देवल सरपंच की हत्या की पड़ताल करने पहुंचा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का जांच दल, ये वजह आई सामने

Sanjay Sharma | Sept 16, 2025, 18:46 IST
Share
congress investigated murder of Deval sarpanch
Photograph: (The Sootr)

मध्‍य प्रदेश के सागर जिले में ग्राम पंचायत सरपंच की हत्या की पड़ताल करने प्रदेश कांग्रेस कमेटी का जांच दल देवल गांव पहुंचा। जांच दल में शामिल कांग्रेस नेताओं ने मृतक सरपंच के परिजन, पंचायत के सदस्य और ग्रामीणों से हत्या के संबंध में बात की।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के सागर जिले में ग्राम पंचायत सरपंच की हत्या की पड़ताल करने प्रदेश कांग्रेस कमेटी का जांच दल देवल गांव पहुंचा। जांच दल में शामिल कांग्रेस नेताओं ने मृतक सरपंच के परिजन, पंचायत के सदस्य और ग्रामीणों से हत्या के संबंध में बात की।

ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि गांव के ही कुछ लोग प्रस्तावित गौशाला का निर्माण रोकना चाहते हैं। सरपंच ने इसका प्रस्ताव बनाकर भेजा था। वे उस पर इसे वापस लेने का दबाव बना रहे थे। जब उसने ऐसा नहीं किया तो दबंग लोगों ने सरपंच को मौत के घाट उतार दिया। पीसीसी की जांच टीम गांव से रिपोर्ट तैयार कर वापस रवाना हो गई है।

पीसीसी का जांच दल पहुंचा देवल

सागर के बीना विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत देवल के सरपंच लखन सिंह यादव की हत्या कर दी गई थी। लखन सिंह का शव 4 सितम्बर को भानगढ़ रोड पर मिला था। उसे किसी वाहन से कुचला गया था। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही सोवरन यादव और सुरेन्द्र यादव को आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया है।

इस मामले में गांव में 75 एकड़ निजी और सरकारी जमीन पर कब्जा और सरपंच की हत्या के आरोपियों को बीजेपी का संरक्षण होने की बात भी सामने आई थी। जिसके बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया था।

41241451-850
41241451-850


ये खबरें भी पढ़िए :

नियमितीकरण की मांग लेकर सामूहिक अवकाश पर रहे हजारों अतिथि शिक्षक

करोड़ों की कमाई के लालच में जिम्मेदारों ने हड़प लीं धर्मस्थलों की जमीन

गौशाला निर्माण रोक रहे थे आरोपी

प्रदेश कांग्रेस के जांच दल में शामिल सेवड़ा के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह, सिलवानी विधायक देवेन्द्र पटेल, गुना के लोकसभा प्रत्याशी यादवेन्द्र सिंह यादव ने देवल पहुंचकर मृतक सरपंच के परिजनों से मुलाकात की। तीनों कांग्रेस नेताओं ने हत्या की वजह के संबंध में परिजनों के अलावा ग्रामीणों से भी चर्चा की।

इस दौरान उन्हें बताया गया कि सरपंच लखन सिंह ने गांव में गौशाला निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इस प्रस्ताव के कारण गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों को सरकारी जमीन से कब्जा छोड़ने की आशंका थी। इसी वजह से वे सरपंच पर प्रस्ताव वापस लेने का दबाव बना रहे थे।

जब लखन सिंह ने प्रस्ताव वापस नहीं लिया तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। ग्रामीणों ने कांग्रेस जांच दल को बताया कि कुछ लोगों ने 75 एकड़ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया है। प्रभावशाली होने की वजह से उनके कब्जे को हटाया नहीं गया है।

ये खबरें भी पढ़िए :

जीएसटी सुधार के बाद मदर डेयरी ने दाम घटाए : दूध, घी और पनीर समेत क्या-क्या हुआ सस्ता, देखें लिस्ट

क्या कलश स्थापना के बिना अधूरी है नवरात्रि की पूजा, जानें बिना कलश के मां दुर्गा को कैसे करें प्रसन्न

बंद कमरे में की पीड़ित परिवार से बात

कांग्रेस की जांच समिति ने मृतक सरपंच के परिजनों से बंद कमरे में बात की वहीं हत्या की वजह को भी टटोला। पूछताछ में हत्या की वजह के रूप में सरकारी जमीन का कब्जा सामने आया है। क्योंकि गांव के दबंग लोग गौशाला निर्माण के कारण अपना कब्जा छूटने की आशंका से नाराज थे।

कांग्रेस जांच दल के साथ देवल पहुंचे जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मोहासा, पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष इंदर यादव ने पीड़ित परिवार को न्याय और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने का आश्वसन दिया है। वहीं गांव में सरकारी जमीन से कब्जा हटाने की मांग सरकार और जिला प्रशासन से की है।



Tags:
  • बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • हत्या
  • पीसीसी
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी
  • पूर्व मंत्री
  • विधायक
  • सरपंच
  • सागर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा