सांसद खेल महोत्सव: 21 हजार के ईनाम का वादा करके लिफाफे में रखा 500 का नोट और निकल गए सांसद आशीष दुबे

Neel Tiwari | Dec 26, 2025, 14:28 IST
Share
jabalpur-sansad-khel-mahotsav-scandal-players-protest
jabalpur-sansad-khel-mahotsav-scandal-players-protest

जबलपुर के सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। 11-21 हजार के पुरस्कार का वादा किया गया था, लेकिन उन्हें मात्र 300-1000 रुपए ही मिले हैं। आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें धमकियां भी दी गईं।

Jabalpur. जबलपुर के रानीताल खेल परिसर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। यहां शुक्रवार, 26 दिसंबर की सुबह खिलाड़ियों ने आयोजकों पर खुलेआम धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया।

सोशल मीडिया पर आए वीडियो में खिलाड़ी कह रहे हैं कि उन्हें बड़े पुरस्कार का वादा किया गया था। उन्हें प्रतियोगिता में शामिल करने से पहले 11 हजार और 21 हजार रुपए देने की बात की गई थी। वहीं, पुरस्कार वितरण के समय उन्हें सिर्फ 300, 500 और 1000 रुपए के लिफाफे मिले हैं।

खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे खिलाड़ियों ने विरोध जताया है। उन्होंने अपने मेडल और प्रमाण पत्र इकट्ठा कर आयोजन समिति को वापस करना शुरू कर दिया है।

फोटो सेशन करा निकल गए सांसद

वीडियो में यह भी साफ दिखाई देता है कि खिलाड़ी अपनी पीड़ा और नाराजगी जाहिर कर रहे थे। इसी दौरान आयोजन स्थल पर मौजूद जबलपुर आशीष दुबे के सांसद फोटो सेशन में व्यस्त नजर आ रहे हैं। खिलाड़ियों ने सीधे अपनी बात रखी, तो सांसद ने कर्मचारियों से कहा कि आप इनको डील करो। इसके बाद सांसद खिलाड़ियों को समय दिए बिना वहां से चले गए।

fe34fbad-874
fe34fbad-874


तमिलनाडु से आया धमकी भरा मेल, जबलपुर खमरिया फैक्ट्री सहित कई अन्य वीआईपी जगहों को उड़ाने की धमकी

मामला दबाने के लिए खिलाड़ियों पर बनाया दबाव

खिलाड़ियों का आरोप है कि विरोध करने पर कोच और सीनियर के जरिए उन पर दबाव बनाया गया। वहीं शिकायत करने पर करियर खराब करने और मध्यप्रदेश में रहना मुश्किल करने जैसी धमकियां भी दी गईं।

हालांकि सामने आए वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति फोन पर खिलाड़ियों को उनके सीनियर से बात करा रहा है। इसके बाद धमकी के अंदाज में वीडियो बनाने वाले का नाम भी पता कर रहा है। वीडियो में तो यह साफ नजर आ रहा है कि मामला बाहर न आने देने की पुरजोर कोशिश की गई थी। वहीं, खिलाड़ियों का वीडियो आखिरकार सार्वजनिक हो गया।

जबलपुर न्यूज: करोड़ों का घोटाला, पूर्व DPM विजय पांडे पर आरोप, दो साल की खरीदी का रिकॉर्ड गायब

पूरे संसदीय क्षेत्र के खिलाड़ी हुए शामिल

इस आयोजन में जबलपुर के अलावा आसपास के कई जिलों से भी खिलाड़ी शामिल हुए थे। सभी खिलाड़ियों का कहना है कि उन्हें बड़े इनाम की जानकारी देकर बुलाया गया था। बाद में नाम मात्र की राशि देकर अपमानित किया गया है।

जबलपुर के खिलाड़ी सुमित पटेल ने वीडियो में साफ कहा कि इसकी शिकायत करने पर उन्हें धमकी मिल रही है। धमकी में यह कहा गया कि उनका करियर खराब कर दिया जाएगा।

f5d5db41-c38
f5d5db41-c38


जबलपुर में 50 लाख का वेतन घोटाला: जनपद पंचायत के कर्मचारियों ने खुद ही बढ़ा लिया वेतन, अब होगी वसूली!

पब्लिसिटी का मंच बना सांसद खेल महोत्सव

सांसद खेल महोत्सव खिलाड़ियों के सम्मान के बजाय केवल राजनीतिक प्रचार का मंच बनकर रह गया है। गंभीर आरोपों के बावजूद सांसद ने खिलाड़ियों की बात नहीं सुनी और मौके से चले गए। इसने अब पूरे आयोजन की मंशा और औचित्य पर सवाल खड़ा कर दिया है।

आपको बता दें कि इस कार्यक्रम के आयोजन से लेकर पुरस्कार वितरण तक जबलपुर के मंत्री, विधायक और सांसद फोटो में नजर आए हैं। अब खिलाड़ियों की समस्याओं का समाधान करने कौन सामने आता है, यह देखने वाली बात होगी।

जबलपुर रिश्वत कांड : जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर और इंस्पेक्टर की CBI को मिली रिमांड

जिला खेल अधिकारी का बयान

इस मामले में जिला खेल अधिकारी आशीष पांडे ने 11 हजार और 21 हजार रुपए के इनाम के ऐलान से ही इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव की हर मीटिंग में वह मौजूद थे। इस तरह के इनाम की कोई घोषणा कभी नहीं की गई।

आशीष पांडे ने बताया कि खिलाड़ी जिस पोस्टर का हवाला दे रहे हैं, वह प्रशासन ने नहीं छपवाया है। खिलाड़ियों के जरिए मेडल वापस किए जाने के सवाल पर उन्होंने बताया कि वह आयोजन से निकल गए थे। ऐसे में इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

अब एक सवाल उठता है कि किसने 11 हजार और 21 हजार रुपए के इनाम के पोस्टर छपवाए थे। साथ ही, इन पोस्टरों को खिलाड़ियों को बांटा गया ताकि सांसद खेल महोत्सव में ज्यादा खिलाड़ी आए और आयोजन सफल हो सके।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर न्यूज
  • बीजेपी सांसद आशीष दुबे
  • सांसद खेल महोत्सव
  • रानीताल खेल परिसर
  • खेल अधिकारी आशीष पांडे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा