रेप पीड़ित बच्ची की पहचान की उजागर, जबलपुर DEO और थाना प्रभारी पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Neel Tiwari | Mar 21, 2025, 21:36 IST
Share
Jabalpur rape victim girl identity revealing Case
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट।

जबलपुर में रेप पीड़ित बच्ची और उसके परिवार के नाम सार्वजनिक करने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा है। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी और बेलखेड़ा थाना प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग उठी है। जानें पूरा मामला

शिक्षा के मंदिर में एक आठवीं कक्षा की छात्रा से बलात्कार के मामले में जबलपुर के जिला शिक्षा अधिकारी सहित बेलखेड़ा के थाना प्रभारी इतने असंवेदनशील निकले कि उन्होंने पीड़िता सहित उसके परिवार के नाम सार्वजनिक कर दिए। अब इन दोनों अधिकारियों के ऊपर एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग के साथ मामला हाईकोर्ट पहुंच चुका है।

सरकारी शिक्षक ने दिया था घिनौनी हरकत को अंजाम

बीती 23 फरवरी को बेलखेड़ा थाना क्षेत्र से यह मामला सामने आया है। जहां सरकारी स्कूल टीचर घनश्याम ठाकुर ने स्कूल में पढ़ने वाली 8 साल की मासूम बच्ची के साथ उस वक्त दुष्कर्म को अंजाम दिया, जब स्कूल की छुट्टी होने के बाद सभी बच्चे कमरे से बाहर निकलकर घर की ओर रवाना हो गए। तभी आरोपी टीचर ने मासूम बच्ची को क्लासरूम में बंद करके उसके साथ हैवानियत को अंजाम दिया था। बच्ची के द्वारा जानकारी दी जाने के बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (Protection of Children from Sexual Offences Act) के तहत मामला दर्ज किया था।

ये खबर भी पढ़ें...

MPPSC प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में महिलाओं के साथ भेदभाव, लास्ट डेट दो हफ्ते बढ़ाने HC का आदेश

जांच और निलंबन के दौरान की पीड़िता की पहचान उजागर

इस मामले में आरोपी बनाए गए शिक्षक की पूरी जानकारी सहित पीड़िता और उसके परिवार की जानकारी बेलखेड़ा थाना प्रभारी के द्वारा जबलपुर के जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी के पास भेजी गई। घनश्याम सोनी ने आरोपी शिक्षक को निलंबित करने के आदेश जारी किए और इन आदेशों में पीड़िता बच्ची और उसके परिवार की भी पूरी जानकारी लिखी गई। यह आदेश व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड होता रहा और पीड़िता की पहचान लगातार इन दोनों अधिकारियों की असंवेदनशीलता के कारण उजागर हुई।

ये खबर भी पढ़ें...

MP हाईकोर्ट सख्त, चीन से जंग में देश की रक्षा करने वाले होमगार्ड सैनिक अब तक नहीं हुए नियमित

कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने की शिकायत, अब कोर्ट पहुंचा मामला

इस मामले में जबलपुर नगर कांग्रेस के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा के द्वारा जबलपुर एसपी को शिकायत दी गई, शिकायत में इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई पर जब एसपी के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई तो इस मामले में जबलपुर हाईकोर्टमें रिट याचिका दायर की गई। इस याचिका में मांग की गई है कि मध्य प्रदेश के डीजीपी पॉक्सो अधिनियम के तहत नियमों और कानून की जानकारी के लिए एक नोटिफिकेशन जारी करें ताकि ऐसी गलती दोबारा न दोहराई जाए। इसके साथ ही पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोपी जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी सहित बेलखेड़ा थाना प्रभारी के ऊपर भी एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की गई है।

ये खबर भी पढ़ें...

शासकीय मद की गबन राशि का वसूली अभियान, 2 सरपंच समेत असिस्टेंट इंजीनियर ने जमा किए लाखों रुपए

हाइकोर्ट ने दिया चार सप्ताह का समय

याचिका में मांग की गई थी कि DGP एक नोटिफिकेशन जारी करें जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 7(2) सहित POCSO अधिनियम की धारा 33(7) और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 2015 की धारा 72 के नियमों की पूरी जानकारी प्रसारित किया जाए ताकि इस तरह की गलती दोबारा न दोहराई जाए। इस मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए जवाब देने के लिए चार हफ्ते का समय दिया है जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी सहित बेलखेड़ा थाना प्रभारी पर भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें...

जबलपुर नगर निगम का दोहरा रवैया, वैध व्यापारी भर रहे हैं टैक्स और अवैध व्यापारियों की बल्ले-बल्लेर्ट | जबलपुर न्यूज | Jabalpur News | रेप का मामला | रेप पीड़ित की पहचान उजागर

Tags:
  • Jabalpur News
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • जबलपुर न्यूज
  • रेप का मामला
  • मध्य प्रदेश
  • जिला शिक्षा अधिकारी
  • बेलखेड़ा थाना प्रभारी
  • रेप पीड़ित की पहचान उजागर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा