फिर बढ़ी रेल यात्रियों की परेशानी, 2 ट्रेनें कैंसिल, 5 का रूट डायवर्ट, देखें डिटेल
Vikram Jain | Published:
jabalpur train cancellation non interlocking work
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे ने रेलवे ने जबलपुर-सिंगरौली रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 2 ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला लिया है। साथ ही 5 ट्रेनों को डायवर्ट रूट से चलाने का फैसला लिया है।
अगर आप जबलपुर-सिंगरौली रेल रूट की ट्रेनों में यात्रा करने वाले है या यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दरअसल, पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के कटंगी खुर्द स्टेशन पर 11 मार्च तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, और कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।
दरअसल, जबलपुर से सिंगरौली रेल मार्ग के कटंगी खुर्द स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य होना है। नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य 8 से 11 मार्च तक चलेगा। जिसके चलते रेल प्रशासन ने 2 ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला लिया है। साथ ही कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया है। रेल प्रशासन ने इस संबंध में यात्रियों को सूचित किया है साथ ही ट्रेनों को लेकर जानकारी प्रदान की है। जानें कैंसिल और डायवर्ट रूट से चलने वाली ट्रेनों की डिटेल।
ये खबर भी पढ़ें... Bhopal Metro: खुशखबरी!, भोपाल में इस दिन से फर्राटा भरेगी दौड़ेगी मेट्रो, ये होगा रूट
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा करने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त कर लें और अपने सफर के लिए आगे की योजना बनाएं। इस कार्य के कारण कुछ असुविधा हो सकती है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए रेलवे ने यह कदम उठाया है।
ये खबर भी पढ़ें... MP में 62 प्रकार के पेड़ों की कटाई पर रोक, HC के फैसले के बाद एक्शन में वन विभाग
ये खबर भी पढ़ें... शव यात्रा पर मधुमक्खियों ने किया हमला, अर्थी सड़क पर छोड़ भागे लोग, 50 घायल
कटंगी खुर्द स्टेशन पर चलेगा काम
ये खबर भी पढ़ें... Bhopal Metro: खुशखबरी!, भोपाल में इस दिन से फर्राटा भरेगी दौड़ेगी मेट्रो, ये होगा रूट
ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
- गाड़ी संख्या 22165- भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस (8 मार्च 2025): यह ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन से कैंसिल रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22166- सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस (11 मार्च 2025): यह ट्रेन भी अपने प्रारंभिक स्टेशन से कैंसिल की गई।
ट्रेनों का रूट डायवर्ट
- गाड़ी संख्या 19414-कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस 8 मार्च को गढ़वा रोड, सोन नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी मुड़वारा मार्ग से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 03998 नासिक-धनबाद एक्सप्रेस 9 मार्च को कटनी साउथ, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सोन नगर, गढ़वा रोड मार्ग से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 18010 अजमेर-संत्रागाछी एक्सप्रेस 9 मार्च को कटनी मुड़वारा, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सोन नगर, गढ़वा रोड मार्ग से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 19608 मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस 10 मार्च को कटनी मुड़वारा, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सोन नगर, गढ़वा रोड मार्ग से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस 10 मार्च को गढ़वा रोड, सोन नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी मुड़वारा मार्ग से चलेगी।
रेलवे ने यात्रियों से की अपील
ये खबर भी पढ़ें... MP में 62 प्रकार के पेड़ों की कटाई पर रोक, HC के फैसले के बाद एक्शन में वन विभाग
ये खबर भी पढ़ें... शव यात्रा पर मधुमक्खियों ने किया हमला, अर्थी सड़क पर छोड़ भागे लोग, 50 घायल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari