एमपी में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज, सीएम मोहन यादव ने किया शुभारंभ, ये है पूरा शेड्यूल

Anjali Dwivedi | Dec 01, 2025, 11:00 IST
Share
gita
gita

उज्जैन के दशहरा मैदान में 1–3 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव शुरू हुआ। सीएम मोहन यादव ने गीता और श्रीकृष्ण के आदर्शों पर बात की। कार्यक्रम में संत, विद्यार्थी शामिल हुए।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 1 से 3 दिसंबर 2025 तक उज्जैन (ujjain)के दशहरा मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ मध्य प्रदेश केमुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को किया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साधु-संत, स्कूली बच्चे और श्रद्धालु शामिल हुए।

यह महोत्सव तीन दिन तक चलेगा और इसमें आध्यात्मिक प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, और गीता पाठ जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

गीता महोत्सव पर क्या बोले सीएम मोहन

1 दिसंबर को सुबह करीब 9 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव कृष्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम केस्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने संत रंगनाथाचार्य महाराज का स्वागत किया। इसके बाद पंडितों द्वारा गीता श्लोकों का पाठ किया गया, जिससे एक दिव्य माहौल बना।

मुख्यमंत्री यादव ने अपने संबोधन में गीता और श्री कृष्ण के आदर्शों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि गीता न केवल एक धार्मिक ग्रंथ है, बल्कि यह जीवन जीने की कला भी सिखाती है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि गीता को हर बच्चे की पढ़ाई में शामिल करना चाहिए, क्योंकि गीता से प्राप्त ज्ञान वास्तविक और प्रैक्टिकल होता है। उन्होंने कृष्ण और सुदामा के साझा शिक्षा अनुभव का उल्लेख किया। साथ ही यह संदेश दिया कि गीता में अमीर-गरीब का कोई भेदभाव नहीं है।

तीन दिनों तक चलने वाले आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

महोत्सव के आयोजन में संस्कृति विभाग, जनसंपर्क विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन का संयुक्त रूप से योगदान रहेगा। इस दौरान गीता प्रेमी श्रीमद भगवद गीता के 15वें अध्याय का सस्वर पाठ करेंगे। इसके अलावा श्री कृष्ण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी में आज किसानों-मजदूरों का बड़ा आंदोलन, एमएसपी समेत मांगों को लेकर होगा जमकर प्रदर्शन

एमपी के किसानों को बड़ी राहत: हाईटेंशन लाइन खेत से गुजरने पर मिलेगा 200% मुआवजा

पहले दिन - 1 दिसंबर 2025

महोत्सव की शुरुआत प्रसिद्ध कलाकार पुणीत इस्सर के निर्देशन में 'जय श्री कृष्ण – गीता सार' नृत्य-नाट्य के मंचन से हुई।

दूसरे दिन - 2 दिसंबर 2025

दूसरे दिन, नई दिल्ली की कलाकार वैष्णवी शर्मा द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद, मोहित शेवानी के निर्देशन में 'कृष्णायन नाट्य' का मंचन होगा।

तीसरे दिन - 3 दिसंबर 2025

अंतिम दिन, सलाउद्दीन पाशा द्वारा 'गीता ऑन व्हील्स' नाट्य का मंचन होगा, और साथ ही 'माधव दर्शनम' नामक चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

गीता: केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं

वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी ने कहा कि गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की कला सिखाती है। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य समाज में ज्ञान, अनुशासन, कर्तव्य और सकारात्मकता का वातावरण बनाना है।

इंदौर में गीता भवन का उद्घाटन

मुख्यमंत्री मोहन यादव और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इंदौर में गीता भवन-गोपाल मंदिर का उद्घाटन करेंगे। साथ ही, 16 से 28 नवंबर 2025 तक आयोजित गीता ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं के नामों की घोषणा की जाएगी। इन विजेताओं को 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस पर पुरस्कार दिए जाएंगे।

FAQ

  1. गीता महोत्सव में कौन-कौन सी सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी?
    अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (International Gita Festival) के दौरान गीता श्लोकों का पाठ, कृष्ण पर आधारित नृत्य-नाट्य, और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इसके अलावा, श्री कृष्ण के आदर्शों पर आधारित कई नाटकों और कला प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा।
  2. गीता महोत्सव का मुख्य उद्देश्य क्या है?
    गीता महोत्सव का मुख्य उद्देश्य श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों को समाज में फैलाना और लोगों को जीवन जीने की कला सिखाना है। यह महोत्सव समाज में ज्ञान, कर्तव्य, अनुशासन और सकारात्मकता का वातावरण बनाने का माध्यम बनेगा।
  3. गीता महोत्सव कब और कहां आयोजित किया जाएगा?
    अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 1 से 3 दिसंबर तक उज्जैन के दशहरा मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान गीता पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाट्य प्रस्तुतियां होंगी, जो श्री कृष्ण की शिक्षाओं को बढ़ावा देंगी।
ये खबरें भी पढ़ें...

गजब की बिजली कंपनी- किसानों को दस घंटे बिजली, लेकिन आधी रात ठंड में देंगे

सीएम-तोमर की मुलाकात, 27 को श्योपुर में पीड़ित किसानों को राहत राशि देंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव

Tags:
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
  • ujjain
  • अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव
  • गीता पाठ
  • कृष्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • International Gita Festival
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा