अमेरिका में रह रही महिला के साथ इंदौर में 50 करोड़ की तुरखिया गोदाम संपत्ति में अजीब धोखाधड़ी, लोक अदालत में फर्जी राजीनामा
Sanjay Gupta | Published:
indore-turakhia-godown-property
अमेरिका में रह रही महिला के साथ इंदौर में 50 करोड़ रुपए की संपत्ति में धोखाधड़ी की घटना सामने आई है। कोर्ट में फर्जी राजीनामा और धोखाधड़ी के आरोप हैं।
इंदौर में प्रॉपर्टी को लेकर धोखाधड़ी आए दिन होती है। लेकिन इंदौर की महिला शैली शाह जो अब अमेरिका में रह रही हैं और एनआरआई हैं। उनके साथ न्यू देवास रोड की तुरखिया गोदाम नाम से चर्चित संपत्ति को लेकर अजीब धोखाधड़ी हुई है। अजीब इसलिए क्योंकि इसमें आरोपियों पर यह भी आरोप है कि उन्होंने कोर्ट का भी उपयोग कर लिया और फर्जी दस्तावेज से वहां से अपने पक्ष में आदेश भी करा लिया। इस संपत्ति की धोखाधड़ी को लेकर फरियादी शैली शाह ने अप्रैल माह में अपने प्रतिनिधि के जरिए तुकोगंज थाने में शिकायत भी की है और पुलिस में बयान भी हो चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर के राजा रघुवंशी के घर परिजनों को ठगने घुसा नकली RPF TI, पकड़कर थाने भेजा, कराई FIR
यह संपत्ति शैली शाह के साथ ही जैमिनी सलोट, रोहित तुरखिया, अंजली मेहता, अमी देशाई, पारूल मेहता, रांची अझमेरा, बकुला शाह, सतीश तुरखिया, पद्मजा डोशी, शमीना तुरखिया कौर, कुमार विक्रम तुरखिया के संयुक्त स्वामित्व की है।
इसमें शैली ने अमेरिका रहने के चलते जैमिनी को पहले मई 2015 और फिर अक्टूबर 2019 में पावर ऑफ अटॉर्नी दी थी। लेकिन इसके बाद उन्होंने मार्च 2024 में इस पावर ऑफ अटॉर्नी को रद्द कर दिया। इसकी जाहिर सूचना भी इसी दौरान अखबारों में जारी कर दी। लेकिन इसी दौरान जनवरी 2014 में शैली शाह को छोड़कर बाकी लोगों ने 14/1 न्यू पलासिया निवासी दुर्गेश सेनवार के साथ इस संपत्ति का बिक्री अनुबंध 13.50 करोड़ में कर लिया। इस पर शैली शाह की सहमति नहीं थी।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में सोशल मीडिया और YouTube बना रहे युवाओं को ड्रग एडिक्ट, एमवायएच पोस्टमार्टम विभाग का बड़ा खुलासा
शैली शाह द्वारा पुलिस में नौ पन्नों की शिकायत की गई है। बयान भी अपने अधिकृत प्रतिनिधि नासिर अली पिता ताहेर अली द्वारा दिए गए हैं। इसमें बताया गया कि इसमें साजिश करते हुए सभी आरोपियों ने मिलकर पहले तो संपत्ति का सौदा दुर्गेश सेनवार के साथ कर लिया। फिर इन्होंने इसमें दुर्गेश ही जिला कोर्ट में केस लगवाया, जिसमें था कि संपत्ति का अनुबंध जनवरी 2024 में करने के बाद भी संपत्ति बिक्री का सौदा पूरा नहीं किया जा रहा है।
इसमें शैली शाह के साथ ही बाकी सभी को भी जानबूझकर पार्टी बनाया गया। यह केस 14 सितंबर 2024 को लोक अदालत में राजीनामा के लिए लगाया गया। इसमें सभी ने मिलकर राजीनामा कर संपत्ति खरीदी सौदे पर कोर्ट की मुहर लगवा ली और इसके लिए शैली शाह को बिना जानकारी के ही जैमिनी ने मार्च 2024 में रद्द की जा चुकी पॉवर ऑफ अटॉर्नी का उपयोग किया। इस रद्द पॉवर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर शैली को पार्टी बनाया गया और राजीनामा भी करना बता दिया गया। इस आधार पर कोर्ट ने संपत्ति बिक्री अनुबंध को मंजूरी दे दी और 14 सितंबर 2024 से एक साल के भीतर सौद की राशि देने की शर्त दी।
ये खबर भी पढ़िए...दमोह में जिला अधिवक्ता संघ ने किया लोक अदालत का बहिष्कार, विभागों के पंडाल में नहीं दिखे अधिवक्ता, काम से विरत रहकर जताया विरोध
इस मामले में शैली शाह ने जैमिनी सलोट, रोहित तुरखिया, अंजली मेहता, अमी देशाई, पारूल मेहता, रांची अझमेरा, बकुला शाह, सतीश तुरखिया, पद्मजा डोशी, शमीना तुरखिया कौर, कुमार विक्रम तुरखिया, प्रदीप सालोट, प्रकाश मेहता के खिलाफ शिकायत की है।
फरियादी का कहना है कि पुलिस में अप्रैल 2025 से पूरी शिकायत दस्तावेज के साथ दी हुई है। इसमें रद्द हुई पॉवर ऑफ अटॉर्नी की जानकारी, पुलिस को अधिकृत प्रतिनिधि के बयान, कोर्ट से हुए आदेश सभी जानकारी दे दी गई है। शिकायत है कि इन सभी आरोपियों पर धोखाधड़ी करने, कूटरचित दस्तावेज बनाने, कोर्ट को भी धोखा देने, संपत्ति छीनने आदि को लेकर केस दर्ज किया जाए।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
संपत्ति धोखाधड़ी इंदौर | इंदौर न्यूज | MP News
यह है वह संपत्ति
यह संपत्ति मकान नंबर 1 न्यू देवास रोड जिसे तुरखिया गोदाम के नाम से जाना जाता है। यह 30 हजार 195 वर्गफीट की है और 50 करोड़ से ज्यादा की कीमत की है। यह संयुक्त स्वामित्व की संपत्ति है।
U.S. Citizen’s ₹50 Crore Property Targeted in Forged Sale and Court Fraud – No FIR Yet
Victim’s Ownership and POA Revocation
A U.S. citizen is co-owner of a ₹50 crore property at 1 New Dewas Road, Indore, inherited from her father.
On March 12–13, 2024, she formally revoked a…
— Manish Shah (@Tweeter_Manish) August 14, 2025
पहले 50 करोड़ की डील 13.50 करोड़ में कर ली
इसमें शैली ने अमेरिका रहने के चलते जैमिनी को पहले मई 2015 और फिर अक्टूबर 2019 में पावर ऑफ अटॉर्नी दी थी। लेकिन इसके बाद उन्होंने मार्च 2024 में इस पावर ऑफ अटॉर्नी को रद्द कर दिया। इसकी जाहिर सूचना भी इसी दौरान अखबारों में जारी कर दी। लेकिन इसी दौरान जनवरी 2014 में शैली शाह को छोड़कर बाकी लोगों ने 14/1 न्यू पलासिया निवासी दुर्गेश सेनवार के साथ इस संपत्ति का बिक्री अनुबंध 13.50 करोड़ में कर लिया। इस पर शैली शाह की सहमति नहीं थी।
इंदौर में एनआरआई महिला से धोखाधड़ी मामले पर एक नजर
|
फिर कोर्ट में इस तरह धोखेबाजी की
इसमें शैली शाह के साथ ही बाकी सभी को भी जानबूझकर पार्टी बनाया गया। यह केस 14 सितंबर 2024 को लोक अदालत में राजीनामा के लिए लगाया गया। इसमें सभी ने मिलकर राजीनामा कर संपत्ति खरीदी सौदे पर कोर्ट की मुहर लगवा ली और इसके लिए शैली शाह को बिना जानकारी के ही जैमिनी ने मार्च 2024 में रद्द की जा चुकी पॉवर ऑफ अटॉर्नी का उपयोग किया। इस रद्द पॉवर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर शैली को पार्टी बनाया गया और राजीनामा भी करना बता दिया गया। इस आधार पर कोर्ट ने संपत्ति बिक्री अनुबंध को मंजूरी दे दी और 14 सितंबर 2024 से एक साल के भीतर सौद की राशि देने की शर्त दी।
ये खबर भी पढ़िए...दमोह में जिला अधिवक्ता संघ ने किया लोक अदालत का बहिष्कार, विभागों के पंडाल में नहीं दिखे अधिवक्ता, काम से विरत रहकर जताया विरोध
तुकोगंज पुलिस ने कुछ नहीं किया
फरियादी का कहना है कि पुलिस में अप्रैल 2025 से पूरी शिकायत दस्तावेज के साथ दी हुई है। इसमें रद्द हुई पॉवर ऑफ अटॉर्नी की जानकारी, पुलिस को अधिकृत प्रतिनिधि के बयान, कोर्ट से हुए आदेश सभी जानकारी दे दी गई है। शिकायत है कि इन सभी आरोपियों पर धोखाधड़ी करने, कूटरचित दस्तावेज बनाने, कोर्ट को भी धोखा देने, संपत्ति छीनने आदि को लेकर केस दर्ज किया जाए।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स औरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
संपत्ति धोखाधड़ी इंदौर | इंदौर न्यूज | MP News
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari