इंस्टाग्राम पर फर्जी ID बनाकर 100 से ज्यादा लड़कियों को बनाया शिकार, ड्रीमगर्ल फिल्म देखकर बना ठग
Aman Vaishnav | Mar 16, 2026, 17:24 IST
jabalpur cyber fraud dreamgirl style blackmailing arrest
जबलपुर पुलिस ने नागपुर से एक शातिर साइबर ठग को पकड़ा है। आरोपी फिल्म ड्रीमगर्ल से प्रेरित होकर लड़कियों को अपना शिकार बनाता था। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए।
मध्य प्रदेश के जबलपुर पुलिस ने रविवार 15 माार्च को एक ऐसे साइबर ठग को पकड़ा है, जिसने ठगी का तरीका फिल्म ड्रीमगर्ल देखकर सीखा था। आरोपी सोशल मीडिया पर पिंकी, पूजा और करीना जैसे नामों से फर्जी आईडी बनाता था और लड़कियों से दोस्ती करता था।
दोस्ती होने के बाद वह धीरे-धीरे उनका भरोसा जीतता और उनसे उनकी निजी जानकारी हासिल कर लेता था। बाद में उसी जानकारी के आधार पर उन्हें बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता और पैसों की मांग करता था।
पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों की 100 से ज्यादा युवतियां इस ठग का शिकार हो चुकी हैं।बरगी नगर चौकी पुलिस ने आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
फोटो-
11 मार्च को एक 22 साल की युवती बरगी नगर पुलिस चौकी पहुंची। वह काफी घबराई और डरी हुई थी। उसने चौकी प्रभारी सरिता पटेल से मिलने की बात कही। वह इतनी परेशान थी कि एक आरक्षक उसे सीधे चौकी प्रभारी के चेंबर तक लेकर गया। वहां पहुंचते ही युवती रोने लगी और अपनी परेशानी बताई।
युवती ने बताया कि वह एमबीए की पढ़ाई कर रही है। पिछले कुछ समय से एक युवक उसे सोशल मीडिया पर लगातार धमका रहा है।युवक ने हर्षित नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना रखी थी। उसी आईडी से वह युवती को बार-बार मैसेज करता था। युवक दावा करता था कि उसके पास युवती की कुछ फोटो और वीडियो हैं। वह धमकी देता था कि पैसे नहीं दिए तो वह इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
डर और बदनामी के डर से युवती कई बार आरोपी को पैसे देती रही। उसने पुलिस को बताया कि अब तक वह करीब 50 से 60 हजार रुपए दे चुकी है। इतने पैसे देने के बाद भी आरोपी की मांगें खत्म नहीं हुईं थी। अब वह उसे धमकाकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। इस परेशानी से तंग आकर युवती ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी थी।
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी साहिल विश्वकर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि साहिल की इंस्टाग्राम प्रोफाइल से बड़ी संख्या में लड़कियां जुड़ी हुई थीं। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी।आखिरकार पुलिस ने रविवार 15 मार्च को को महाराष्ट्र के नागपुर से साहिल विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में पता चला कि 23 साल का साहिल विश्वकर्मा बरगी नगर का रहने वाला है और नागपुर में प्राइवेट नौकरी करता था। उसने अपने ही दोस्त हर्षित के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई थी। उस आईडी पर दोस्त की फोटो लगाकर उसने एक युवती से बातचीत शुरू की थी।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवक के पास से 250 से ज्यादा लड़कियों की फोटो मिलीं है। हैरान करने वाली बात ये है कि युवक लगभग 100 से ज्यादा लड़कियों को ब्लैकमेल कर चुका है।
ये खबरें भी पढ़िए...
फर्जी बिलों से 12.5 करोड़ रुपए का जीएसटी घोटाला, मास्टरमाइंड अमन सिंह गिरफ्तार
बैंक का रखवाला ही निकला गबन का आरोपी, 2.78 करोड़ के मामले में चालान पेश
एमपी न्यूज: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, खर्चे के नहीं थे पैसे तो पुजारी को किया किडनैप
खुद को कुंवारा बताकर की चौथी शादी, 50 लाख की ठगी; ऐसे महिलाओं को शिकार बनाता था लुटेरा दूल्हा
दोस्ती होने के बाद वह धीरे-धीरे उनका भरोसा जीतता और उनसे उनकी निजी जानकारी हासिल कर लेता था। बाद में उसी जानकारी के आधार पर उन्हें बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता और पैसों की मांग करता था।
100 से ज्यादा युवतियां हो चुकी शिकार
फोटो- वीडियो वायरल करने की धमकी
युवती ने बताया कि वह एमबीए की पढ़ाई कर रही है। पिछले कुछ समय से एक युवक उसे सोशल मीडिया पर लगातार धमका रहा है।युवक ने हर्षित नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना रखी थी। उसी आईडी से वह युवती को बार-बार मैसेज करता था। युवक दावा करता था कि उसके पास युवती की कुछ फोटो और वीडियो हैं। वह धमकी देता था कि पैसे नहीं दिए तो वह इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
शारीरिक संबंध बनाने का डाला दबाव
महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार
पुलिस जांच में पता चला कि 23 साल का साहिल विश्वकर्मा बरगी नगर का रहने वाला है और नागपुर में प्राइवेट नौकरी करता था। उसने अपने ही दोस्त हर्षित के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई थी। उस आईडी पर दोस्त की फोटो लगाकर उसने एक युवती से बातचीत शुरू की थी।
250 से ज्यादा लड़कियों की फोटो
ये खबरें भी पढ़िए...
फर्जी बिलों से 12.5 करोड़ रुपए का जीएसटी घोटाला, मास्टरमाइंड अमन सिंह गिरफ्तार
बैंक का रखवाला ही निकला गबन का आरोपी, 2.78 करोड़ के मामले में चालान पेश
एमपी न्यूज: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, खर्चे के नहीं थे पैसे तो पुजारी को किया किडनैप
खुद को कुंवारा बताकर की चौथी शादी, 50 लाख की ठगी; ऐसे महिलाओं को शिकार बनाता था लुटेरा दूल्हा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari