विधायक लखन घनघोरिया के भाई के जन्मदिन में जमकर हुई हर्ष फायरिंग, FIR दर्ज, लाइसेंस होगा रद्द

Rohit Sahu | Apr 19, 2025, 08:16 IST
Share
mp congress mla
mp congress mla

कांग्रेस नेता के भाई के जन्मदिन में मंच पर हुई हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पिस्टल जब्त की। लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही जारी।

MP News: मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया के छोटे भाई जय घनघोरिया के जन्मदिन समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है। घटना जबलपुर की है, जिसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर दी।

लाइसेंसी पिस्टल से मंच पर चलाई गईं गोलियां

17 अप्रैल को आयोजित इस जन्मदिन समारोह में अस्सू खान नामक युवक ने मंच पर चढ़कर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से 6-7 बार हवाई फायरिंग की। इसके वीडियो भी बनाए गए और बाद में वायरल भी कर दिए गए।

वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस

कोतवाली थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी अस्सू खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी पर शस्त्र लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

गन लाइसेंस को रद्द किया जाएगा

कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में जिला कलेक्टर को भी जानकारी दी है। आरोपी की पिस्टल लाइसेंस निरस्त करने हेतु शस्त्र अधिनियम के तहत पुलिस ने आवेदन भेजा है। जिसमें कलेक्टर से अनुरोध किया है कि पिस्टल का दुरुपयोग करने के मामले को गंभीरत से लेते हुए लाइसेंस रद्द किया जाए।

यह भी पढ़ें....नीमच में फूटा बीजेपी नेताओं-कार्यकर्ताओं का गुस्सा, बोले- विधायक-सीएम हमने बनाया

एसपी के निर्देश पर हुई तत्काल गिरफ्तारी

जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश के बाद थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने टीम के साथ मिलकर आरोपी अस्सू खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से फायरिंग में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली है।

यह भी पढ़ें...इंदौर के आजादनगर में दिनदहाड़े गैंगवार, दो गुंडाें के बीच हुई फायरिंग

यह भी पढ़ें..,सरकारी मकान में बनी अवैध मजार पर बवाल, मंत्री-अफसरों की नाक के नीचे हो गया बड़ा खेल

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • लखन घनघोरिया
  • हर्ष फायरिंग
  • पिस्टल लाइसेंस
  • जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती