इंदौर में 72 साल पहले एक करोड़ में बना शास्त्री ब्रिज टूटेगा, 150 करोड़ की लागत से बनेगा नया

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore-shastri-bridge-demolition-new-bridge
indore-shastri-bridge-demolition-new-bridge

इंदौर का 72 साल पुराना शास्त्री ब्रिज तोड़ा जाएगा। रेलवे 150 करोड़ की लागत से नया ब्रिज बनाएगा। ब्रिज की हाइट बढ़ाने और वैकल्पिक रास्ते की तैयारी हो रही है।

मध्य प्रदेश केइंदौर में साल 1953 में बना शास्त्री ब्रिज को तोड़ने की तैयारी हो रही है। इसके लिए शुक्रवार को नगर निगम और रेलवे के अधिकारियों ने ब्रिज का दौरा किया। नया ब्रिज रेलवे द्वारा 150 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। जब 72 साल पहले यह ब्रिज बना था तब इसकी लागत एक करोड़ रुपए थी।

indore municipal
indore municipal


ब्रिज को लेकर यह तैयारी

इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर ने बताया कि रेलवे स्टेशन का विस्तार हो रहा है। इसके चलते नए ब्रिज की हाइटऔर लंबाई बढ़ाने की जरूरत है।

इसके लिए रेलवे के अधिकारी निगमायुक्त से मिले थे और इसके बाद यह संयुक्त दौरा हो रहा है। इसमें देखा जाएगा कि यहां जो पानी और ड्रेनेज की लाइन है वह कैसे शिफ्ट होगी और कितना खर्चा आएगा।

यह ब्रिज रेलवे बनाएगा जिसकी लागत 150 करोड़ आएगी। वहीं रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर अंकुर सिंह ने कहा है कि ब्रिज की हाइट बढ़ाना जरूरी है। इसके लिए तैयारी हो रही है। दौरा करने में अपर आयुक्त निगम श्रृंगार श्रीवास्तव, मेट्रो के अधिकारी भी थे।

indore
indore


ब्रिज कब टूटेगा, नया रास्ता क्या होगा

यह ब्रिज 12 जनवरी 1953 को शुरू हआ था और तब तत्कालीन परिवहन मंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने इसका उद्घाटन किया था। यह ब्रिज इतने सालों से इंदौर पूर्व और पश्चिम को जोड़ने के लिए रीढ़ की हड्डी साबित हुआ है।

इस ब्रिज के टूटने से आवागमन में भारी समस्या आएगी। इसके लिए पहले इसकी प्लानिंग जरूरी है कि वैकल्पिक रास्ता क्या होगा। पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सुझाव दिया है कि पहले कम से कम एक लेन जल्द बनकर तैयार की जाए और फिर अन्य लेन बनाई जाए, जिससे परिवहन सुगम हो सके।

WhatsApp Image 2026-02-13 at 12.36.40 PM (2)
WhatsApp Image 2026-02-13 at 12.36.40 PM (2)


मध्य भारत का पहला रेलवे ओवरब्रिज था

जब यह ब्रिज शुरू हुआ था तब यह मध्य भारत का पहला टू-टू लेन रेलवे ओवरब्रिज था। इसे भविष्य के 100 साल की प्लानिंग के हिसाब से तैयार किया गया था। हाल ही में ब्रिज (शास्त्री ब्रिज ही कुतर दिया) में चूहों के कुतरने से बड़ा गढ्ढा हो गया था। लंबे समय से इसकी मरम्मत की जरूरत बताई जा रही थी। अब रेलवे का प्रोजेक्ट तैयार है तो इस पर काम किया जा रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें...

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 मेंस के लिए आयोग कितना करेगा इंतजार, यह तय किया प्रस्ताव

IAS संतोष वर्मा को थाने में देना होंगे हस्ताक्षर के नमूने, जिला कोर्ट से आदेश

छिंदवाड़ा में 22 बच्चों की मौत की 5 वजह, लापरवाही और लालच के दलदल की चार्जशीट

कुबेरेश्वर धाम में नहीं बटेंगे रुद्राक्ष, पहली बार बना ढाई किलोमीटर लंबा पैदल कॉरिडोर

Tags:
  • इंदौर नगर निगम
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • सुमित्रा महाजन
  • रेलवे स्टेशन
  • रेलवे ओवरब्रिज
  • शास्त्री ब्रिज ही कुतर दिया
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर