IPS Simala Prasad: आलोचना से मत घबराइए, परिणाम ही सबसे बड़ा जवाब होता है

Manya Jain | Published:
Share
ips simala prasad success tips and story
ips simala prasad success tips and story

जबलपुर रेल एसपी सिमाला प्रसाद ने महिला दिवस पर खास संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को जनता का विश्वास जीतना होगा। महिलाओं को सलाह दी कि आलोचना की परवाह किए बिना अपने लक्ष्यों की ओर मजबूती से बढ़ें।

मेरी पीढ़ी ने साहस और विश्वास के साथ अपने लिए राहें बनाई हैं। रूढ़ियों और संकोच की ऊंची दीवारों के बीच भी हमने नए द्वार खोले हैं। हमने केवल अपने लिए स्थान नहीं बनाया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए रास्तों को थोड़ा और विस्तृत किया है। फिर भी यह सफर यहीं समाप्त नहीं होता, क्योंकि समाज और व्यवस्था दोनों में अभी कई अनकही चुनौतियां और बंद दरवाजे शेष हैं।

ips simala prasad
ips simala prasad

पुलिस और जनता के बीच विश्वास की दूरी

आज भी आम जनता का बड़ा हिस्सा अपने आप को पुलिस थानों से दूर महसूस करता है। यह दूरी धीरे-धीरे कम हो रही है, पर इसकी गति अभी भी धीमी है। इसलिए पुलिस के सामने सबसे बड़ा दायित्व जनता का विश्वास जीतने का है। सोशल मीडिया के इस दौर में कई बार पुलिस आलोचना के घेरे में भी आ जाती है।

कई बार हम अपने प्रयासों को पूरी तरह लोगों के सामने रख नहीं पाते और कई बार प्रोटोकॉल तथा विवेचना की गोपनीयता के कारण भी सब कुछ स्पष्ट करना संभव नहीं होता। ऐसे में लोगों को लगता है कि शायद प्रयास पूरे नहीं हो रहे हैं, जबकि वास्तविकता अक्सर इससे भिन्न होती है।

ips simala prasad 1
ips simala prasad 1

गांव-गांव जाकर सुनीं समस्याएं

आलोचना से घबराना नहीं चाहिए। किसी भी कार्य के साथ प्रश्न और संदेह जुड़ते हैं, परंतु अंततः परिणाम ही सबको दिखाई देता है। जब सत्य सामने आता है तो वही समाज जो प्रश्न करता है, वही प्रशंसा भी करता है।

मेरे अनुभव में जनता तक पहुंचने का सबसे प्रभावी माध्यम उनकी शिकायतें ही होती हैं। इसलिए मैंने अपने हर जिले में शिकायत निवारण शिविर लगाए, गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका निराकरण करने का प्रयास किया। यह केवल शिकायतों का समाधान नहीं था, बल्कि विश्वास निर्माण का भी एक प्रयास था।

संदेह पूरा नहीं करता सपने

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं विशेष रूप से महिलाओं से यही कहना चाहूंगी कि यदि आपने अपने लिए कोई लक्ष्य तय किया है तो उसके प्रति दृढ़ संकल्प रखें। आसपास की आलोचनाएं, संदेह और सामाजिक दबाव कई बार हमारे कदम धीमे करने का प्रयास करते हैं, पर उन्हें अपने आत्मविश्वास पर हावी न होने दें।

निरंतर आगे बढ़ते रहना ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। जब महिलाएं अपने विश्वास और साहस के साथ आगे बढ़ती हैं, तभी समाज में सच्चे अर्थों में परिवर्तन और सशक्तिकरण संभव होता है।

ये भी पढ़ें...

IAS Rajni Singh: सशक्त हो बेटी और संवेदनशील बेटा, यही है बेहतर समाज का रास्ता

IAS Jayti Singh: नेतृत्व के 7 ‘C’ हर महिला की ताकत...यही आईएएस जयती सिंह का मंत्र

IAS Preeti Maithil: आज महिला दिवस पर चाची, काकी, मामी, मौसी, दादी, बुआ को सलाम पहुंचे!

IAS Ruchika Chauhan: जीवन में आने वाले अस्थायी आकर्षण और भटकाव को अपने रास्ते की बाधा न बनने दें

Tags:
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
  • महिला दिवस
  • आईपीएस
  • आईपीएस सिमाला प्रसाद
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर