10 लाख का बिल पास कराने मांग रहे थे घूस, EOW ने बिजली कंपनी के दो अफसरों पकड़ा

Neel Tiwari | Jun 29, 2026, 22:25 IST
Share
10 लाख का बिल पास कराने के लिए मांग रहे थे घूस
Photograph: (THESOOTR)

JABALPUR. जबलपुर में EOW) ने मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता और कार्यपालन यंत्री को 10 लाख रुपए के निर्माण कार्य का भुगतान कराने के एवज में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ऐसे समझें क्या है पूरा मामला...

  • 10 लाख रुपए का निर्माण भुगतान जारी करने के बदले मांगी जा रही थी रिश्वत।
  • अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने 30 हजार और कार्यपालन यंत्री ने 20 हजार रुपए की मांग की थी।
  • कार्यपालन यंत्री पहले ही 5 हजार रुपए रिश्वत ले चुका था।
  • EOW ने दूसरी किश्त लेते समय दोनों अधिकारियों को एक साथ रंगे हाथों पकड़ा।
  • भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7(ए) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू।
मध्यप्रदेश केजबलपुर में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बिजली विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के दो वरिष्ठ अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मामला ग्राम बचैया, तहसील बहोरीबंद, जिला कटनी में जूनियर इंजीनियर कार्यालय के निर्माण कार्य के लगभग 10 लाख रुपए के भुगतान से जुड़ा है। भुगतान जारी करने के बदले अधिकारियों द्वारा ठेकेदार से रिश्वत की मांग किए जाने की शिकायत EOW तक पहुंची थी।

शिकायत सही निकली, पहले भी ले चुके थे रिश्वत

गुप्तेश्वर निवासी अशोक कुमार द्विवेदी ने EOW जबलपुर को शिकायत देकर बताया था कि कार्यपालन यंत्री (सिविल) चंद्रशेखर मेहरा 20 हजार रुपये तथा अतिरिक्त मुख्य अभियंता (सिविल) प्रहलाद मर्सकोले 30 हजार रुपए रिश्वत मांग रहे हैं।

EOW ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कार्यपालन यंत्री चंद्रशेखर मेहरा शिकायतकर्ता से पहले ही 5 हजार रुपए रिश्वत के रूप में ले चुका था।

दूसरी किश्त लेते ही EOW ने दोनों को एक साथ दबोचा

रविवार 29 जून को EOW जबलपुर की ट्रैप टीम ने अधीक्षण अभियंता (सिविल) सर्किल, रामपुर स्थित बिजली कंपनी के कार्यालय में जाल बिछाया।

कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रहलाद मर्सकोले को 10 हजार रुपए तथा कार्यपालन यंत्री चंद्रशेखर मेहरा को 15 हजार रुपए की दूसरी किश्त लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। दोनों अधिकारियों की गिरफ्तारी से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया और कार्यालय परिसर में देर तक कार्रवाई चलती रही।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

EOW ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7(ए) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी जांच की जा रही है कि क्या निर्माण कार्यों के भुगतान के नाम पर इस तरह की रिश्वतखोरी का कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय था। EOW ने संकेत दिए हैं कि मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी और आवश्यक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

प्रदेश में बेलगाम ई-रिक्शा पर MP हाईकोर्ट सख्त: केंद्र-राज्य सरकार से मांगा जवाब

जनगणना कर्मियों के ट्रांसफर पर HC सख्त: CS तक के आदेश दरकिनार करने पर सवाल, ट्रांसफर आदेश निरस्त

IAS संतोष वर्मा पर कार्रवाई की मांग वाली PIL खारिज, हाईकोर्ट ने पूछा- अब कोर्ट क्या करे?

एमपी में प्रमोशन से पहले सीनियरिटी की कवायद, सरकार के कदम पर उठे नए सवाल

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर
  • रिश्वत
  • EOW
  • बिजली कंपनी
  • भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती