इंटरनेशनल स्तर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ, CM मोहन बोले- खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Neel Tiwari | Feb 19, 2025, 22:45 IST
Share
jabalpur sports complex inauguration cm mohan yadav announcements
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। यह सरकार की खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल का हिस्सा है। साथ ही किसानों और खेल सुविधाओं को लेकर घोषणाएं कीं।

JABALPUR. मध्य प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जबलपुर के रांझी में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल परिसर का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उमरिया क्षेत्र में गौशाला के भूमि पूजन के साथ मुख्यमंत्री ने किसानों से जुड़ी बड़ी घोषणाएं की। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा निर्मित इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक सहित कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने खेलों के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि मध्य प्रदेश को खेल हब बनाने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है।

खेल सुविधाओं का होगा विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्घाटन समारोह में अपने संबोधन के दौरान कहा कि सरकार प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जबलपुर को खेलों के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि प्रदेश के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को निखार सकें।

दूसरे शहरों में भी होगा खेल परिसरों का निर्माण

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश सरकार की खेल नीति पर भी प्रकाश डाला और बताया कि आने वाले समय में प्रदेश के अन्य शहरों में भी ऐसे अत्याधुनिक खेल परिसरों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को किसी भी स्तर पर संसाधनों की कमी का सामना न करना पड़े। सरकार खेलों को सिर्फ शौक के रूप में नहीं, बल्कि युवाओं के करियर और भविष्य निर्माण के रूप में देख रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

सांची बनेगा नेशनल ब्रांड, 1500 करोड़ के निवेश से एमपी में आएगी दुग्ध क्रांति

खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय ट्रैक

इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सबसे बड़ी विशेषता इसका सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक है, जो पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। इस अत्याधुनिक ट्रैक के निर्माण से जबलपुर और आसपास के जिलों के एथलीटों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण और अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। पहले खिलाड़ियों को इस तरह की सुविधाओं के लिए भोपाल, दिल्ली या अन्य बड़े शहरों में जाना पड़ता था, लेकिन अब जबलपुर में ही उन्हें यह विश्वस्तरीय ट्रैक उपलब्ध होगा। इस सिंथेटिक ट्रैक पर विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित किए जाने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं। इससे जबलपुर को खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान मिलेगी और यहां के खिलाड़ी एशियाड, कॉमनवेल्थ और ओलंपिक जैसी प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तरीके से खुद को तैयार कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें...

MP में फिल्म 'छावा' होगी टैक्स फ्री, सीएम डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा

मध्य प्रदेश में प्रतिभाशाली खिलाड़ी

सीएम मोहन यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दीर्घकालिक योजनाएं बना रही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जो उचित संसाधन और मार्गदर्शन मिलने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर सकते हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों में नए खेल परिसरों, प्रशिक्षण केंद्रों और अकादमियों की स्थापना की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं

इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। सीएम ने कहा कि इस साल किसानों का गेहूं 26 सौ रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। इससे साथ ही उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने धान लगाया है उन्हें 2 हजार रूपए प्रति हेक्टेयर के हिसाब से राशि उनके खातों में भेजी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...

CM मोहन यादव ने चंबल नदी में छोड़े घड़ियाल, बोले- MP में वन्य जीव पर्यटन की अपार संभावनाएं

गौशाला का भूमिपूजन

सीएम मोहन ने बताया कि उन्होंने कुल 175 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया है। मुख्यमंत्री ने उमरिया क्षेत्र में 10 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली अत्याधुनिक गौशाला के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया। यह गौशाला लगभग 90 से 95 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगी, जिसमें प्रथम चरण में 3,000 गौवंशों के संरक्षण और संवर्धन की व्यवस्था होगी, जिसे भविष्य में 4,000 तक विस्तारित करने की योजना है।

महापौर जगत बहादुर सिंह "अन्नू" ने बताया कि इस परियोजना से शहर में आवारा पशुओं की समस्या कम होगी, जिससे यातायात सुरक्षित होगा और जान-माल की क्षति पर रोक लगेगी। भविष्य में यहां बायोगैस प्लांट और गौमूत्र के आध्यात्मिक उपयोग को लेकर भी योजना बनाई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...

भोपाल में पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता, CM मोहन ने किया उद्घाटन, देशभर से हिस्सा लेने आई टीमें



Tags:
  • Jabalpur News
  • जबलपुर न्यूज
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • cm mohan yadav
  • रांझी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
  • एमपी में खेल सुविधाएं
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा