10 लाख का बिल पास कराने मांग रहे थे घूस, EOW ने बिजली कंपनी के दो अफसरों पकड़ा
Neel Tiwari | Published:
Photograph: (THESOOTR)
JABALPUR. जबलपुर में EOW) ने मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता और कार्यपालन यंत्री को 10 लाख रुपए के निर्माण कार्य का भुगतान कराने के एवज में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
ऐसे समझें क्या है पूरा मामला...
- 10 लाख रुपए का निर्माण भुगतान जारी करने के बदले मांगी जा रही थी रिश्वत।
- अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने 30 हजार और कार्यपालन यंत्री ने 20 हजार रुपए की मांग की थी।
- कार्यपालन यंत्री पहले ही 5 हजार रुपए रिश्वत ले चुका था।
- EOW ने दूसरी किश्त लेते समय दोनों अधिकारियों को एक साथ रंगे हाथों पकड़ा।
- भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7(ए) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू।
मामला ग्राम बचैया, तहसील बहोरीबंद, जिला कटनी में जूनियर इंजीनियर कार्यालय के निर्माण कार्य के लगभग 10 लाख रुपए के भुगतान से जुड़ा है। भुगतान जारी करने के बदले अधिकारियों द्वारा ठेकेदार से रिश्वत की मांग किए जाने की शिकायत EOW तक पहुंची थी।
शिकायत सही निकली, पहले भी ले चुके थे रिश्वत
EOW ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कार्यपालन यंत्री चंद्रशेखर मेहरा शिकायतकर्ता से पहले ही 5 हजार रुपए रिश्वत के रूप में ले चुका था।
दूसरी किश्त लेते ही EOW ने दोनों को एक साथ दबोचा
कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रहलाद मर्सकोले को 10 हजार रुपए तथा कार्यपालन यंत्री चंद्रशेखर मेहरा को 15 हजार रुपए की दूसरी किश्त लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। दोनों अधिकारियों की गिरफ्तारी से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया और कार्यालय परिसर में देर तक कार्रवाई चलती रही।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला
यह भी जांच की जा रही है कि क्या निर्माण कार्यों के भुगतान के नाम पर इस तरह की रिश्वतखोरी का कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय था। EOW ने संकेत दिए हैं कि मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी और आवश्यक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
प्रदेश में बेलगाम ई-रिक्शा पर MP हाईकोर्ट सख्त: केंद्र-राज्य सरकार से मांगा जवाब
जनगणना कर्मियों के ट्रांसफर पर HC सख्त: CS तक के आदेश दरकिनार करने पर सवाल, ट्रांसफर आदेश निरस्त
IAS संतोष वर्मा पर कार्रवाई की मांग वाली PIL खारिज, हाईकोर्ट ने पूछा- अब कोर्ट क्या करे?
एमपी में प्रमोशन से पहले सीनियरिटी की कवायद, सरकार के कदम पर उठे नए सवाल
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj