EWS अभ्यर्थियों को UPSC में 9 अटेम्प्ट और एज रिलैक्सेशन देने से हाईकोर्ट का इनकार
Neel Tiwari | Published:
HC
जबलपुर हाईकोर्ट ने ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) कैंडिडेट्स की याचिकाओं को खारिज करते हुए उन्हें UPSC में आयु सीमा में छूट या अधिक अटेम्प्ट देने से इनकार कर दिया है।
UPSC में 9 अटेम्प्ट सहित आयु सीमा में छूट मिलने की आस में बैठे ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को जबलपुर हाईकोर्ट से झटका मिला है। जबलपुर हाईकोर्ट ने EWS कैंडिडेट्स की सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए, आयु सीमा में छूट देने या अधिक अटेम्प्ट देने से इनकार कर दिया है। ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की अभ्यर्थियों को UPSC में 9 अटेम्प्ट देने सहित डीओपीटी के अंतर्गत आयु सीमा में छूट देने की याचिकाओं को हाईकोर्ट ने खारिज करते हुए यह साफ कर दिया है कि संविधान में EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट देने का कोई प्रावधान नहीं है।
ये भी खबर पढ़ें... 17 मार्च 2025, आज जबलपुर हाईकोर्ट में इन मामलों पर होगी सुनवाई
चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस विवेक जैन की डिविजनल बेंच ने इस मामले की सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित कर लिया था। 18 मार्च को दिए गए 44 पन्नों के अंतिम आदेश में हाईकोर्ट ने संविधान के 103 संशोधन से लेकर 105 संशोधन तक का विस्तृत विश्लेषण किया। इसके साथ ही कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के जनहित अभियान विरुद्ध यूनियन ऑफ इंडिया मामले के आदेश का भी संज्ञान लिया जो पांच जजों की बेंच द्वारा जारी किया गया था। जिसके आधार पर हाईकोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि संविधान के अनुसार ऐसा कोई भी नियम नहीं है जिसके आधार पर ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट या अधिक अटेम्प्ट दिए जा सके।
ये भी खबर पढ़ें... MPPSC, अतिथि विद्वानों समेत इन मुद्दों पर आज जबलपुर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, जानें
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में यह लिखा कि संविधान के संशोधन के अलावा संघ लोक सेवा आयोग या डीओपीटी के नियमों में भी ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जिसके आधार पर ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को छूट मिल सके। हाई कोर्ट ने यह भी माना की आरक्षण के मामले में केंद्र और राज्य में मिल रहे लाभ अलग-अलग हो सकते हैं। उदाहरण के तौर पर केंद्र में ओबीसी की लिस्ट अलग होती है एवं अलग-अलग राज्यों में जनसंख्या के आधार पर ओबीसी की अलग लिस्ट बनती है। तो केंद्र के द्वारा मिल रहे लाभ को इस आधार पर चुनौती नहीं दी जा सकती। इसके साथ ही हाई कोर्ट के द्वारा सभी 17 याचिकाओं को खारिज करते हुए या साफ कर दिया गया है कि ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट या यूपीएससी में अधिक अटेम्प्ट नहीं मिलेंगे।
ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों ने दायर की थी याचिका
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की मुख्य पीठ जबलपुर में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों ने UPSC में अन्य आरक्षित वर्गों की तरह ही EWS कैंडिडेट्स को भी अटेम्प्ट में छूट दिए जाने के लिए याचिका दायर की थी। इसके साथ ही कुछ अभ्यर्थियों ने DoPt के अंतर्गत की जाने वाली भर्तियों में आयु सीमा की 5% छूट की मांग भी याचिका के द्वारा की थी। जबलपुर हाईकोर्ट में इन 17 याचिकाओं को एक साथ क्लब कर 18 मार्च को इस पर अंतिम फैसला सुनाया, जिसमें यह सभी याचिकाएं खारिज हो गई है।
संविधान में नहीं है ईडब्ल्यूएस के लिए ऐसा कोई प्रावधान
ये भी खबर पढ़ें... MPPSC, अतिथि विद्वानों समेत इन मुद्दों पर आज जबलपुर हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, जानें
UPSC और DoPt में भी नहीं है ऐसा कोई नियम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj