SIR में इंदौर के 5.68 लाख मतदाता गायब, कांग्रेस ने की सूची सार्वजनिक करने की मांग

Sanjay Gupta | Dec 08, 2025, 13:39 IST
Share
indore-sir-missing-voters-list-congress-demand
indore-sir-missing-voters-list-congress-demand

इंदौर में SIR के दौरान 5.68 लाख मतदाताओं गायब होने का मामला सामने आया है। वहीं अब कांग्रेस ने गायब मतदाताओं की सूची सार्वजनिक करने की मांग की है। पार्टी ने प्रशासन से इन दस्तावेजों को जब्त भी करने की अपील की है।

INDORE. इंदौर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में गायब मिले 5.68 लाख मतदाताओं की सूची का खुलासा हुआ है। इसके बाद अब कांग्रेस ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

कांग्रेस ने इसे लेकर सोमवार 8 दिसंबर को हस्ताक्षर अभियान शुरू करते हुए कई मांगें सामने रखी हैं। इनमें सबसे अहम है कि जो मतदाता गायब हैं, उनकी सूची सार्वजनिक की जाए।

यह भी मांग की गई है-

कांग्रेस के पूर्व पार्षद दिलीप कौशल ने कहा कि पिछले चुनाव में बीजेपी को जीत मिली थी। इस दौरान इंदौर में नौ में से नौ विधानसभा सीटें बीजेपी ने जीती थीं। इस जीत के दौरान 4.17 लाख वोट थे। वहीं, अब 5.68 लाख मतदाता गायब हैं। ऐसे में शंका पैदा होती है। इसलिए हमारी मांग है कि गायब मतदाताओं के नाम सामने लाए जाएं। इससे यह साफ होता है कि वोटों की हेराफेरी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर SIR में नो मैपिंग के 1.63 लाख मतदाताओं को जाएंगे नोटिस, 5.58 लाख नाम हटेंगे

सभी प्रपत्र जब्त किए जाएं

कौशल और रवि गुरनानी ने मांग की है कि सभी गायब मतदाताओं के दस्तावेज जब्त किए जाएं। यह जब्ती तत्काल जिला निर्वाचन अधिकारी/कलेक्टर के जरिए की जाएं। उनका कहना है कि इनका बेजा उपयोग हो सकता है। मतदाता सूची की शुद्धता के लिए यह जरूरी है कि पूरी सूची सार्वजनिक हो।

साथ ही, SIR की पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी चरण जनता के सामने आएं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है। यदि इसमें गड़बड़ियां होंगी तो चुनावी प्रक्रिया पर असर पड़ेगा। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि प्रशासन ने यदि जल्द कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश: इंदौर में SIR 100 फीसदी पूरा, 5.27 लाख मतदाता नहीं मिले, कांग्रेस की मांग इनके फार्म हो जब्त

इंदौर में एसआईआर की खबर पर एक नजर...

  • इंदौर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में 5.68 लाख गायब मतदाताओं की सूची सामने आई।
  • कांग्रेस ने गायब मतदाताओं की सूची सार्वजनिक करने और संबंधित दस्तावेजों की जब्ती की मांग की।
  • कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि गायब मतदाताओं के नाम होने से वोटों की हेराफेरी का शक उत्पन्न हो रहा है।
  • कांग्रेस ने मांग की कि SIR प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और सभी चरण जनता के सामने आएं।
  • कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर रियल एस्टेट गिरा, कॉलोनी विकास आवेदन एक तिहाई हुए, रजिस्ट्री आय टारगेट से पीछे

मैपिंग में 21.21 लाख ही मिले

भले ही इंदौर जिला निर्वाचन अधिकारी को 23.08 लाख मतदाताओं के फार्म भरकर मिले हैं, इनमें से 21.45 लाख ही मैपिंग में आए हैं। करीब नौ लाख मतदाता ऐसे हैं जो साल 2003 की SIR सूची में भी मतदाता के तौर पर थे।

बाकी 12 लाख से ज्यादा मतदाता ऐसे हैं जिनके कोई परिजन इस 2003 की सूची में मौजूद थे। वहीं 1.63 लाख मतदाता इस तरह की दोनों मैपिंग पेश नहीं कर सके हैं। इन्हें ही यह नोटिस जारी होंगे।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज | हाईकोर्ट ने मंदसौर के पूरे मल्हारगढ़ थाने को बताया संदिग्ध, SP मीणा हाजिर हों, युवक पर फर्जी केस

इन 1.63 लाख को मिलेंगे नोटिस

इंदौर के 28.67 लाख मतदाताओं में से 23.08 लाख के फार्म भरकर वापस मिले हैं। वहीं, इसमें से 1 लाख 63 हजार मतदाता ऐसे हैं जिनकी मैपिंग नहीं है। यानी कि ऐसे मतदाता जिनके खुद के या फिर उनके परिजनों के नाम साल 2003 की मतदाता सूची में नहीं पाए गए हैं।

ऐसे में इन मतदाताओं को नोटिस जारी होंगे। फिर उन्हें 11 दस्तावेजों में से एक भरकर देना होगा। इसके बाद उनकी मैपिंग होगी। दस्तावेज नहीं देने पर मतदाता सूची से नाम हटा दिया जाएगा।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • जिला निर्वाचन अधिकारी
  • पूर्व पार्षद दिलीप कौशल
  • विशेष गहन पुनरीक्षण
  • इंदौर में एसआईआर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच