भागीरथपुरा कांड : इंदौर से शुरू होगी युकां की जन अधिकार न्याय यात्रा
Jitendra Shrivastava | Published:
Photograph: (thesootr)
युवा कांग्रेस 28 जनवरी को इंदौर से जन अधिकार न्याय यात्रा शुरू करेगी। यह यात्रा भागीरथपुरा जल त्रासदी और सरकार से जवाबदेही को लेकर की जाएगी।
News In Short
- युवा कांग्रेस 28 जनवरी से इंदौर में जन अधिकार न्याय यात्रा शुरू करेगी।
- यात्रा माता अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण से शुरू होगी।
- यात्रा 5 फरवरी तक चलेगी और स्थानीय समस्याओं को उठाएगी।
- दूषित पानी और सरकार की नाकामी पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
News In Detail
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया और अन्य नेताओं ने यात्रा के माध्यम से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के इस्तीफे की मांग की है। यह यात्रा प्रदेशभर में लोगों को जागरूक करने के लिए निकाली जाएगी।
जन अधिकार न्याय यात्रा का उद्देश्य
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से अब तक 28 मौतें हो चुकी हैं, और इसके खिलाफ जनता में गुस्सा है। यश घनघोरिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया और न ही मंत्री कैलाश विजयवर्गी का इस्तीफा लिया।
इंदौर से शुरू होगी जन अधिकार यात्रा
इस यात्रा की शुरुआत माता अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी, और यह इंदौर के 9 विधानसभा क्षेत्रों से आरंभ होगी। इस यात्रा में प्रदेशभर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता और कांग्रेस के प्रदेश तथा राष्ट्रीय नेतृत्व के लोग भाग लेंगे। यात्रा 5 फरवरी तक चलेगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर भागीरथपुरा कांड में अब कुश्ती पहलवान की मौत, अब तक 29वीं
बिना चुनाव विनय बाकलीवाल बने जैन समाज के अध्यक्ष, समाज में उबाल, अध्यक्ष मानने से इंकार
9 दिनों तक चलेगी यात्रा
युवा कांग्रेस की प्रमुख मांगें...
- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव को बर्खास्त किया जाए।
- मृतकों के परिवारों को एक करोड़ रुपए मुआवजा मिले।
- पूरे मामले की हाईकोर्ट निगरानी में न्यायिक जांच हो।
- प्रदेश भर में नगर निगम/नगर पालिकाओं के भ्रष्टाचार की गहन जांच की जाए।
MPPSC भर्ती सत्याग्रह खत्म, ज्ञापन लेने ही नहीं आए अधिकारी, मांगे मानने दी 15 दिन की चेतावनी
एमपी के प्रमोशन में आरक्षण नियम 2025 पर सुनवाई अंतिम दौर में
यात्रा का विस्तार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari