाद पलासिया, छोटी ग्वालटोली थाना और क्राइम ब्रांच की पुलिस ने छापा मारा। होटल से 20 संदिग्धों को पकड़ा। इन सभी पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।

नेपाल और बिहार पुलिस से मांगी जानकारी

छोटी ग्वालटोली थाना प्रभारी संजू कामले ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि ये सभी बिहार और नेपाल से हैं। ये सभी दिल्ली से फ्लाइट से आए थे और दो होटलों में ठहरे थे।

इनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी के लिए नेपाल और बिहार पुलिस से जानकारी मांगी गई है। बीती रंगपंचमी के दौरान करीब 60 लोगों की सोने की चेन चोरी हुई थी। इसी को देखते हुए इस बार पुलिस भारी अलर्ट पर थी। इसी दौरान जांच में यह गैंग धरा गई, अन्यथा फिर बड़ी वारदात होती।

ये खबर भी पढ़िए...

इंदैर न्यूज: शराब ठेकेदारों की लड़ाई में सरकार की कमाई, रजक ने जिद में लगाई सबसे महंगी बोली

मध्यप्रदेश: इंदौर रंगपंचमी गेर में हेलीकॉप्टर से पुष्प, गुलाल वर्षा की नहीं दी मंजूरी, राजनीति के आरोप

इंदौर रियल सेक्टर बेहाल, पंजीयन आय 700 करोड़ कम, प्रॉपर्टी गाइडलाइन 20 फीसदी से ज्यादा बढ़ेगी

MP News: इंदौर में रजत ज्वेलर्स से 60 लाख की ज्वेलरी की धोखाधड़ी, महिला ग्राहकों के नाम पर ले गई जेवर

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदैर न्यूज
  • रंगपंचमी गेर
  • रंगपंचमी
  • इंदौर की रंगपंचमी गेर
  • बिहार पुलिस
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर