हाईकोर्ट में जिलाबदर आदेश पर कलेक्टर-SP पर जुर्माने की खबर निकली झूठी, अब सुनवाई 11 मार्च को
Neel Tiwari | Mar 08, 2025, 22:50 IST
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जबलपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के खिलाफ जुर्माने की खबरें गलत साबित हुई हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता ने कुछ महत्वपूर्ण तथ्य छुपाए थे, और मामले की अगली सुनवाई 11 मार्च को होगी।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना और पुलिस अधीक्षक (एसपी) संपत उपाध्याय के खिलाफ 50 हजार रुपए के जुर्माने की खबरें गलत साबित हुई हैं। जस्टिस विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने 6 मार्च को सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता द्वारा कुछ महत्वपूर्ण तथ्य छुपाए गए थे, जिसके चलते अब इस मामले की सुनवाई 11 मार्च 2025 को जारी रहेगी।
दरअसल, जबलपुर कलेक्टर ने 24 अक्टूबर 2024 को लमती निवासी संतोष पटेल के खिलाफ जिलाबदर आदेश जारी किया था। संतोष पटेल पर कुल 13 अपराध दर्ज हैं, जिनमें शराब बिक्री और जुआ-सट्टा जैसे मामले शामिल हैं, हालांकि इनमें कोई गंभीर अपराध नहीं है। इस आदेश को संतोष पटेल ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसमें तर्क दिया गया कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई थी और कानून के अनुरूप नहीं थी।
ये खबर भी पढ़ें... बैतूल में 110 करोड़ की सरकारी जमीन लीज मामले में 151 परिवारों को हाईकोर्ट से राहत
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि हाईकोर्ट ने जिलाबदर आदेश को निरस्त कर दिया है और कलेक्टर-एसपी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। हालांकि, कोर्ट के लिखित आदेश में ऐसा कुछ नहीं था। बल्कि, कोर्ट ने पाया कि याचिकाकर्ता ने कुछ तथ्य छुपाए थे, जिससे मामले में आगे सुनवाई जरूरी है। हालांकि इस मामले में याचिकाकर्ता के अधिवक्ता की ओर से यह पक्ष सामने आ रहा है कि प्रारंभिक सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मौखिक रूप से यह टिप्पणी की थी जिसमें जमाने की बात थी, लेकिन उसके बाद कोर्ट के समक्ष ऐसे क्या तथ्य सामने आए जिसके बाद यह आदेश जारी हुआ है इसके बारे में 11 मार्च को ही अधिक जानकारी मिल सकेगी।
ये खबर भी पढ़ें... ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान पर हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी- खुद को राजा मान रहे
इस मामले की अगली सुनवाई 11 मार्च 2025 को होगी, जिसमें कोर्ट यह तय करेगा कि जिलाबदर आदेश को सही ठहराया जाए या इसे निरस्त किया जाए। फिलहाल, कलेक्टर और एसपी पर किसी भी प्रकार का जुर्माना नहीं लगाया गया है, और जिलाबदर आदेश पर अंतिम निर्णय लंबित है। इस प्रकरण में बिना आधिकारिक पुष्टि के फैली खबरों ने प्रशासन और न्यायपालिका की छवि पर असर डालने का प्रयास किया है। अब सभी की नजरें 11 मार्च की सुनवाई पर टिकी हैं, जब हाईकोर्ट इस मामले में अंतिम निर्णय ले सकता है।
ये खबर भी पढ़ें... भिंड कलेक्टर अवमानना के दोषी करार, HC ने कहा- CS तय करें ऐसा अधिकारी फील्ड में रहे या नहीं
ये खबर भी पढ़ें... भिंड में बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी, कलेक्टर ने 11 शिक्षकों को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
जिला बदर करने से जुड़ा हुआ था मामला
ये खबर भी पढ़ें... बैतूल में 110 करोड़ की सरकारी जमीन लीज मामले में 151 परिवारों को हाईकोर्ट से राहत
मीडिया में फैली गलत खबर
ये खबर भी पढ़ें... ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान पर हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी- खुद को राजा मान रहे
अभी बाकी है मामले की सुनवाई
ये खबर भी पढ़ें... भिंड कलेक्टर अवमानना के दोषी करार, HC ने कहा- CS तय करें ऐसा अधिकारी फील्ड में रहे या नहीं
ये खबर भी पढ़ें... भिंड में बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी, कलेक्टर ने 11 शिक्षकों को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग