जबलपुर क्रूज हादसा: ममता की तस्वीर पर मौज उड़ा दी, क्या सच में संवेदनाएं मर गई हैं?
Ravi Kant Dixit | May 01, 2026, 14:10 IST
यकीन मानिए, हम टाइम-पास सोसाइटी हैं। मसखरापन हमारा डीएनए (DNA) है और गंभीरता सिर्फ ओढ़न… जबलपुर क्रूज हादसे का जिम्मेदार तो साफ तौर पर सरकारी सिस्टम ही है। मगर उससे ज्यादा चिंता सोसाइटी के उस रूप पर है, जो आपदा में अवसर तलाशता है। मीम, शॉर्ट्स और अब एआई (AI) से लाइक और व्यूज का व्यापार करता है। इस हादसे में मृत एक मां और बेटे की सालों तक याद रखी जाने वाली इस मार्मिक तस्वीर (पहली) को भी बीमार मन के लोग एआई से री-जेनरेट करने से नहीं चूके।
जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे ने मानवता को झकझोर दिया है। यह लेख वायरल होती मां-बेटे की हृदयविदारक तस्वीर और सोशल मीडिया की संवेदनहीनता के बीच के कड़वे सच को उजागर करता है।
बरगी डैम में एक तरफ पानी में डूबती जिंदगियां और दूसरी तरफ मोबाइल स्क्रीन पर तैरती संवेदनहीनता। जबलपुर के बरगी डैम में हादसे ने कई परिवारों को हमेशा के लिए तोड़ दिया। किसी का बेटा चला गया, किसी की मां, किसी का पूरा घर उजड़ गया। चीखें पानी में डूब गईं, लेकिन उनका दर्द अब भी हवा में तैर रहा है।
इसी बीच एक तस्वीर सामने आई, जिसमें एक मां अपने बेटे को छाती से चिपकाए नजर आ रही है। दोनों अब इस दुनिया में नहीं थे, लेकिन जिस तरह मां ने अपने बच्चे को पकड़ रखा था, वह बता रहा था कि मौत भी उस ममता को अलग नहीं कर पाई।
यह तस्वीर आंसू मांगती थी। यह तस्वीर खामोशी मांगती थी। यह तस्वीर सजदा मांगती थी, लेकिन हुआ क्या? हमने उस तस्वीर को भी नहीं छोड़ा।
किसी ने उस पर इफेक्ट्स लगा दिए। किसी ने बैकग्राउंड बदल दिया और कुछ ने तो हद पार कर दी। उस मां और बच्चे की एआई (AI) तस्वीरें बना डालीं।
जैसे यह कोई कहानी हो, जैसे यह कोई फिल्म का दृश्य हो, जैसे यह दर्द नहीं, कंटेंट हो।
यहीं से सवाल खड़ा होता है कि क्या हम सच में इतने बदल गए हैं? जहां एक मां ने अपने बच्चे को बचाने के लिए आखिरी सांस तक संघर्ष किया, वहीं हम उस संघर्ष को वायरल बनाने में लगे हैं। जहां एक जीवन खत्म हुआ, वहां हम इफेक्ट्स जोड़ रहे हैं। यह सिर्फ असंवेदनशीलता नहीं है, यह संवेदनाओं का क्षरण है और वह भी लगातार।
सोशल मीडिया प्रदर्शन का मंच बन गया है। यहां दर्द भी तब तक दिखाई देता है, जब तक वह ध्यान खींचता है। जैसे ही नया विषय आता है, पुराना दर्द स्क्रॉल होकर नीचे चला जाता है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का चमत्कार है, लेकिन यह भी साफ हो गया है कि तकनीक में समझ नहीं होती। समझ इंसान में होती है। और जब इंसान ही अपनी समझ खोने लगे, तब तकनीक सिर्फ एक औजार बन जाती है, जो संवेदनहीनता को और तेज कर देती है।
हर तस्वीर कंटेंट नहीं होती। हर दृश्य शेयर करने के लिए नहीं होता। कुछ पल ऐसे होते हैं, जिन्हें सिर्फ महसूस किया जाता है, चुपचाप और भीतर ही भीतर।
यह तस्वीर भी वैसी ही थी।
एक मां की आखिरी सांस। एक बच्चे की आखिरी सुरक्षा। एक रिश्ता, जो मौत के बाद भी टूटा नहीं, लेकिन हमने उसे भी वायरल मटेरियल बना दिया।
यह सवाल सिर्फ सोशल मीडिया का नहीं है। यह सवाल हमारे भीतर का है। हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है? क्या हमारी संवेदनाएं सच में इतनी कमजोर हो गई हैं कि अब हमें दर्द में भी मनोरंजन दिखने लगा है?
जरूरत तकनीक को कोसने की नहीं है। जरूरत है खुद से सवाल करने की।
जब अगली बार कोई ऐसी तस्वीर सामने आए तो क्या हम उसे आगे बढ़ाने से पहले एक पल रुकेंगे? क्या हम उसे कंटेंट की नजर से देखने के बजाय किसी की जिंदगी के रूप में देख पाएंगे?
क्योंकि यदि यह ठहराव खत्म हो गया तो फिर कुछ भी नहीं बचेगा।
और जिस दिन इंसान दर्द को महसूस करना छोड़ देगा, उस दिन सिर्फ मौतें नहीं होंगी, इंसानियत भी खामोशी से दम तोड़ देगी।
जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार, 30 अप्रैल की शाम करीब 3:30 से 4:00 बजे के बीच एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज आंधी और खराब मौसम की वजह से सैलानियों से भरा एक क्रूज नर्मदा के बैकवाटर में पलट गया।
इस हादसे में अब तक 9 लोगों की जान जाने की खबर सामने आई है, जबकि रेस्क्यू टीम ने रातभर में लगभग 22 से 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। फिलहाल प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है और गोताखोरों के साथ-साथ सेना की टीमें भी लोगों की तलाश में जुटी हैं जो अब भी लापता हैं।
ये खबर भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश के जबलपुर में क्रूज हादसा: घंटों तक मौत से जूझती रही जिंदगियां
MP News: जबलपुर क्रूज हादसा, अब तक 9 लोगों के शव मिले, 9 से ज्यादा अब भी लापता
मौत के बाद भी मां के आंचल में लिपटा रहा मासूम, देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें
बरगी बांध में क्रूज पलटा, 4 महिलाओं की मौत, 22 पर्यटकों को बचाया गया, 8 अब भी लापता
मां के सीने से लिपटा मिला मासूम
ममता की तस्वीर पर मौज
किसी ने उस पर इफेक्ट्स लगा दिए। किसी ने बैकग्राउंड बदल दिया और कुछ ने तो हद पार कर दी। उस मां और बच्चे की एआई (AI) तस्वीरें बना डालीं।
जैसे यह कोई कहानी हो, जैसे यह कोई फिल्म का दृश्य हो, जैसे यह दर्द नहीं, कंटेंट हो।
सच्ची तस्वीर ने खड़े किए सवाल
सोशल मीडिया प्रदर्शन का मंच बन गया है। यहां दर्द भी तब तक दिखाई देता है, जब तक वह ध्यान खींचता है। जैसे ही नया विषय आता है, पुराना दर्द स्क्रॉल होकर नीचे चला जाता है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का चमत्कार है, लेकिन यह भी साफ हो गया है कि तकनीक में समझ नहीं होती। समझ इंसान में होती है। और जब इंसान ही अपनी समझ खोने लगे, तब तकनीक सिर्फ एक औजार बन जाती है, जो संवेदनहीनता को और तेज कर देती है।
एक मां की आखिरी सांस
यह तस्वीर भी वैसी ही थी।
एक मां की आखिरी सांस। एक बच्चे की आखिरी सुरक्षा। एक रिश्ता, जो मौत के बाद भी टूटा नहीं, लेकिन हमने उसे भी वायरल मटेरियल बना दिया।
यह सवाल सिर्फ सोशल मीडिया का नहीं है। यह सवाल हमारे भीतर का है। हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है? क्या हमारी संवेदनाएं सच में इतनी कमजोर हो गई हैं कि अब हमें दर्द में भी मनोरंजन दिखने लगा है?
जरूरत तकनीक को कोसने की नहीं है। जरूरत है खुद से सवाल करने की।
ध्यान दें...
क्योंकि यदि यह ठहराव खत्म हो गया तो फिर कुछ भी नहीं बचेगा।
और जिस दिन इंसान दर्द को महसूस करना छोड़ देगा, उस दिन सिर्फ मौतें नहीं होंगी, इंसानियत भी खामोशी से दम तोड़ देगी।
जबलपुर क्रूज हादसा
इस हादसे में अब तक 9 लोगों की जान जाने की खबर सामने आई है, जबकि रेस्क्यू टीम ने रातभर में लगभग 22 से 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। फिलहाल प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है और गोताखोरों के साथ-साथ सेना की टीमें भी लोगों की तलाश में जुटी हैं जो अब भी लापता हैं।
ये खबर भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश के जबलपुर में क्रूज हादसा: घंटों तक मौत से जूझती रही जिंदगियां
MP News: जबलपुर क्रूज हादसा, अब तक 9 लोगों के शव मिले, 9 से ज्यादा अब भी लापता
मौत के बाद भी मां के आंचल में लिपटा रहा मासूम, देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें
बरगी बांध में क्रूज पलटा, 4 महिलाओं की मौत, 22 पर्यटकों को बचाया गया, 8 अब भी लापता
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari