जबलपुर में बिक रहा चायनीज लहसुन की शक्ल में जहर, नकली लहसुन किया जब्त

Neel Tiwari | Nov 08, 2024, 16:34 IST
Share
lehsun
lehsun

आपके घर में बन रही सब्जी को जायकेदार बनाने वाला लहसुन, केमिकल से भरा हुआ जहर भी हो सकता है जो आपके पूरे परिवार के लिए खतरा खड़ा कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें पूरी स्टोरी...

जबलपुर की कृषि उपज मंडी में खाद्य विभाग के छापे के बाद 2 क्विंटल चीनी लहसुन पकड़ा गया है। कृषि उपज मंडी के बाबू सलाम एंड कंपनी में खाद्य अधिकारियों के द्वारा जब छापा मारा गया तो वहां पर 14 बोरियों में रखा हुआ 200 किलो लहसुन जब्त किया गया है। यह चीनी लहसुन जो भारत में साल 2014 से ही बना है प्राकृतिक तरीके से नहीं उगाया जाता बल्कि इसे पैदा करने के लिए भारी मात्रा में केमिकलों का उपयोग किया जाता है और यह नकली लहसुन भी माना जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। खाद्य अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया की विभाग को मिली सूचना के बाद यह कार्यवाही की गई है। अब शहर के नागरिकों में भी इस बात को लेकर संशय है कि कहीं उनकी रसोई में भी तो यह नकली लहसुन नहीं है। इस खबर के जरिए आप जानेंगे कि किस तरह से आप नकली लहसुन की पहचान कर सकते हैं।

भारत में बैन हैचीनी लहसुन

बाजार में प्रतिबंधित चीनी लहसुन का धड़ल्ले से व्यापार जारी है, जो 2014 से ही देश में बैन है। इस चीनी लहसुन को उगाने में अत्यधिक मात्रा में केमिकल और पेस्टिसाइड्स का उपयोग किया जाता है, जिससे यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। भारतीय भोजन में लहसुन, जिसे "मेजिकल स्पाइस" के नाम से भी जाना जाता है, एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, परंतु चीनी लहसुन का सेवन स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

शरीर के लिए नुकसानदायक है चीनी लहसुन

भारत में चीनी लहसुन के आयात पर रोक का मुख्य कारण इसके उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले खतरनाक केमिकल और कीटनाशक हैं, जो मानव शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं। बावजूद इसके, कुछ व्यापारियों द्वारा भारतीय बाजार में चीनी लहसुन बेचा जा रहा है। इसलिए उपभोक्ताओं के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे भारतीय और चीनी लहसुन के बीच के अंतर को समझें।

कैसे पहचानें चीनी लहसुन?

अगली बार जब आप बाजार से लहसुन खरीदने जाएं, तो कुछ विशेषताओं का ध्यान रखें।

1. आकार और रंग : चीनी लहसुन का आकार आमतौर पर छोटा और रंग हल्का सफेद या गुलाबी होता है।

2. सुगंध : इसकी सुगंध भारतीय लहसुन की तुलना में हल्की होती है। वहीं भारतीय लहसुन अपनी तेज और तीखी गंध के लिए पहचाना जाता है।

इन विशेषताओं की मदद से आप आसानी से चीनी और भारतीय लहसुन में अंतर कर सकते हैं और अपने स्वास्थ्य को सुरक्षित रख सकते हैं।

Thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • नकली सब्जी
  • चीनी लहसुन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा