मक्खियों ने सुलझा दी मर्डर मिस्ट्री, ये दास्तां पढ़कर दंग रह जाएंगे आप
Neel Tiwari | Nov 05, 2024, 19:23 IST
Jabalpur massacre
जबलपुर में एक अंधे हत्याकांड का खुलासा मक्खियों की सहायता से हुआ है। इस मामले में पुलिस जब कोई सुराग नहीं मिल रहे थे तभी कातिल की शर्ट में बैठ रही मक्खियों ने पुलिस को एक बड़ा सुराग देते हुए इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
जबलपुर के चरगंवा थाना के देवरी टपरिया गांव में एक मामूली 140 रुपए के विवाद ने हत्याकांड का रूप ले लिया था, जिसमें 26 साल के मनोज ठाकुर की उसके अपने ही भतीजे ने बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल था। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है जिसने शराब - चिकन पार्टी के दौरान हुए विवाद में अपने चाचा की हत्या कर दी।
दरअसल इस मामले में हत्याकांड के बाद पुलिस को कोई भी क्लू नहीं मिल रहा था। पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल कर चुकी थी और भतीजा भी इतना स्वाभाविक व्यवहार कर रहा था कि उस पर भी शक करने की कोई गुंजाइश नहीं थी। पुलिस जब भतीजे धरम से पूछताछ कर रही थी तो बार-बार उसके कंधे पर मक्खियां बैठ रही थी। इस आधार पर पुलिस को शक हुआ और जब धरम की शर्ट को चेक कराया गया तो उसमें खून के सबूत मिले। जिसके आधार पर आरोपी भतीजे धरम से दोबारा पूछताछ की गई और उसके बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
30 अक्टूबर को दिवाली से ठीक पहले चाचा-भतीजे ने एक साथ शराब और चिकन पार्टी करने की योजना बनाई। मनोज ने 340 रुपये की शराब खरीदी। जबकि धरम ने 60 रुपए का चिकन लाया। इस तरह दोनों ने कुल 400 रुपये खर्च कर पार्टी शुरू की। शराब पीते हुए दोनों में 140 रुपये को लेकर बहस छिड़ गई। चाचा मनोज ने अधिक खर्च करने की बात कहते हुए गाली-गलौज और भतीजे की पिटाई की । विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजे ने चाचा को मार डालने का फैसला कर लिया।
ये खबर भी पढ़ें...
मैं पिस्टल मंगा रहा हूं... 3 मर्डर होंगे, युवक ने डॉक्टर्स को दी धमकी
भोपाल सेंट्रल जेल में बड़ी लापरवाही, ISIS आतंकी पर कैदी ने किया हमला
विवाद के दौरान भतीजे ने अपने चाचा पर भारी लकड़ी से हमला कर दिया, जिसमें एक कील लगी हुई थी। मनोज के सिर और गले पर इस बल्ली से चोटें लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या को अंजाम देने के बाद धरम ने लाश को गांव के बाहर राजेश उर्फ गांधी ठाकुर के खेत में छोड़ दिया और खुद घर लौट गया, मानो कुछ हुआ ही न हो।
31 अक्टूबर को दोपहर में गांव वालों ने खेत में मनोज की लाश देखी। उसके पास खून से सनी एक भारी लकड़ी पड़ी थी। चरगंवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि 30 अक्टूबर की शाम को मनोज को धरम के साथ शराब दुकान के पास देखा गया था। पुलिस ने धरम से पूछताछ की, जिसमें उसने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछने पर उसने अपराध कबूल कर लिया।
ये खबर भी पढ़ें...
MP : दिवाली पर बुझे एक ही परिवार के तीन 'चिराग', गांव में पसरा मातम
गर्लफ्रेंड से बीवी बनी नेहा और फिर पति के साथ करने लगी गांजे की तस्करी
हत्या के बाद किसी को शक न हो, इसके लिए धरम ने खुद बिल्कुल सामान्य दिखाया था। उसने अपने चाचा के अंतिम संस्कार और अन्य रस्मों में भी भाग लिया। यहां तक कि मनोज का मोबाइल बंद कर अपने पास ही रखा, ताकि घटना से जुड़े किसी सुराग को छुपा सके। पुलिस टीम ने एडीशनल एसपी ग्रामीण सोनाली दुबे और बरगी सीएसपी सुनील नेमा के मार्गदर्शन में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा किया गया। पुलिस ने आरोपी धरम को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल की गई भारी बल्ली भी बरामद कर ली है। मृतक मनोज का परिवार खेती-बाड़ी कर अपना जीवनयापन करता था और धरम तथा मनोज हमउम्र होने के कारण अक्सर साथ में ही शराब पार्टी किया करते थे।
शर्ट पर बैठी मक्खियों ने दिया सुराग
शराब-चिकन पार्टी और 140 रुपए का था झगड़ा
ये खबर भी पढ़ें...
मैं पिस्टल मंगा रहा हूं... 3 मर्डर होंगे, युवक ने डॉक्टर्स को दी धमकी
भोपाल सेंट्रल जेल में बड़ी लापरवाही, ISIS आतंकी पर कैदी ने किया हमला
हत्या कर खेत मे छोड़ी थी लाश
जांच के बाद हुआ हत्या का खुलासा
ये खबर भी पढ़ें...
MP : दिवाली पर बुझे एक ही परिवार के तीन 'चिराग', गांव में पसरा मातम
गर्लफ्रेंड से बीवी बनी नेहा और फिर पति के साथ करने लगी गांजे की तस्करी
भतीजे पर किसी को भी नहीं हुआ था शक
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari