इंदौर नगर निगम के I BUS में 1.50 करोड़ का टिकट घोटाला, कोई FIR नहीं
Sanjay Gupta | Nov 13, 2024, 13:44 IST
INDORE ticket
बीआरटीएस कॉरिडोर में चलने वाली आई बस के टिकट में 1.50 करोड़ का घोटाला हो गया है। मामले में कुछ को सस्पेंड कर और कुछ को इधर-उधर कर मामले को रफा-दफा किया गया। आशंका है कि घोटाले और बड़ा हो सकता है...
INDORE. इंदौर नगर निगम का 150 करोड़ का घोटाले सामने आए अभी कुछ ही महीने गुजरे हैं और निगम के कर्मियों न एक और गुल खिला दिया। अब यहां बीआरटीएस कॉरिडोर में चलने वाली आई बस के टिकट में 1.50 करोड़ का घोटाला हो गया है। मामले में कुछ को सस्पेंड कर और कुछ को इधर-उधर कर मामले को रफा-दफा किया गया। आशंका है कि घोटाले और बड़ा हो सकता है, अधिकारी जांच की बात बोल रहे हैं। यह घोटाला डेढ़ साल से चल रहा था और किसी पर एफआईआर नहीं हुई है।
MP के इन जिलों में पुलिस ने गबन किए 65 लाख रुपए, जानें कैसे किया कांड
घोटाले की शुरूआत आईबस स्टेशन पर टिकट बिक्री से होती है। आनलाइन सिस्टम को बंद कर हाथ में पकड़ी जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन (ईटीएम) से टिकट काटे जाने लगे। मशीन में टिकट की संख्या दर्ज होती है। संबंधित कर्मचारी मशीन का डाटा दर्ज करवाने शाम को एआइसीटीएसएल के दफ्तर जाते। यहां पर सुपरवाइजर और कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ भी मिलीभगत होती है जिसके चलते यह सभी टिकट संख्या और रुपए कम कर दर्ज कराते हैं। इसके बाद मशीन का डाटा डिलीट कर दिया जाता। स्टेशन पर तैनात कर्मचारी से एआइसीटीएसएल मुख्यालय के जिम्मेदार तक मिलजुल कर इस घोटाले की इस रकम की बंदरबाट करते और कंपनी को चूना लगाते। शहर में इस समय पर हर दिन 59 आइबस चल रही है। कंपनी के रिकार्ड के अनुसार हर दिन करीब 50 से 55 हजार यात्री इनमें रोज सफर करते हैं।
हैलोवीन पार्टी के भूतों पर FIR की फिर उठी मांग, कांग्रेस ने लगाए आरोप
करीब डेढ़ साल से यह फर्जीवाड़ा जारी था। इस बीच किसी ने गोपनीय शिकायत कर दी। नगर निगम के अपर आयुक्त और सिटी बस कंपनी के प्रभारी अधिकारी ने अपने स्तर पर जांच की। धांधली में शामिल एक कर्मचारी ने पूछताछ में कुबूल भी कर लिया। इसके बाद नगर निगम ने दो कर्मचारियों की बर्खास्ती का आदेश निकाल दिया। सिस्टम में शामिल कुछ लोगों की जगह बदल दी। इस घोटाले में कोई एफआईआर नहीं कराई गई। एआईसीटीएसएल के सीईओ दिव्यांक सिंह ने जांच होने की बात कही है।
दीपक मद्दा अरबिंदो में करा रहा इलाज, दोस्तों को बोला यहीं से जाऊंगा घर
MP के इन जिलों में पुलिस ने गबन किए 65 लाख रुपए, जानें कैसे किया कांड
इस तरह हुआ घोटाला
हैलोवीन पार्टी के भूतों पर FIR की फिर उठी मांग, कांग्रेस ने लगाए आरोप
डेढ़ साल से नाक के नीचे चल रहा फर्जीवाड़ा
दीपक मद्दा अरबिंदो में करा रहा इलाज, दोस्तों को बोला यहीं से जाऊंगा घर
इन्हें किया बर्खास्त
सुपरवाइजर (ईटीएम) सुखदेव ग्रेवाल को बर्खास्त कर दिया गया है। एक अन्य आउटसोर्स कर्मचारी धर्मेंद्र राजावत को भी हटा दिया गया है। इन लोगों पर निगरानी की जिम्मेदारी तीन अन्य अधिकारियों जगजीत सिंह, अमित पाल और चेतन कर्निक, की जगह बदली गई है। बताया जा रहा है कि घोटाले की जानकारी पहले के कुछ अधिकारियों को भी थी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari